मीठी वाणी पर कहानी

1,879 views
Skip to first unread message

ASHOK KUMAR Gupta

unread,
Sep 16, 2018, 2:36:26 AM9/16/18
to Kharagpuri, arbind kumar

एक आश्रम में जुगरान नामक गुरु अपने शिष्यों को शिक्षा देते थे उनके शिष्य एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छी तरह से रहते थे एक दिन वे अपने गुरु जुगरान के पास गए और कहने लगे कि गुरु जी हमें सच्चे ज्ञान के बारे में बताइए तभी गुरु जुगरान ने उन सभी शिष्यों से एक सवाल किया और कहा कि मुझे सबसे पहले यह बताओ कि दुनिया में सबसे मीठा क्या है तभी सभी शिष्य एक दूसरे की ओर देखने लगे.  कुछ देर सोचने के बाद उन सभी शिष्यों में से एक शिष्य छर्रा बोला कि गुरु जी इस दुनिया में सबसे मीठा गुड़ है तभी दूसरा शिष्य बोला नहीं गुरु जी सबसे मीठा शहद है तभी अगला शिष्य अशोक गर्ग बोला की गुरु जी सबसे मीठा गन्ना है तभी एक शिष्य अजय सिंह वहां पर एक शक्कर की बोरी लेकर आया और कहने लगा की गुरुजी सबसे मीठी तो शक्कर है 

इस तरह से सभी शिष्यों ने अपने अपने हिसाब से अलग-अलग उत्तर दिए की इस दुनिया में सबसे मीठी चीज क्या है तभी उनके गुरु जुगरान ने उन्हें अपने पास बुलाया और कहा की इस दुनिया में सबसे मीठी चीज ना ही शहद है ना ही गुड,ना गन्ना और ना ही शक्कर है इस दुनिया में सबसे मीठी हमारी वाणी होती है अगर हम मीठी वाणी का स्वाद दूसरे व्यक्ति को करादे यानी उससे हम मीटी वाणी के साथ बोले तो उससे हमारे संबंध बहुत अच्छे हो जायेंगे इसलिए दुनिया में सबसे मीठी वाणी होती है इससे हमारे सम्बन्ध मीठे यानी अच्छे होते हैं.


DURGA PRASAD JUGRAN

unread,
Sep 16, 2018, 4:50:17 AM9/16/18
to ASHOK KUMAR Gupta, Kharagpuri, arbind kumar
शिव तो नहीं हम फिर भी हम ने दुनिया भर के ज़हर पिए,
इतनी कड़वाहट है मुँह में कैसे मीठी बात करें।

ASHOK KUMAR Gupta

unread,
Sep 16, 2018, 5:30:19 AM9/16/18
to DURGA PRASAD JUGRAN, Kharagpuri, arbind kumar
लिवरमोर वाले हैं जो अपना ज़हर ही अपने अंदर भरे हुए हैं उन्हें आपकी मीठी बातें भी कड़वी लगती हैं 
Ashok Kumar Gupta
144 Deluxe Apartments
Near Dharamshila 
Hospital
Vasundhara Enclave 
Delhi 110096


Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages