[चुटकुले ही चुटकुले] बड़ी फेमिली प्रोब्लम

1 view
Skip to first unread message

Puneet

unread,
Feb 8, 2008, 2:42:34 PM2/8/08
to deepak-fr...@googlegroups.com
दो व्यक्ति एक बार में बैठे थे ......
एक ने कहा ...." यार.... बहुत फेमिली प्रॉब्लम है "..
दुसरा व्यक्ति : तु पहले मेरी सुन........ मैंने एक विधवा महिला से शादी की जिसके एक लड़की थी ... कुछ दिनों बाद पता चला कि मेरे पिताजी को उस विधवा महिला कि पुत्री से प्यार है ....और उन्होने इस तरह मेरी ही लड़की से शादी कर ली ... अब मेरे पिताजी मेरे दामाद बन गए और मेरी बेटी मेरी माँ बन गयी....और मेरी ही पत्नी मेरी मेरी नानी हो गयी !! ज्यादा प्रॉब्लम तब हुई जब जब मेरे लड़का हुआ ..अब मेरा लड़का मेरी माँ का भाई हो गया तो इस तरह मेरा मामा हो गया ....... परिस्थिति तो तब ख़राब हुई जब मेरे पिताजी को लड़का हुआ ....मेरे पिताजी का लड़का यानी मेरा भाई मेरा ही नवासा हो गया और इस तरह मैं स्वयम का ही दादा हो गया और स्वयम का ही पोता बन गया और तू कहता है कि तुज्हे फेमिली प्रॉब्लम है "

Puneet
What's Going On



--
Posted By Puneet to चुटकुले ही चुटकुले at 2/08/2008 11:32:00 AM
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages