RSS Vs Modi conflict पर हिन्दी और मराठी मे चर्चा-
ब्राह्मणोंके नेतृत्ववाले संघ-RSS के खिलाफ ओबीसी-मोदी के नेतृत्ववाली भाजपा का संघर्षः क्या जातीअंत का रंग लाएगा?
*1) हिन्दी मे मुलाखत Bahujan 85 Channel (6अगस्त25) 46 मिनिट 19 सेकंद
*3) मराठीत मुलाखत 3Ways Media Channel
(7 ऑगस्ट2025) 46 Minutes 30 Sec.
U-Tub Link- https://youtu.be/vUh3Len7b4g?si=H15095mH95MCx_xW
FaceBook https://www.facebook.com/share/v/1C3fvu26Jx/
कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे-
1)संघ और मोदी मे जो संघर्ष चल रहा है उसपर गोदी मिडिया चूप है, लेकीन शोधी मिडिया पूरे जोर-शोर से इस संघर्ष को अपने चॅनल्सपर उछाल रहा है।
2) शोधी मिडिया इस संघर्ष का क्या कारण बता रहे? उनका कहना है की, ‘मोदी हुकुमशहा बन रहे है और भाजपापर कब्जा बना रहे। यही कारण है की संघ और मोदी मे जंग छिड गयी है।’ लेकीन यह सच नही है।
3) मोदी जब गुजराथ के मुख्यमंत्री थे, उसी वक्त से मोदी हुकुमशहा रहे है और गुजराथ भाजपा पर कब्जा बना रहे थे। यह मालुम होते हुए भी संघ ने मोदी को प्रधानमंत्री पदका उम्मीदवार बनाया।
4) संघ विरूद्ध मोदी इस संघर्ष के मुद्दे बहुत अलग है। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर हमेशा कहते थे की, ब्राह्मणोंमे व्हॉल्टेयर निर्माण नही हुए है। लेकीन सच तो यह है कि, ब्राह्मणों ने अपने जाती से व्हॉल्टेयर निर्माण होने ही नही दिए. क्योंकी आज का व्हॉल्टेयर कल पैरों की बेडीयॉं बन जाता है। सोचो, अगर ब्राह्मण लोग अपनेही ब्राह्मण जाती से किसी को ‘बडा’ नही बनने देते तो शूद्र अतिशूद्र जाती से किसी को ‘बडा’ क्यों बनने देंगे?
5) मोदी हद से ज्यादा ‘बडे’ ना बन जाए इसलिए 2013 मे मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाते वक्त संघ ओर मोदी मे 10 साल का अलिखित करार (Unwritten Agreement) जरूर हुआ होगा। और यह बात मोदी जी ने छुपाइ भी नही। 2014 को प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होने अपने एक कार्यक्रम मे कहा था की मै दस साल के लिए प्रधानमंत्री बना हुं। इसका मतलब यह है की, 2024 के बाद संघ-भाजपा सत्ता मे बने रह सकते है लेकिन मोदी नही रहेंगे, वो दस साल के बाद अपने पद से खूद हट जाएंगे।
6) लेकीन ऐसा नही हुआ और मोदी 10 साल के बाद भी प्रधानमंत्री पद पर बैठे है। इसी कारण संघ और मोदी मे संघर्ष छिड गया है। यह संघर्ष 2024 से पडदे के पिछे चल रहा था, मगर संघर्ष बढतेही पडदे पर आ गया। मोदी जी ने जाति जनगणना का ऐलान किया। इस ऐलान से यह संघर्ष पडदे पर आ गया और अब दोनो तरफ से खुले आम शाब्दिक वार-प्रतिवार शुरू है।
7) मोदी अब एक ‘‘व्यक्ती’’ नही रहे है, दस साल सत्ता मे रहने के बाद कोई भी महत्वाकांक्षी आदमी ‘‘शक्ती’’ बन जाता है।
8) जब किसी व्यक्ती या समाज घटक का अस्तित्व या करियर खतरे मे आ जाता है तब खूद को बचाने के लिए सब से बडा हत्यार उठाया जाता हे, और भारत मे ‘जाती से बडा’ हत्यार दुसरा कोई नही है। इसी कारण संघ के खिलाफ मोदी जी ने जाती जनगणना का सबसे बडा हत्यार उठाया।
9) यह संघर्ष भाजपा पक्ष को विभाजन के कगार पर खडा कर सकता है, और इस स्थिती का फायदा उठाने के लिए कॉंग्रेस इस संघर्ष को पार्लमेंट के मैदान पर ला सकता हे। कॉंग्रेस की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले मोदी और एक दुसरा ‘‘बडा’’ हत्यार उठा सकते है। वो हत्यार इतना तिखा-तेज है कि जिसकी वजहसे पार्लमेंट के सभी दलित सांसद, सभी आदिवासी सांसद, सभी ओबीसी सांसद और सभी मुस्लिम सांसद, चाहे वो किसी भी पार्टी के हो, सभी सांसद मोदी जी के सपोर्ट मे खडे हो जाएंगे।
10) वो दुसरा बडा तेज-तिखा हत्यार कौनसा है ओर मोदी उसका ईस्तमाल किस तरह कर सकते है? यह हम साक्षात्कार के दुसरे भाग मे देखेंगे।
तब तक जय जोती! जयभीम!! जय संविधान!!!, सत्य की जय हो!!!!
ऐसे कई मुद्दों पर चर्चा सुनने और देखने के लिए उपर दिए हुए लिंक ओपन करे। धन्यवाद!
मराठी- 1) संपादक- चंदकांत सोनवने 3Ways Media Channel
हिन्दी- 2) संपादक: विवेक राणा, Bahujan 85 Channel
साक्षात्कार कर्ता- प्रा. श्रावण देवरे, ओबीसी विचारक व नेता
संपर्कः 81 77 86 12 56 / 75 88 07 28 32
Email: s.deo...@gmail.com