Re: anugu.Nj yaa anuguu.Nj

0 views
Skip to first unread message

Raman Kaul

unread,
Jan 29, 2007, 3:03:45 PM1/29/07
to hindi...@yahoogroups.com, Chit...@googlegroups.com
श्रीनारायण जी,
आप के रेडियो कार्यक्रम की प्रतीक्षा रहेगी।
एक निवेदन है। अनुगूंज - यह नाम पिछले दो-ढ़ाई वर्षों से हिन्दी
चिट्ठाकार समुदाय द्वारा एक विशेष प्रयोजन के लिए प्रयुक्त हो रहा है। इस
में एक विषय दिया जाता है, और उस पर विभिन्न चिट्ठाकार (ब्लॉगर) अपनी राय
व्यक्त करते हैं। इस नाम पर किसी का कोई ट्रेड मार्क या सर्वाधिकार
सुरक्षित नहीं है, पर यदि आप अपने रेडियो कार्यक्रम के लिए कोई और नाम
सोच सकें तो सभी को सुविधा होगी। और सूचना के लिए यह कड़ियाँ देखें
http://akshargram.com/sarvagya/index.php/Anugunj
http://www.akshargram.com/category/e0a485e0a4a8e0a581e0a497e0a582e0a481e0a49c/

भवदीय,
- रमण कौल

--- In Hindi...@yahoogroups.com, "Sri Narayan Shukla" <snshukla@...> wrote:
>
> धन्यवाद नारायण प्रसाद जी, अनुगुञ्ज उपयुक्त रहेगा, कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही
> हैं फोटो शॉप कार्यक्रम में मंगल प्रयोग करने से संयुक्ताक्षर अलग अलग हो जा
> रहे हैं, शुषा चल रहा है मगर देखना पडेगा कि इसमें ञ अक्षर है कि नहीं। यदि कोई
> अच्छा बोधवाक्य सुझाएं तो कृपा होगी।
> श्रीनारायण शुक्ल
>
>
> On 1/29/07, narayan prasad <prasad_cwprs@...> wrote:
> >
> > "अनुगुँज" या "अनुगूँज" दोनों में से कोई भी उचित नहीं है । "अनुगुञ्ज" या
> > "अनुगुंज" लिखिए ।
> >
> > गूँज शब्द गुञ्ज् धातु से बने संस्कृत शब्द गुञ्ज का तद्भव रूप है । संस्कृत
> > उपसर्ग "अनु" के साथ तद्भव शब्द "गूँज" मिलाकर निर्मित समास प्रसिद्ध कन्नड कवि
> > केशिराज के अनुसार "अरिसमास" होगा । शिष्टों द्वारा प्रयुक्त शब्दों को अपवाद
> > स्वरूप मानकर अरिसमास का प्रयोग निषिद्ध समझना चाहिए ।
> >
> > ऐसे ठेठ हिन्दी के लिए कोई नियम नहीं बनाया जा सकता । परन्तु उच्च स्तर की
> > हिन्दी के लिए उपर्युक्त नियम का पालन करना उचित होगा ।
> >
> > --- नारायण प्रसाद
> >
> > http://groups.yahoo.com/group/Hindi-Forum/message/4239
> > --- In Hindi...@yahoogroups.com, "Sri Narayan Shukla" <snshukla@>
> > wrote:
> > अनुगुँज या
> >
> > मित्रों,
> > कृपया बताएं कि अनुगुँज सही है या अनुगूँज।
> > अपनी साइट के लिये एक अन्तरजाल रेडियो बना रहा हूँ जिसके लिये यह नाम सोचा
> > है।
> > धन्यवाद
> > श्रीनारायण शुक्ल

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages