आज मुझे यह संदेश मिला। कड़ी का विवरण देखकर ही पता चलता है कि स्पैम है जिसे फेसबुक से भेजा गया है। पर क्लिक करने पर यह यूट्यूब नुमा एक साईट पर गया और मुझे बताया गया कि मेरा फ्लैश प्लेयर पुराना है और मुझे अपग्रेड करना चाहिये, मैंने ना कहा तो ऐसे ही दो तीन पॉप संदेश और आये, एक दफा तो एक सेटअप ईएक्सई फाईल का डाउनलोड बटन भी आ गया। मैं फायरफॉक्स पर था शायद इसलिये वायरस या मैलवेयर के आक्रमण से मेरा पीसी बचा आज। यह आपकी जानकारी के लिये कि जाने पहचाने जगहों से भी खतरे हैं, आँखें खुली रखें और दिमाग सक्रिय।
कड़ी (Hyper-link) मैंने बदल दी है पर इसे क्लिक न करें।