On 2 मई, 11:52, Shailesh Bharatwasi <bharatwasi...@gmail.com> wrote:
> आते तो कई हैं, लेकिन मैं राजपाल प्रकाशन का हिन्दी-हिन्दी शब्दकोश इस्तेमाल
> करता हूँ।
> यह डॉ॰ हरदेव बाहरी द्वारा लिखित/संकलित है। इसपर 'बृहद्' जैसा शीर्षक नहीं
> लिखा है, लेकिन हिन्दी के आम प्रयोग के सभी शब्द इसमें उपलब्ध है। मेरा काम अब
> तक चलता रहा है। ज्यादा जानकारी तो नारायण प्रसाद जी जैसे भाषाविद् दे पायेंगे।
>
> एक शब्दकोश फादर काबिल बुल्के का आता है।
> एक साहनी प्रकाशन (आगरा) से भी प्रकाशित होता है।
>
> सुना है कि नागिरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी द्वारा कई खण्डों में शब्दकोश
> प्रकाशित किये गये हैं जिसमें संस्कृत की मदद से लाखों नये शब्दों का निर्माण
> किया गया है।
>
> कोई भी शब्दकोश लेने से पूर्व अपनी ज़रूरत का हमेशा ख्याल रखें।
>
> 2009/5/2 sanjay | जोग लिखी <sanjaybeng...@gmail.com>
"
मानक हिन्दी कोश" पाँच भागों में है। इसका प्रकाशन हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग ने किया है। यह सबसे अच्छा शब्दकोश है।-
डा० जगदीश व्योमपहले आप यह सुनिश्चित करें कि आपको एक खंड वाला कोश चाहिए या अनेक खंड वाला ।
एक खंड में (शब्द-संख्या- लगभग डेढ़ लाख)
(१) बृहत् हिन्दी कोश
(२) नालन्दा विशाल हिन्दी कोश; सम्पादक - नवल जी
पाँच खंडों में
(१) मानक हिन्दी कोश
ग्यारह खंडों में
(१) हिन्दी शब्द सागर
उपर्युक्त कोशों के बारे में विश्वविद्यालय प्रकाशन, वाराणसी को सम्पर्क कर सकते हैं ।
---नारायण प्रसाद
On 2 मई, 23:04, "Dr.Durgaprasad Agrawal" <dpagrawa...@yahoo.co.in>
wrote:
> मेरे पास ज्ञानमण्डल का हिन्दी शब्द कोश है और यह बहुत उम्दा तथा प्रामाणिक है. वामन शिवराम आप्टे का संस्कृत हिन्दी कोश भी बहुत उपयोगी है. आप्टे का यह कोश मोतीलाल बनारसीदास के यहां से प्रकाशित है.
>
> जहां तक मेरी जानकारी है, फादिर कामिल बुल्के का कोश द्विभाषी (अंग्रेज़ी-हिन्दी) है. जो लोग अनुवाद करते हैं, उनके लिए तो यह अपरिहार्य-सा है.
>
> हिन्दी से हिन्दी के किसी नए और बेहतर कोश के बारे में जानकारी पान मुझे भी अच्छा लगेगा.
>
> दुर्गाप्रसाद
> Dr.D.P.Agrawal
> E-2/211, Chitrakoot,
> JAIPUR-302 021
> Phone 0141-2440782
> Mobile: 9414078063.
>
> --- On Sat, 2/5/09, संजय बेंगाणी <sanjaybeng...@gmail.com> wrote: