अनुनाद जी,
एक बार मैंने एक दस्तावेज़ में असंक्रमित और विसंक्रमित पढ़ा था। पहली नज़र में दोनों एक लगे परंतु उनके प्रयोग को देखने पर मालूम हुआ कि :
कोई भी वस्तु जिसमें संक्रमण नहीं लग पाया है उनके लिए असंक्रमित का प्रयोग किया गया था। इससे संबंधित कई संबद्ध शब्द असंक्रामक, असंक्रमणशील भी दिखे।
जिनमें संक्रमण लगने के पश्चात उपचार द्वारा संक्रमण दूर कर दिया गया हो उनके लिए विसंक्रमित का प्रयोग किया गया था। इससे संबंधित विसंक्रमण जैसा शब्द भी दिखा।
उपरोक्त के मद्देनज़र अनप्रूव्ड को असिद्ध कहा जा सकता है, और डिस्प्रूव्ड के लिए विसिद्ध का प्रयोग किया जा सकता है।
- आनंद