कृपया बताएं कि एरियल यूनिकोड एमएस.... क्या इस फॉन्ट का उपयोग मंगल फॉन्ट की जगह किया जा सकता है ? क्या यह हिंदी फॉन्ट है? क्या यह मंगल की तरह सहज उपलब्ध है या इसे देखने के लिए फॉन्ट डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी ?
-- इसकी सबसे बड़ी समस्या
---- 22 MB की विशाल साईज है। बहुत मेमोरी और संसाधन खा लेता है। इतने
में दूसरे 400 फोंट से ज्यादा फोंट इन्स्टॉल हो जाते हैं।
---- इसमें हिन्दी और अंग्रेजी के दोनों मिश्रित पाठ यदि टाइप किया जाए
तो बड़ा भद्दा आउटपुट मिलता है। विशेषकर हिन्दी और अंग्रेजी के अक्षरों
की ऊँचाई, मोटाई, लकीर-तीव्रता, लाइन-स्पेसिंग अलग अलग होने के कारण।
-- यदि किसी अंग्रेजी पाठ के बीच एक पंक्ति में एक हिन्दी शब्द आया तो
केवल उसी पंक्ति की लाइनस्पेसिंग बढ़ जाती है, दूसरी पंक्तियों की तुलना
में, जो भद्दी दिखती है।
मुझे इस फॉन्ट के तकनीकी पहलू के बारे में तो जानकारी नहीं है, वही जानता हूं जो आप सभी ने अब तक यहां बताया. लेकिन अमित जी की इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि यह मंगल की तुलना में कहीं बेहतर दिखने वाला फॉन्ट है. मैने इसे अलग से लोड नहीं किया और अब तक मेरे सिस्टम को इसकी मौजूदगी से कोई समस्या नहीं आई है.
मुझे तो लगता है कि वास्तव में यह फॉन्ट मंगल से एकदम उलट प्रकृति का है. मंगल को बड़े पॉइंट साइज में इस्मेताल करने पर उसका टाइप फेस बिगड़ता जाता है लेकिन एरियल के साथ ऐसा नहीं है और यह बड़े पॉइंट साइज में ज्यादा बेहतर दिखता है.
जहां तक एक ही पंक्ति में English लिखने का सवाल है तो हरिराम जी की बात से सहमत होने का कोई कारण अब तक नहीं दिखा. लाइनों के बीच की दूरी बढ़ने (लीडिंग) या पाठ भद्दा दिखने जैसी किसी समस्या का मुझे तो सामना नहीं करना पड़ा.
मैं अपने चिट्ठे पर यही फॉन्ट इस्तेमाल कर रहा हूं. सीएसएस में बदलाव करने से यह संभव हो गया. शायद WLW पर चिट्ठा लिखने पर भी यह विकल्प मिलता है कि पाठ किस फॉन्ट में दिखाना है. मैने WLW वाले विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया है इसलिए इस बारे में जानकारी नहीं है.
काश कि हिंदी यूनिकोड को ऐसे सुदर फॉन्ट अधिक संख्या में सहज उपलब्ध हो पाएं.... इंटरनेट पर हिंदी के प्रसार में इनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी.
----- Original Message -----From: sanjay kareerSent: Thursday, September 18, 2008 4:14 PM
क्या यह फॉंट आम उपयोग के लिये उपलब्ध है। यदि हां तो कृप्या डाउनलोड लिंक बतायें।
क्या यह फॉंट आम उपयोग के लिये उपलब्ध है। यदि हां तो कृप्या डाउनलोड लिंक बतायें।जगदीश
यहाँ आपको इसे हिन्दी का विकल्प भी मिलेगा, जिसे चुनने पर कोई दर्जन भर हिन्दी फ़ॉन्ट
अतिरिक्त रूप से संस्थापित होते हैं.
बहरहाल, बहुभाषी दस्तावेज़ों में एरियल यूनिकोड एमएस का एक बढ़िया विकल्प - एक
शेयरवेयर (कीमत है पांच डालर, परंतु यदि आपकी मर्जी हो तो दो नहीं तो कोई बात नहीं,)
किस्म का फ़ॉन्ट कोड 2000 भी प्रयोग में लिया जा सकता है. यह 2-3 मेबा का है, जबकि
एरियल यूनिकोड 20 मेबा से ऊपर.
कोड 2000 फ़ॉन्ट यहाँ से डाउनलोड करें - http://code2000.net/CODE2000.ZIP
रवि
बहरहाल, बहुभाषी दस्तावेज़ों में एरियल यूनिकोड एमएस का एक बढ़िया विकल्प - एक
शेयरवेयर (कीमत है पांच डालर, परंतु यदि आपकी मर्जी हो तो दो नहीं तो कोई बात नहीं,)
किस्म का फ़ॉन्ट कोड 2000 भी प्रयोग में लिया जा सकता है. यह 2-3 मेबा का है, जबकि
एरियल यूनिकोड 20 मेबा से ऊपर.
--
विजय प्रभाकर कांवळे (विप्र)
http://viprakamble.blogspot.com राजभाषामानस
http://groups.google.com/group/rajbhasha राजभाषा कर्मी समूह
मोबाईल- 09422726400
कार्यालय- 0241-2328400
अमित जी, एक पैराग्राफ (5-7 पंक्तियों के) अंग्रेजी पाठ के बीच में एक
शब्द हिन्दी का टाइप करके देखें। स्वतः लाइन स्पेसिंग का अन्तर दिखाई
देगा।