IPA तथा हिन्दी सम्बंधी कुछ प्रश्न

32 views
Skip to first unread message

Shrish Sharma

unread,
Aug 12, 2008, 10:58:19 AM8/12/08
to Chit...@googlegroups.com, Hindi...@yahoogroups.com

मित्रों आजकल अज्ञातवास का समय फनैटिक्स एवं विभिन्न ट्राँसलिट्रेशन पद्धतियों के अध्ययन में बिता रहा हूँ। इसी बारे में

IPA सम्बंधी कुछ प्रश्न हैं।

IPA

में /3:/ (पुराना चिह्न /ə:/) को '' की लम्बी ध्वनि (उदाहरण bird=/b3:d/, nurse=/n3:s/) के लिए प्रयोग किया जाता है। क्या इसे देवनागरी चिह्न ऽ(अवग्रह) के समकक्ष माना जा सकता है?

/

æ/ चिह्न (उदाहरण apple=/æpl/, can=/kæn/, hat=/hæt/) के समकक्ष देवनागरी में '' माना गया है। तो /ɛ/ चिह्न (उदाहरण ever=/ɛvər/, head=/hɛd/, get=/ɡɛt/) जिसका उच्चारण इससे मिलता है, क्या देवनागरी '' के समकक्ष माना जा सकता है?

/

ɒ/ (उदाहरण odd, hot आदि में) मेरे विचार से short vowel है तथा /ɔ/ (उदाहरण all, or, talk, lost आदि में) long vowel है। /ɒ/ के लिए तो मेरे विचार से देवनागरी समकक्ष '' है। /ɔ/ के लिए क्या '' सही है? क्या '' short तथा '' long है अथवा उल्टी बात है?

/v/ (

उदाहरण very, seven, love) तथा /w/ (उदाहरण wear, away) '' ध्वनि को प्रकट करने वाले दो भिन्न चिह्न हैं, इनमें क्या अन्तर हैं?

/

dʒ/ (उदाहरण jump, budget, age) तथा /z/ (उदाहरण zoo, easy, buzz) '' ध्वनि को प्रकट करने वाले दो भिन्न चिह्न हैं, इनमें क्या अन्तर हैं? यहाँ ध्यान दें कि 'ज़' के लिए एक चिह्न /ʒ/ (उदाहरण measure, television) अलग से मौजूद है।

अन्तिम प्रश्न

: क्या IPA में हिन्दी/संस्कृत की ध्वनियों को प्रकट करने हेतु कोई चिह्न निर्धारित किए गए हैं? ? (IPA का दावा है कि वह विश्व की सभी भाषाओं की ध्वनियों को प्रकट करती है)If you cann't view any IPA symbol properly, copy/paste to MS word and chage font to Arial Unicode MS
--
Shrish Sharma (श्रीश शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.blogspot.com/

narayan prasad

unread,
Aug 12, 2008, 1:49:44 PM8/12/08
to Chit...@googlegroups.com, Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी)
श्रीश शर्मा जी,

चूँकि यह विषय तकनीकी हिन्दी से सम्बन्धित है, इसकी एक प्रति technical-hindi समूह को भी भेजी जा रही है ।

<<IPA में /3:/ (पुराना चिह्न /ə:/) को 'अ' की लम्बी ध्वनि (उदाहरण bird=/b3:d/, nurse=/n3:s/) के लिए प्रयोग किया जाता है। क्या इसे देवनागरी चिह्न ऽ(अवग्रह) के समकक्ष माना जा सकता है? >>

वस्तुतः अवग्रह चिह्न संस्कृत में "अ" ध्वनि का लोप निरूपित करता है, परन्तु हिन्दी की बोलियों में इसके ठीक विपरीत कार्य के लिए (अर्थात् जहाँ "अ" का उच्चारण नहीं होता, वहाँ "अ" का उच्चारण किया जाय, इसके लिए) प्रयुक्त होता है । उदाहरणस्वरूप - "चल" (उच्चारण "चल्") का प्रयोग छोटे लोगों के लिए, किन्तु "चलऽ" (उच्चारण "चल", अर्थात् अन्तिम अन्तर्निहित अकार भी उच्चरित) का आदरार्थ प्रयोग होता है ।  जहाँ तक मानक हिन्दी का प्रश्न है, इसका प्रयोग दीर्घ "अ" ध्वनि के लिए किया जा सकता है ।

<< æ/ चिह्न (उदाहरण apple=/æpl/, can=/kæn/, hat=/hæt/) के समकक्ष देवनागरी में 'ऍ' माना गया है। तो /ɛ/ चिह्न (उदाहरण ever=/ɛvər/, head=/hɛd/, get=/ɡɛt/) जिसका उच्चारण इससे मिलता है, क्या देवनागरी 'ऐ' के समकक्ष माना जा सकता है? >>

ऍ से ह्रस्व ए का भ्रम होता है । मेरे मतानुसार -
can = कैन
get = गॆट (ग में ह्रस्व एकार की मात्रा)
gate = गेट
ऐ का उच्चारण लगभग "अइ" या "अय्" जैसा होता है ।

<< ɒ/ (उदाहरण odd, hot आदि में) मेरे विचार से short vowel है तथा /ɔ/ (उदाहरण all, or, talk, lost आदि में) long vowel है। /ɒ/ के लिए तो मेरे विचार से देवनागरी समकक्ष 'ऑ' है। /ɔ/ के लिए क्या 'औ' सही है? क्या 'ऑ' short तथा 'औ' long है अथवा उल्टी बात है? >>

औ का उच्चारण लगभग "अउ" या "अव्" जैसा होता है । ऑ में यह बात नहीं है । इसके उच्चारण में मुँह को पूरी तरह गोल करना पड़ता है, जबकि औ के उच्चारण में मुँह बहुत कम खुला रहता है ।

<</v/ ( उदाहरण very, seven, love) तथा /w/ (उदाहरण wear, away) 'व' ध्वनि को प्रकट करने वाले दो भिन्न चिह्न हैं, इनमें क्या अन्तर हैं? >>

v = व्ह्
w = व्

<< /dʒ/ (उदाहरण jump, budget, age) तथा /z/ (उदाहरण zoo, easy, buzz) 'ज' ध्वनि को प्रकट करने वाले दो भिन्न चिह्न हैं, इनमें क्या अन्तर हैं? यहाँ ध्यान दें कि 'ज़' के लिए एक चिह्न /ʒ/ (उदाहरण measure, television) अलग से मौजूद है। >>


jump, budget, age में ज
zoo, easy, buzz में ज़ (वर्त्स्य उच्चारण, अर्थात् दाँत और मूर्धा के बीच)
measure, television में ज़्ह (मूर्धा और तालु के बीच)

<<IPA का दावा है कि वह विश्व की सभी भाषाओं की ध्वनियों को प्रकट करती है>>
मेरे विचार में, यह मुख्यतः यूरोपीय भाषाओं के लिए ही लागू होता है ।

---नारायण प्रसाद

२००८-०८-१२ को, Shrish Sharma <sharma...@gmail.com> ने लिखा:
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages