चिट्ठाजगत सर्वोत्तम पोस्ट इनाम

11 views
Skip to first unread message

विपुल चिट्ठाजगत | Vipul Chitthajagat

unread,
Dec 31, 2007, 1:23:08 PM12/31/07
to Chit...@googlegroups.com
मित्रों,
 
१ जनवरी से २६ जनवरी के बीच छपी  पोस्टो में एक प्रतियोगिता हो जाए।
 
---करना क्या है।
 
भाग लेने के लिए अपनी नई पोस्ट शीर्षक में "चजइ" डाल दें।
उदाहरण -  चजइ - पोस्ट शीर्षक
 
 
---लिखना क्या है।
 
कुछ भी, कम से कम २५० शब्द, कोई भी विषय।
 
---कितनी पोस्ट।
 
कोई सीमा नहीं है। कितने भी चिट्ठों पर। पर एक व्यक्ति को एक ही इनाम।
 
---हमारा तो सामूहिक चिट्ठा है।
 
इनाम चिट्ठे को नहीं, चिट्ठाकार को दिया जाएगा। पहचान साबित करनी होगी। एक चिट्ठाकार को एक ही इनाम।
 
---क्या दोगे, कितनों को दोगे।
 
१. पहला १००१ रू एक को
२. दूसरा ५०१ रू दो को
३ तीसरा २०१ रू तील को
 
---कौन तय करेगा।
 
पंचायत बनेगी, गोपनीय, कोई सवाल नहीं सुना जाएगा, निर्णय अंतिम होगा।
 
कोई बात रह गई हो तो माफी। निर्णय ३१ जनवरी तक, इनाम २८ फरवरी तक।
 
विपुल

sanjay kareer

unread,
Dec 31, 2007, 1:54:57 PM12/31/07
to Chit...@googlegroups.com
ख्‍याल अच्‍छा है. नए साल में कुछ नया होगा. ब्‍लॉगर्स को अच्‍छे लेखन के लिए प्रेरित करने वाला आयडिया है. 
 
चिट्ठाजगत को नए वर्ष की शुभकामनाएं.

ravindra prabhat

unread,
Jan 1, 2008, 11:21:14 AM1/1/08
to Chit...@googlegroups.com
सुझाव सुंदर है

जीतू | Jitu

unread,
Jan 1, 2008, 1:02:36 PM1/1/08
to Chit...@googlegroups.com
सुझाव तो अच्छा है, लेकिन मै एक बात कहना चाहूंगा। ईनाम वाला काम, सभी लोग एक साथ मत करिए। एकदम कुछ ऐसा लग रहा है, रमजान के रोजे रखने का इंतजार करते करते ईद आ गयी है, वो भी कई कई ईद एक साथ। अभी तरकश वाले भी कुछ ऐसा ही कर रहे है, ऐसा कुछ करिए कि सभी लोग भाग लें, ऐसा ना लगे कि पुरस्कारों की बाढ आ गयी।  या फिर कुछ  स्थायी प्रतियोगिता हो, हर महीने, त्रैमासिक टाइप की। 
 
ये मेरा व्यक्तिगत विचार है, पसंद आए तो ठीक, अन्यथा आप जैसा उचित समझे वैसा करें।
 
-जीतू

jayprakash Rath

unread,
Jan 3, 2008, 3:27:58 PM1/3/08
to Chit...@googlegroups.com
हिंदी के कई कोण हैं, और विषयों के तो और भी ज़्यादा । सो आप लोगों जो यह अंतिम रूप से मापदंड़ तय करने वाले हैं को कोई एक विषय पर यह पहल करनी चाहिए । शायद यह धीरे-धीरे ब्लॉगरों को और गंभीर और महत्वपूर्ण लेखन के लिए प्रेरित कर सके ।
 
यह केवल निजी विचार है ।
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages