श्लील और अश्लील संबंधी नियम

34 views
Skip to first unread message

Hariram

unread,
Mar 24, 2010, 9:11:19 PM3/24/10
to chit...@googlegroups.com
क्या श्लील और अश्लील भाषा की कोई सही परिभाषा कहीं उपलब्ध है?
क्या शब्दकोशों में श्लील और अश्लील शब्दों को अलग से चिह्नित किया गया है?
ऐसे कौन से नियम, उप-नियम हैं जिनके आधार पर भाषा को श्लील या अश्लील घोषित किया जाता है?

कृपया विद्वानगण इस संबंध में मार्गदर्शन करें।
--
हरिराम
प्रगत भारत http://hariraama.blogspot.com

Hariram

unread,
Mar 26, 2010, 9:26:29 AM3/26/10
to Chithakar | चिट्ठाकार
पुनश्च -

जैसा कि न्यायालय, उच्चतम न्यायालय द्वारा कई कानूनों, आदेशों में
'अश्लील' शब्दों, पदों आदि का बोलना, लिखना वर्जित कर दण्ड विधान किया
गया है, तो क्या न्यायालय/सरकार द्वारा ऐसे वर्जित शब्दों, पदों की सूची
आम जनता की जानकारी के लिए उपलब्ध कराई गई है? चूँकि एक शब्द के अनेक
अर्थ होते हैं, आम जनता कैसे समझेगी कौन सा शब्द कानूनन वैध है, कौन सा
अवैध? आम जनता गलती से ऐसे शब्दों को बोलने लिखने पर दण्ड की पात्र बनने
से कैसे बच सकेगी?

यदि न्यायालय/सरकार द्वारा ऐसे शब्दों की कोई सूची निर्धारित नहीं की गई
है तो क्या न्यायालय के ऐसे आदेश मानवीय नैतिकता के आधार पर अपने आप ही
रद्द नहीं माने जाएँगे?

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages