भोमियो लिप्यन्तरण - सुधार आवश्यक

3 views
Skip to first unread message

Hariram

unread,
Jul 7, 2007, 7:59:50 AM7/7/07
to Chit...@googlegroups.com
पीयूष जी, अनुनाद जी एवं शास्त्रीजी,
 
सही है भोमियो का लिप्यन्तरण फिलहाल मशीनी है, एकदम सही नहीं हो सकता। भोमियो/गिरगिट आदि लिप्यन्तरण प्रोग्राम दो बाईट वाले यूनिकोड कूटों की सिर्फ पहली बाईट इच्छित लिपि के युनिकोड कूट की पहली बाईट से बदल देते हैं। दूसरी बाईट को यथावत रखा जाता है। उदारणार्थ देवनागरी 'क' = U+0915 जबकि ओड़िआ 'क' କ = U+0B15 होता है। भोमियो/गिरगिट सिर्फ 09 को 0B से बदल देते हैं।
 
लेकिन युनिकोड कूटों के निर्धारण के वक्त कुछ गलतियाँ छूट गईं थी। जिन्हें उनकी stability policy के मद्देनजर अब बदलना/सुधारना असम्भव है। तथा भाषा विशेष के अक्षर-क्रम की तथा विशेष अक्षरों की उपलब्धता तथा अनुपलब्धता के मद्देनजर targest Script में लिप्यन्तरण गलत हो जाता है। उदारहण के लिए देवनागरी/हिन्दी से ओड़िआ तथा प्रतिलोम लिप्यन्तरण में कई त्रुटियाँ रह जाती हैं।
 
उसी प्रकार तमिल से देवनागरी लिप्यन्तरण तो बिल्कुल गलत ही कहा जाएगा। क्योंकि तमिल में कई अक्षर नहीं होते (ख, ग, घ, छ, ज झ, ठ, ड ढ, थ, द ध, फ, ब भ आदि)।  जबकि देवनागरी से तमिल में लिप्यन्तरण सही होगा, क्योंकि वर्द्धित देवनागरी में दक्षिण भारतीय भाषाओं के अक्षर भी ले लिए गए हैं।
 
भोमियो/गिरगिट आदि के लिप्यन्तरण प्रोग्रामों में भाषा विशेष के लिए कुछ विशेष अपवाद के सूत्र डालने आवश्यक हैं।
 
उदारहण के लिए --
 
देवनागरी से ओड़िआ में लिप्यन्तर के वक्त
Replace all U+092F to U+0B5F
Relace all U+095F to U+0B2F
 
इसी प्रकार इसके विपरीत होना चाहिए ओड़िआ लिपि से देवनागरी में लिप्यन्तरण के वक्त।

इनको यथाशीघ्र लागू किया जाना चाहिए।
 
फिर भी सम्पूर्ण वेबपृष्ठ को सिर्फ एक क्लिक करते ही इच्छित लिपि में बदलकर पढ़ पाने की सुविधा देने के लिए भोमियो सभी की प्रशंसा का पात्र है। इसके लिए पीयूष जी के हम आभारी हैं।
 
हरिराम
 
On 7/7/07, Chithakar.समूह <nor...@googlegroups.com> wrote:
दिनांक: बृहस्पति 5 जुला 2007 04:11
द्वारा: अनुनाद


भोमियो में बहुत अच्छी सुविधायें दी गयीं हैं, इसके लिये साधुवाद!

किन्तु मुझे एक छोटी सुविधा की कमी दिख रही है। मान लीजिये मेरे पास कोई
टेक्स्ट है और मैं उसे भोमियो की सहायता से किसी दूसरी लिपि में बदलना
चाहता हूँ, इसकी सुविधा भी प्रदान करें। जरूरी नही कि हर कोई किसी साइट
का ही ट्रान्सलिटरेशन करना चाहता हो।



2 == का == 1
दिनांक: शनि 7 जुला 2007 05:40
द्वारा: piyush


In response to some of the users like Ravi, Anunad, Shrish who had
posted responses to previous post, now a new transliteration tool is
made available on bhomiyo.com.

Goto: http://bhomiyo.com/xliteratetext.aspx

* ab aap aise Taip kar sakate ho or use हिन्दि मैं लिप्यांतरित कर सकते
हो.
* Koi ek bhasha me unicode vaali likhaavaT ko dusari lipi main
transliterate bhi kar sakate ho.
* Help ke liye us page pe "How?" link pe click karo.

Further instructions on: http://bhomiyo.wordpress.com

I know anunaad had said that there are many other languages who derive
from Devnagari. And this is true for many central asian and east asian
scripts. But if we convert indian content into their script who will
read it? Sinhali is already available but we never get any request for
Sinhali. If some use is known, effort can be made.

-Piyush





2 == का == 2
दिनांक: शुक्र 6 जुला 2007 23:34
द्वारा: Shastri JC Philip


Re: [Chitthakar] english to hindi transliteration on bhomiyo

इसके उपयोग के लिये कुछ बातों का ध्यान रखना होगा:

1. यह किसी भारतीय भाषा में तब ही आपको लिप्यांतरण दे पायगा जब आपके संगणक पर उस भाषा के युनिकोड फांट हों

2. लिप्यांतरण सिर्फ यांत्रिक है, अत: उसको आधिकारिक न समझें, बल्कि सिर्फ एक उपयोगी लिप्यांतरण समझें. उदाहरण के लिये, मलयालम में मेरे नाम के लिप्यांतरण में अंतिम अक्षर में मात्रा नहीं है. इस भाषा में मात्राओं की समस्या बहुत जटिल है.

3. हिन्दी से अंग्रेजी लिप्यांतरण का उपयोग अभी न करें. उसमें काफी गलतियां हैं


विनीत

शास्त्री जे सी फिलिप
http://www.Sarathi.info

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages