Mobile के लिये हिन्दी शब्द

33 views
Skip to first unread message

kuldip gupta

unread,
Jul 8, 2008, 10:29:02 AM7/8/08
to Chithakar
Mobile के लिये सु-भाष (सुलभ भाष यथा टेलिफोन = दूरभाष)।
किसी भी भाषा से शब्द लिये जा सकते हैं। Mobile को भी स्वीकारने में कहीं
कोई असुविधा नहीं है। फिर भी अगर अपनी भाषा में उपयुक्त अनुदित शब्द मिल
सकें तो बेहतर है,ऐसी मेरी मन्यता है।

narayan prasad

unread,
Jul 9, 2008, 4:35:02 AM7/9/08
to Chit...@googlegroups.com
mobile = movable, portable
mobile phone = चलभाष

 
2008/7/8, kuldip gupta <ftsbhub...@gmail.com>:

Pankaj Bengani

unread,
Jul 9, 2008, 5:04:07 AM7/9/08
to Chit...@googlegroups.com
हम यहाँ घूमतु इस्तेमाल करते हैं. :) सचमुच
_________________________________________

Pankaj Bengani
http://www.chhavi.in
http://www.tarakash.com/network
http://dzireworx.biz

sanjay | जोग लिखी

unread,
Jul 9, 2008, 5:08:09 AM7/9/08
to Chithakar
हम लोग आपस में घूमतु शब्द का प्रयोग करते है. चाहे इसे मोबाइल के लिए
इसे हिन्दी का स्लेंग कह लें. :)

Vipul Jain

unread,
Jul 9, 2008, 8:53:02 AM7/9/08
to Chit...@googlegroups.com
पंकज जी सचमुच :)

धाँसू है, पसंद आया

Vijay Prabhakar Kamble

unread,
Jul 9, 2008, 1:09:53 PM7/9/08
to Chit...@googlegroups.com
मित्रों
मराठी में मोबाईल को भ्रमण दूरभाष भी कहां जाता है।

विजय प्रभाकर कांबले
2008/7/9 Vipul Jain <drvip...@gmail.com>:

--
http://viprakamble.blogspot.com राजभाषामानस
http://groups.google.com/group/rajbhasha राजभाषा कर्मी समूह

09422726400
विप्र

दिनेशराय द्विवेदी

unread,
Jul 9, 2008, 2:31:45 PM7/9/08
to Chit...@googlegroups.com
मित्रों, इस मोबाइल बहस में आनंद आ रहा है। अनेक शब्द पता लग रहे हैं। लेकिन फिर भी मोबाइल ही चल रहा है। टेलीफोन से संक्षिप्त हो कर फोन रह गया। जैसे वेबलॉग केवल ब्लाग रह गया। फिर मोबाइल फोन से केवल मोबाइल रह गया। प्रचलन में आने के लिए जरुरी है कि नया हिन्दी नाम और भी संक्षिप्त हो। चल निकले तो चलभाष कैसा है?
--
दिनेशराय द्विवेदी, कोटा, राजस्थान, भारत
Dineshrai Dwivedi, Kota, Rajasthan, http://anvarat.blogspot.com/
http://teesarakhamba.blogspot.com/
http://judisndia.blogspot.com/

Sarathi Hindi Blog

unread,
Jul 10, 2008, 3:30:03 AM7/10/08
to Chit...@googlegroups.com
अभी तक सुझाये गये शब्दों में
 
"चलभाष"
 
सबसे सरल, याद रखने में सबसे आसान, एवं सबसे
अधिक अर्थपूर्ण है
 

विनीत
 
शास्त्री जे सी फिलिप
 
हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है
http://www.Sarathi.info

Hariram

unread,
Jul 10, 2008, 7:15:15 AM7/10/08
to Chithakar
कई लोग गलती से टेलिफोन को दूरभाष के बदले 'दुरभाष' लिख देते हैं। डर है
कहीं इसे "दुर्भाष" न पढ़ने/लिखने लगें!!!!!!!!!!!!!!

avanish gautam

unread,
Jul 10, 2008, 7:31:38 AM7/10/08
to Chit...@googlegroups.com
भाई मुझे तो मोबाईल गले में बंधी घंटी की तरह लगता है. मोबाईल पुर्ल्लिंग है इसलिये घंटा. और यह घंटा से ज्यादा प्यारा होता है इसलिये "घान्टू". हाँ मोबाईल को  "घान्टू" कहा जाए तो कैसा रहेगा!

विष्‍णु बैरागी

unread,
Jul 10, 2008, 9:37:26 AM7/10/08
to Chithakar
मेरे एक मित्र श्रीमुरलीधर चांदनीवाला इसके लिए 'चलित वाणी' उपयोग में
लेते हैं लेकिन यह बनावटी और क्लिष्‍ट लगता है ।
नारायण प्रसादजी का 'चलभाष' अधिक उपयुक्‍त है ।
वैसे, ऐसी बहसें रोचक तो होती ही हैं । हंसते-हंसते मुश्किलों को हल करना
ऐसा ही कुछ होता होगा ।
> > > सकें तो बेहतर है,ऐसी मेरी मन्यता है।- उद्धृत पाठ छिपाएँ -
>
> उद्धृत पाठ दिखाए

Rajat

unread,
Jul 11, 2008, 10:29:20 AM7/11/08
to Chithakar

लेकिन मैं तो इसे 'भ्रमर' कहता हूं... और यही कहता रहूंगा... ठीक है
ना ???

अविनाश वाचस्पति

unread,
Jul 11, 2008, 1:44:50 PM7/11/08
to Chit...@googlegroups.com
तो आपने इसे कीड़ा (बग) बना दिया
 
हम नहीं मानते.
मोबाइल नहीं है कीड़ा
सुनने वाला पाता है पीड़ा
ऐसी पीड़ा
जिस पीड़ा में भी मिलता है
सुख
मोबाइल उसी का है मुख.
अविनाश वाचस्‍पति

 
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages