ट्विटर @चिट्ठाजगत तंत्र

1 view
Skip to first unread message

चिट्ठाजगत सेवा दल

unread,
May 31, 2009, 11:23:09 AM5/31/09
to Chithakar | चिट्ठाकार
प्रिय मित्रों

पेश है ट्विटर @चिट्ठाजगत तंत्र (Chitthajagat Twitter Application),

http://twitter.chitthajagat.in/

ट्विटर @चिट्ठाजगत तंत्र हिन्दी चिट्ठों को ट्विटर से जोड़ता है। आप इस
पर पंजीकृत हो अपने चिट्ठे के नए लेख स्वतः ट्विटर पर अपने खाते से सूचित
कर सकते हैं। दूसरों के नए लेख ट्विटर पर अपने खाते में निजी संदेश के
रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

चिट्ठे जोड़ना आसान है,
आपका ट्विटर (http://twitter.com) पर खाता होना चाहिए

http://twitter.chitthajagat.in/ पर जाएँ

आपको यह बटन दिखेगा
>अपने ट्विट्टर खाते को चिट्टाजगत से जुड़नें की अनुमती दें
यह बटन दबाएँ

आपको ट्विटर पर ले जाया जाएगा

Allow बटन दबाते ही आपका ट्विटर खाता चिट्ठाजगत से जुड़ जाएगा। इस
प्रक्रिया में आपका पासवर्ड चिट्ठाजगत को पता नहीं चलेगा। Allow करने से
आप चिट्ठाजगत तंत्र को अपने खाते में पोस्ट लिखने की अनुमती देंगे।

आपको वापस http://twitter.chitthajagat.in/ भेज दिया जाएगा, वहाँ आप एक
एक कर आप अनेक चिट्ठे सहेज सकते हैं, बस चिट्ठाजगत पर चिट्ठा पंजीकृत
होना चाहिए।

आपका लेख जैसे ही चिट्ठाजगत पर छपेगा ४-५ मिनट में उस की सुचना "आपके
ट्विटर खाते" से हो जाएगी। सो हर बार लेख लिखते ही पोस्ट की सूचना ट्विटर
पर देने नहीं जाना पड़ेगा।

इसी प्रकार दूसरों के चिट्ठों के लेख निजी संदेश के रूप में प्राप्त कर
सकते हैं। वैसे आप दूसरों के लेख भी अपने खाते से सूचित कर सकते हैं, इस
से इस चिट्ठे का मालिक खुश ही होगा :)

इस तंत्र में और सुविधाएँ भी कुछ दिन में।

चिट्ठाजगत सेवा दल
http://twitter.chitthajagat.in/

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages