कृपया इस सूची को परिवर्तित एवं परिवर्धित करने के लिये सुझाव बताएँ तथा
खाली स्थानों को भरने के लिये उपयुक्त 'मान' बताएँ ।
यह सूची हिन्दी विकिपीडिया पर भी रख दी है। यहाँ देखें-
http://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80_%E0%A4%B8%E0%A5%87_%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%BF%E0%A4%A4_%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE
========================================================
* हिन्दी का प्रथम महाकवि -- चन्दबरदाई
* हिंदी का प्रथम महाकाव्य -- पृथ्वीराजरासो
* हिन्दी का पहला समाचार पत्र -- उदन्त मार्तण्ड (पं जुगलकिशोर
शुक्ल)
* हिन्दी की प्रथम पत्रिका
* समीक्षामूलक हिन्दी का प्रथम मासिक -- 'साहित्य संदेश' ( आगरा, सन्
1936 से 1942 तक)
* हिन्दी का प्रथम आत्मचरित - अर्द्ध कथानक ( कृतिकार हैं - जैन कवि
बनारसीदास (वि.सं. १६४३-१७००))
* हिन्दी का प्रथम व्याकरण - 'उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण' (दामोदर पंडित)
* हिन्दी का प्रथम शब्दकोश
* हिन्दी का प्रथम विश्वकोश --
* हिन्दी का प्रथम काव्य --
* हिन्दी का प्रथम कवि - राहुल सांकृत्यायन की हिन्दी काव्यधारा के
अनुसार हिन्दी के सबसे पहले मुसलमान कवि अमीर खुसरो नहीं, बल्कि
अब्दुर्हमान हुए हैं। ये मुलतान के निवासी और जाति के जुलाहे थे। इनका
समय १०१० ई० है। इनकी कविताएँ अपभ्रंश में हैं। -(संस्कृति के चार
अध्याय, रामधारी सिंह दिनकर, पृष्ठ ४३१ )
* हिन्दी की प्रथम कहानी
* हिन्दी का प्रथम लघुकथाकार
* हिन्दी का प्रथम उपन्यास -- परीक्षा गुरू (लेखक - लाला श्रीनिवास
दास)
* हिंदी का प्रथम विज्ञान गल्प -- ‘आश्चर्यवृत्तांत’ (अंबिका दत्त
व्यास ; 1884-1888)
* हिंदी का प्रथम नाटक -- नहुष (गोपालचंद्र , १८४१)
* हिंदी का प्रथम काव्य-नाटक -- ‘एक घूँट’ (जयशंकर प्रसाद ; 1915 ई.)
* हिन्दी का प्रथम ज्ञानपीठ विजेता
* हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहासकार
* हिन्दी में अपना शोधपत्र लिखने वाला प्रथम शोधार्थी --
* हिन्दी में संयुक्त राष्ट्र संघ में भाषण देने वाला प्रथम राजनयिक
-- अटल बिहारी वाजपेयी
* हिन्दी की प्रथम चलचित्र
* हिन्दी का अध्यापन आरम्भ करने वाला प्रथम विश्वविद्यालय
* हिन्दी का प्रथम प्रचारक
* हिन्दी का प्रथम चिट्ठा (ब्लाग) - "नौ दो ग्यारह" (संगणकों के
हिन्दीकरण से सम्बन्धित बंगलोर निवासी आलोक का चिट्ठा)
* अन्तरजाल पर हिन्दी का प्रथम समाचारपत्र -
* हिन्दी का पहला समान्तर कोश बनाने का श्रेय -- अरविन्द कुमार व
उनकी पत्नी कुसुम
* हिन्दी का पहला इंजीनियर कवि - मदन वात्स्यायन
* हिन्दी साहित्य का प्रथम राष्ट्रगीत के रचयिता -- पं. गिरिधर शर्मा
’नवरत्न‘
* हिन्दी में निर्णय देने वाला पहला न्यायधीश --
* सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली में हिन्दी के प्रथम वक्ता -- नारायण
प्रसाद सिंह (सारण-दरभंगा ;1926)
* हिंदी का प्रथम अर्थशास्त्रीय ग्रंथ -- "संपत्तिशास्त्र" (महावीर
प्रसाद द्विवेदी)