☀️हकीकत को रवान रखिए
नीयत पर ध्यान रखिए
सराबों का तो हिस्सा नहीं,कहीं इबादत पर ध्यान रखिए
दुनिया का है ,क्या भरोसा
संग लामकान रखिए
बेकरदरों की अंजुमन में
पुख़्ता इमान रखिए
आख़िर किरदार करे साहिल
ज़रा कम ज़ुबान रखिए
मुरशिद ने जो करम किया है अदब ए मिहरबान रखिए