ज़िन्दगी सफ़र है
सफ़र में गर्दिशें तो होंगी
कुछ आसानियाँ कुछ मुश्किलें तो होंगी
होंगे कुछ लम्हे बरहम ओ बवाल के
लेकिन कुछ घड़ियाँ कहकशें भी होंगी
कुछ प्यार मुहब्बत कुछ वस्ल ओ उल्लास
लेकिन कुछ नफ़रतें कुछ रंजिशें भी होंगी।
पतझड़ धूप गर्मी वीरानियाँ नाकामियाँ
लेकिन कुछ उपलब्धियाँ कुछ मंज़िलें भी होंगी
कुछ गम कुछ मातम कुछ तन्हाई ओ फ़िराक़“मस्त”
लेकिन कुछ ख़ुशियाँ शहनाइयाँ महफिलें भी होंगी