वंदना

0 views
Skip to first unread message

Narinder Kumar

unread,
Sep 25, 2025, 5:03:12 PM9/25/25
to dhan nirankar
धन निरंकार जी 🙏

मालिक मिहर कर,है यह वंदना
तेरे जनों को हो कोई कष्ट न

सबकी परेशानियों का कर दो निवारण
सबके दुखों का दाता कर दो निवारण
किसी की आँख में दिखे अश्क़ न

मालिक मिहर कर ….

तेरी है दुनिया तेरा जहान है
तेरी ज़मीन तेरा आसमान है
तेरे बंदों का डोले सिदक न

मालिक मिहर कर……….

सबको नाम की दात बख्श दो
सेवा सत्संग सुमिरन की सौगात बख्श दो
हो हर घर में पूजा पाठ साधना

मालिक मिहर कर………….

“मस्त” तुमसे मॉंगे ,और न कोई
तेरे बिना है कहॉं ,है हमको ढोई
सबके भले की है भगवन प्रार्थना

मालिक मिहर कर…………….
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages