जमीरों की बातें

0 views
Skip to first unread message

Narinder Kumar

unread,
Dec 4, 2025, 6:51:27 PM12/4/25
to dhan nirankar
धन निरंकार जी🙏

जमीरों की बातें,जमीरों से पुछो।
न तहरीरों से पुछो, न तक़रीरों से पूछो।

कया है अमीरी, यह फ़क़ीरों से पूछो-२
अमीरी की बातें ,न अमीरों से पूछो।

शरीरों की पजीराई,शरीरों की दोहाई-२
क्या है इश्क़, न शरीरों से पूछो

शाद करेंगे, दीवाने ही आखिर-२
क्या है इत्मिनान, न अधीरों से पूछो.

उतर जाओ दिल में, खुदा की गर है चाहत-२
“मस्त” मस्ती की बातें न समीरों से पूछो।

अधीर = परेशान
शाद= प्रसन्न,
समीर= हवाएँ

लोगों की ग़लतियों का करते हैं सब हिसाब।
अपनी ख़ामियों पर किसकी नज़र है “मस्त “

image.png
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages