1969 to 2015 Avyakth Murli Reading Project - to start from 10th Nov 2018

231 views
Skip to first unread message

B.K. Prafful Singi

unread,
Nov 7, 2018, 8:45:55 AM11/7/18
to BK Pune, BK India
Om Shanti Divine family,

Greetings of peace. Happy Diwali to you all! On the occasion of Diwali festival, we are planning to start a project of reading all Avyakth Murlis right from 1969 until 2015. This two years project will help us revise all Avyakth Vanis and develop a habit of daily churning. Attached PDF file containing project Proposal and Reading chart for Nov 2018. It is preferred to read murli directly from book. However in case you have challenge in getting books for this month, click to download Mobile Murli App / PDF Murli and joining WhatsApp group. We encourage you to join this project and take benefit of the collective churning of all Avyakth murlis.

In Baba’s yaad…
 

प्रस्तावना:

हम सभी ब्राह्मण कुलभूषण भाई-बहनों की दिव्य चाहना रहती है कि हम तीव्र पुरुषार्थ कर जल्द से जल्द बापसमान फरिश्ता बन जाए । बापदादा के श्रीमत का मुख्य आधार है मुरली । वैसे हर रोज बाबा की मुरली हम सभी सुनते / पढते है, लेकिन बाबा ने सूक्ष्म चेकिंग की कई प्वाइन्टस अव्यक्त मुरलियों में विस्तार से बताई है । हममें से अनेकों का यह संकल्प होगा कि 1969 से चली सभी अव्यक्त वाणी एक बार विधिवत पढ़े ताकि बाबा के कोई भी अव्यक्त  इशारे मिस नहीं हो ।
वैसे हममें से हर कोई समय अनुसार अव्यक्त वाणियों का अभ्यास करता है, लेकिन अनेकों का अनुभव रहता है कि आलस्य
-अलबेलापन के कारण प्रतिदिन करना संभव नहीं होता और कई बार हम रिवाईज करना भूल जाते है । यदि हम इसी अभ्यास को एक लक्ष्य बना लें और इसे चार्ट का स्वरूप देकर एक-दो वर्ष के लिये प्रतिदिन क्रम से मुरलियों का अध्ययन और चिंतन करें, तो यह हमारा संस्कार बन जाएगा ।

 

प्रोजेक्ट उद्देश्य

1.        वर्ष 1969 से 2015 तक सभी अव्यक्त वाणियों का अभ्यास करना ।

2.        हर मुरली में बाबा मेरे लिए उपयोगी महावाक्यों का संग्रह करना जो समय पडते मेरे लिये रामबाण औषधि समान उपयोगी बने ।

3.        प्रतिदिन अव्यक्त मुरली पढ़ना संस्कार बन जाए ।

4.        बहुतकाल के अभ्यास द्वारा समय पर बाबा ने सिखाई विधि को अपनाना है ।

5.        मुरली को अपने जीवन में धारण कर बाबा की संपूर्ण श्रीमत को फॉलो करना ।

 

प्रोजेक्ट अवधि

·         चार्ट में बताए अनुसार प्रतिदिन 1 अथवा 2 अव्यक्त वाणियों पर अभ्यास करना ।

·         एक मास में एक वर्ष के सभी अव्यक्त वाणी पढ़ने का लक्ष्य रखना ।

·         कुल प्रोजेक्ट की अवधि : 2 वर्ष (10 नवंबर 2018 से 31 दिसंबर 2020 )

 

कार्यप्रणाली

1.        प्रोजेक्ट के लिए समय सुनिश्चित करना :

अव्यक्त वाणी पर अभ्यास करने के लिए दिनभर में कम से कम 30 मिनिट स्वयं के लिए निकालना है । कुछ सुझाव नीचे दिए है:

Ø  अमृतवेले योग के बाद का समय

Ø  प्रात: मुरली क्लास के पश्चात सेवाकेंद्र में ग्रुप बनाकर अव्यक्त वाणी पढ़ना ।

Ø  दोपहर अथवा रात्रि भोजन के पूर्व या पश्चात समय निकालकर पढ़ना ।

Ø  यातायात / प्रवास करते समय / किसी के इन्तजार के समय / नुमाशाम योग के पूर्व या पश्चात का फ्री समय में पढ़ना ।

Ø  रात्री सोने के पूर्व बाबा को पोतामेल देते समय अव्यक्त वाणियों का अभ्यास

2.        अव्यक्त वाणी का अभ्यास:

Ø  आपको हर मास 30 तारीख के पूर्व अगले मास के अव्यक्त वाणियों के अभ्यास का चार्ट दिया जाएगा । इस चार्ट में एक मास में बाबा के एक वर्ष के सभी वाणियों की क्रमवश तारीख और टाइटल लिखी होगी जो आपको प्रतिदिन मुरली अभ्यास करने में सहायक होगी ।

Ø  चार्ट में बताए अनुसार प्रतिदिन 1 अथवा 2 वाणियों को एकाग्रता से पढ़ना है और आपको महत्त्वपूर्ण लगने वाले प्वाइन्ट्स को हाईलाईट करना है और उसपर मंथन करना है कि आप किस प्रकार उस प्वाइन्ट के प्रॅक्टिकल स्वरूप बनेंगे ।

Ø  आपको एक नई डायरी बनानी है जिसमें प्रतिदिन के अभ्यास में आपको सर्वाधिक उपयुक्त लगने वाले बाबा के किसी भी एक अथवा दो महावाक्यों को संक्षिप्त में लिखना है । इस प्रकार एक वर्ष में आपके पास कम से काम 365 महावाक्यों का संग्रह होगा जो आपको कोई भी परिस्थिति या आपातकालीन समय पर अपनी अवस्था बनाने में रामबाण औषधि के समान सिद्ध होगा ।

3.        अभ्यास को दिलचस्प बनाने के लिये

Ø  आप अपने सेवाकेन्द्र के भाई-बहनों के साथ संघ ठन बनाकर यह अभ्यास करे और रोज अपना मंथन ग्रुप में शेयर करे जिससे अनेकों को मुरलियां रिवाईज करने की प्रेरणा मिलेगी और आपका अभ्यास भी अधिक तीव्र होगा ।

Ø  विशेष इस प्रोजेक्ट में भाग लेनेवाले सभी सदस्यों के लिए एक WhatsApp ग्रुप बनाया गया है जिसमें प्रतिदिन आप अपना मंथन शार्ट में सभी ग्रुप के सदस्यों के साथ टाइप करके अथवा रिकार्ड कर शेयर कर सकते हो जिससे सभी अभ्यास करने वाले बाबा के विद्यार्थियों को सहायक होगी ।

Ø  प्रति मास चार्ट आप अपने सेवाकेन्द्र के निमित्त टीचर बहन को देना और 6 महिने के अभ्यास में जिस स्टूडेन्टस् को सर्वाधिक अंक प्राप्त होते है, उन्हे वर्ष में दो बार सन्मानित किया जा सकता है ताकि यह अभ्यास करने की प्रेरणा सभी को मिले ।

 

चेकिंग की विधि:

·         अंक देने की विधि: चेकिंग की विधि बहुत सरल है ।

Ø  यदि आप निर्धारित तारीख की संपूर्ण अव्यक्त वाणी पढते हो तो स्वयं को एक अंक देना है । यदि किसी दिन 2 अलग अलग तारीख की मुरली पढ़नी है, तो हर मुरली का एक अंक के हिसाब से दो अंक हो जाएँगे ।

Ø  यदि आप अभ्यास किए अव्यक्त वाणी में आपको सर्वाधिक उपयुक्त लगनेवाला एक महावाक्य अपनी डायरी में लिखते हो, तो एक अंक देना है । यदि आप एक तारीख के अव्यक्त वाणी में एक से अधिक महावाक्य लिखना चाहते हो, तो स्वागत है । लेकिन अंक देते समय एक अव्यक्त मुरली से लिए सभी वाक्यों को आप एक ही अंक देना जी ।

·         मुरली पढ़ना भूल गए तो: वैसे हमे लक्ष रखना है कि रोज का अभ्यास रोज करे । फिर भी यदि किसी कारणवश आपका मुरली पढ़ना मिस हो जाता है, तो आप अगले दिन वह वाणी पढ़ सकते हो और स्वयं को मार्क देना ताकि आपका अभ्यास मिस न हो ।

·         एक बात का ध्यान रखे कि किसी भी दिन 3 से अधिक वाणियों का अभ्यास ना करे क्योंकि   अधिक अभ्यास करने से आप योग्य विचार सागर मंथन के लिए समय नहीं दे पाओगे । यह प्रोजेक्ट का लक्ष केवल नेमीनाथ जैसे मुरली पढना नहीं है लेकिन उसे जीवन में आचरण में भी लाना है ।

·         यह प्रोजेक्ट में शुरु के एक-दो मास मुरली अभ्यास में उमंग उत्साह रहेगा लेकिन वास्तविक चुनौती इसे निर्विघ्न रुप में 2 वर्षों तक लगातार करने में है । इसलिए आगे चलकर आपको प्रति महिने 3-4 buffer days भी दिये जाएँगे ताकि आपको यह अभ्यास बोझ प्रतीत न हो और आप बीच बीच में डायरी में लिखे प्वाईन्ट्स को रिवाइज कर सको ।

·         प्रत्येक मास चार्ट के पीछे 10 लाइन में अपना अनुभव जरुर लिखना कि यह अभ्यास करके आपको अपने जीवन में क्या फायदा हुआ तथा आपको अपने पुरुषार्थ में किस प्रकार अव्यक्त वाणियाँ सहायक हो रही है ।

 

प्रोजेक्ट सामग्री

1.        अव्यक्त मुरलियों का संग्रह

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए आपके पास अव्यक्त वाणियों का संग्रह होना बहुत आवश्यक है । आप निम्नलिखित विधियों में से कोई भी एक विधि द्वारा मुरली का अभ्यास कर सकते हो ।

·         1969 से 2015 तक के अव्यक्त वाणियों की किताबों का संपूर्ण सेट आप मधुबन / शान्तिवन लिट्रेचर विभाग से खरीद सकते हो जो आपको जब चाहे तब अभ्यास के लिए सहायक हो सकता है ।

·         आपके घर के नजदीक / गीतापाठशाला के भाई-बहनों का संघठन बनाकर आप यह संग्रह ले सकते हो ताकि एक किताब आपके ग्रुप के सभी पढ़ सके । सेवाकेन्द्र के पुस्तकालय / लायब्ररी से भी आप रोज मुरली पढ़ सकते हो ।

·         सभी अव्यक्त वाणियों का 80MB PDF फाईल आप अपने कंप्यूटर पर लिंक से डाउनलोड कर जब चाहे, तब प्रिंट निकाल सकते हो । http://tiny.cc/avyakthmurli /Contact 9637811889, 9881302565

·         आजकल अक्सर सभी ब्राह्मणों के पास स्मार्ट फोन होता है जिसमे आप अव्यक्त मुरली App डाऊनलोड कर आसानी से अपने मोबाईल स्क्रीन पर जब चाहे तब पढ सकते हो http://tiny.cc/avyakthmurli /Contact 9637811889

·         इस प्रोजेक्ट के लिए एक WhatsApp ग्रुप बनाया गया है जहाँ प्रतिदिन मुरली भेज दी जाएगी । आप यह ग्रुप पिन कर लेना ताकि आप जभी WhatsApp खोलो, सर्व प्रथम आपको अव्यक्त मुरली का ही ग्रुप दिखाई दे । http://tiny.cc/murliclub /Contact 9637811889, 9881302565

 

2.        मुझे प्रेरित करने वाली डायरी

इस प्रोजेक्ट के लिए एक नई कॉपी / डायरी बनाया जाए और उसमें मुरली के प्वाइन्ट्स क्रमवश रोज लिखें । यह प्वाइन्ट्स ऐसे होने चाहिये जो पढ़ने से आपके रोंगटे खडे हो जाए / आप उमंग-उत्साह में आ जाए । यह आपके लिए बाबा से श्रेष्ठ प्रेरणाओं का स्टॉक बन जाए जो आप जब चाहो, तब पढ़ सको । निकट भविष्य में होनेवाले हलचल में हमें यह डायरी बहुत उपयुक्त हो सकती है ।

 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

क्र.

Project Contact

नाम

मोबाईल

ईमेल

1

Guide

ब्र.कु. नलिनी दीदी

9423755618

mirasoc...@bkivv.org

2

Facilitator

ब्र.कु, राकेश भाई

ब्र.कु. प्रफुल्ल भाई

9823547921

9881302565

bkrak...@gmail.com

bkpr...@gmail.com

3

Coordinator

ब्र.कु. सरोजिनी बहन

ब्र.कु. सुप्रिया बहन

9049862436

9922970343

 

supriyan...@gmail.com

4

Joint Coordinator*

 

 

 

* जो सेवाकेन्द्र इस प्रोजेक्ट को अपने स्थान पर करने के इच्छुक है, उनमे से किसी एक भाई अथवा बहन joint coordinator होंगे ।

 

आपको यह प्रोजेक्ट तीव्र पुरुषार्थ में सहायक हो यह शुभ कामना J

ओम  शान्ति

 

AVM Project Proposal.pdf
Nov 2018 Murli Reading scheulde.pdf
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages