आज रविवार को दिल्ली सरकार एवं भाजपा संगठन ने संयुक्त रूप से यमुना सफाई श्रमदान अभियान आयोजित किया
मुख्यमंत्री ने गीता कॉलोनी घाट पर तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास स्थित घाट पर यमुना सफाई के लिए श्रमदान किया
विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने यमुना के पुराने पुल के पास श्रमदान किया
दिल्ली के सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमेटी अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान पदधिकारी, जिलाध्यक्ष, एन.जी.ओ. और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी यमुना सफाई श्रमदान किया
यमुना दिल्ली की जीवनदायिनी है हम सबकी माँ समान है और अब हम सबको 365 दिन इसको स्वच्छ बनाने को देने हैं -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
यमुना की स्वच्छता और पुनर्जीवन के लिए दिल्ली भाजपा का संकल्प, जनभागीदारी से बदलेगी यमुना की तस्वीर — *अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा*
स्वच्छ यमुना, स्वस्थ दिल्ली और बेहतर भविष्य — यही हमारा लक्ष्य और संकल्प है --- हर्ष मल्होत्रा
यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है -- *वीरेन्द्र सचदेवा*
आज की भागीदारी यह दर्शाती है कि यमुना को स्वच्छ और पुनर्जीवित करने के लिए जनता में जागरूकता और प्रतिबद्धता लगातार बढ़ रही है -- *प्रवेश साहिब सिंह*
15 सालों से राजनीति में हूं लेकिन यह पहली बार है जब में राजनीतिक पार्टी के इस तरह का विशेष यमुना सफाई अभियान में शामिल हुई हूं -- *राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल*
यमुना सफाई के नाम केजरीवाल सरकार में पर वर्षों तक केवल घोषणाएं होती रहीं, लेकिन अब समयबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ रहा है -- *योगेन्द्र चांदोलिया*
हमारा लक्ष्य है कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ यमुना मिले और आने वाली पीढ़ियां इस धरोहर को गर्व के साथ देख सकें -- *कमलजीत सहरावत*
*सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को यमुना सफाई का संकल्प दिलवाया*
*सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने खंडित मूर्ती एकत्र करने के लिए अग्रसेन पार्क, कश्मीरी गेट पर कक्ष बनाने की घोषणा की*
हम 5 साल में यह सुनिश्चित करेंगे की यमुना जिस दशा में दिल्ली में प्रवेश करती है उससे बेहतर स्थिती में आगे जाये -- *रविन्द्र इंद्राज सिंह*
नई दिल्ली 14 जून : दिल्ली सरकार द्वारा मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा के प्रयास से आज रविवार 14 जून को दिल्ली सरकार एवं भाजपा संगठन ने संयुक्त रूप से यमुना सफाई श्रमदान अभियान आयोजित किया।
दिल्ली की लोकप्रिय *मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता* ने गीता कॉलोनी के पास स्थित यमुना घाट पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सरकारी कर्मियों के श्रमदान करके यमुना किनारे से कूड़ा, टूटी मूर्ति एवं बह कर आ कर फंसे पौधे आदि साफ किए। मुख्य मंत्री के साथ दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा और मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
दिल्ली भाजपा *अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा* ने यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास यमुना घाट पर आयोजित यमुना सफाई अभियान में अधिकारियों, एन.जी.ओ. कार्यकर्ताओं, दक्षिण दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह बिष्ट, विधायकों श्री करतार सिंह तंवर एवं श्री चंदन चौधरी के साथ मिलकर श्रमदान कर लगभग 500 गज का घाट हिस्सा साफ किया।
दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री *श्री पवन राणा* ने आई.टी.ओ. मुख्य घाट पर प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय, नई दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी, विधायक श्री अनिल शर्मा एवं श्री कुलदीप सोलंकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सागर त्यागी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यमुना घाट के सफाई कर लगभग 2 ट्रक कूड़ा हटवाया।
दिल्ली विधानसभाध्यक्ष *श्री विजेन्द्र गुप्ता* ने यमुना के पुराने पुल के पास विधायक श्री संजय गोयल, पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ यमुना सफाई में श्रमदान किया।
दिल्ली सरकार के मंत्री *श्री प्रवेश साहिब सिंह* ने आई.टी.ओ. हाथी घाट स्थित यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उनके साथ विधायक ओमप्रकाश शर्मा, निगम पार्षद श्री संदीप कपूर और बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा एवं एन.जी.ओ. कार्यकर्ता भी श्रमदान में सम्मिलित हुए।
दिल्ली सरकार में मंत्री श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने विधायक श्रीमती नीलम पहलवान, नजफगढ़ जिलाध्यक्ष श्रीमती राज शर्मा गौतम, वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार फलवारिया, श्री सत्य नारायण गौतम एवं श्री मनोज त्यागी के साथ यमुना किनारे सफाई की।
दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष *श्री वीरेन्द्र सचदेवा* ने शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक गाबा एवं कार्यकर्ताओं के साथ आई.टी.ओ. अपस्ट्रीम पर स्थित यमुना घाट के लगभग एक हजार गज के हिस्से की सफाई की।
दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष *श्री सतीश उपाध्याय* ने सराय काले खान घाट पर, पी.ए.सी. अध्यक्ष श्री अजय महावर ने सिग्नेचर ब्रिज के पास, दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने डेढ़ पुश्ता यमुना विहार पर, दिल्ली सरकार की दक्षिण दिल्ली डेवलपमेंट कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शिखा राय ने ज़ीरो पुश्ता सोनिया विहार पर, सेन्ट्रल दिल्ली डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष श्री हरीश खुराना एवं विधायक श्री राजकरण खत्री ने निगमबोध घाट के पास यमुना सफाई श्रमदान किया।
सांसद *श्री प्रवीन खंडेलवाल* ने वासुदेव घाट पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग, विधायक श्री राजकुमार भाटिया एवं श्रीमती पूनम भारद्वाज, निगम पार्षद श्री सुमन कुमार गुप्ता, चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग एवं केशवपुरम जिलाध्यक्ष श्री अजय खटाना आदि के साथ यमुना किनारे से लगभग 1 ट्रक कूड़ा साफ करके उठवाया।
सांसद *श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी* ने सराय काले खान के सामने स्थित यमुना घाट पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, महरौली भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र सोलंकी और महरौली जिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 500 मीटर घाट क्षेत्र की सफाई की।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं *सांसद श्री मनोज तिवारी* ने वजीराबाद के सूर घाट पर यमुना किनारे उत्तर पश्चिम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत एवं कार्यकर्ताओं के साथ यमुना स्वच्छता अभियान चलाया।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने निगमबोध जमुना बाजार पर यमुना घाट पर करोल बाग जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बब्बर आदि के साथ यमुना सफाई में अपना श्रमदान योगदान दिया।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने वजीराबाद यमुना घाट पर यमुना सफाई श्रमदान किया जिसमें विधायक श्री श्याम शर्मा एवं श्री संदीप सहरावत आदि भी सम्मिलित हुए।
*राज्यसभा सांसद सुश्री स्वाति मालीवाल* ने मयूर विहार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा एवं कार्यकर्ताओं के साथ कालिंदी कुंज में यमुना सफाई के लिए सघन कार्य किया।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने निगम पार्षद श्रीमती अंजू अमन, अधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ वजीराबाद के पास रामघाट पर एवं पूर्व अध्यक्ष श्री विजय गोयल ने गांधी नगर के पास यमुना घाट पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यमुना सफाई अभियान चलाया।
*Speech of Leaders --*
दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा की यमुना दिल्ली की जीवनदायिनी है हम सबकी माँ समान है और अब हम सबको 365 दिन इसको स्वच्छ बनाने को देने हैं।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आज पूरे 28 स्थानों पर मां यमुना के किनारे दिल्ली सरकार की ओर से सफाई अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों ने भाग लिया। मां यमुना के किनारे प्लास्टिक और नदी के अंदर जो पूजा सामग्री फेंकी जाती है उसको मुख्य रूप से निकालने का काम किया गया।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते मैं सभी दिल्लीवासियों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने अपना समय निकालकर यमुना मां की सफाई के लिए श्रमदान दिया और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि सरकार यमुना सफाई को लेकर कटिबद्ध है और मां यमुना को स्वच्छ बनाना ही हमारा लक्ष्य है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने आज यमुना बैंक के किनारे यमुना सफाई के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि माँ यमुना दिल्ली की पहचान, आस्था और जीवन का आधार है। वर्षों से यमुना प्रदूषण की समस्या दिल्ली के सामने एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र एवं दिल्ली सरकार के समन्वित प्रयासों से यमुना के पुनर्जीवन के लिए ठोस और परिणाम आधारित कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यमुना सफाई केवल एक परियोजना नहीं बल्कि करोड़ों दिल्लीवासियों की भावनाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा अभियान है। यमुना को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की क्षमता बढ़ाने, नालों के गंदे पानी को रोकने, कचरा प्रबंधन, नदी किनारे स्वच्छता और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में नदियों के संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। जिस तरह गंगा नदी के पुनर्जीवन के लिए नमामि गंगे अभियान ने नई दिशा दी, उसी भावना के साथ यमुना को भी स्वच्छ और जीवंत बनाने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक दिल्लीवासी का कर्तव्य भी है। जब सरकार के प्रयासों के साथ जनता की भागीदारी जुड़ेगी, तभी यमुना वास्तव में निर्मल और स्वच्छ बन सकेगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा का संकल्प है कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ दिल्ली मिले। यमुना का सम्मान, पर्यावरण का संरक्षण और स्वच्छ दिल्ली का निर्माण हमारी प्राथमिकता है।
“स्वच्छ यमुना, स्वस्थ दिल्ली और बेहतर भविष्य — यही हमारा लक्ष्य और संकल्प है।”
दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं है, बल्कि यह दिल्ली की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और पुनर्जीवित यमुना सुनिश्चित करना केवल सरकारों और संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘यमुना संकल्प’ के विजन और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर यह अभियान अब एक सच्चे जन आंदोलन का रूप ले चुका है। आज की भागीदारी यह दर्शाती है कि यमुना को स्वच्छ और पुनर्जीवित करने के लिए जनता में जागरूकता और प्रतिबद्धता लगातार बढ़ रही है।
निवर्तमान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है। लंबे समय से यमुना की सफाई को लेकर बातें बहुत हुईं, लेकिन अब हमारी प्राथमिकता परिणाम देने की है। प्रदूषण फैलाने वाले नालों पर नियंत्रण, सीवेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था को मजबूत करना और नदी के प्राकृतिक स्वरूप को वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार यमुना को स्वच्छ, सुंदर और जीवंत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”
श्री मनोज तिवारी ने कहा कि मां यमुना की सफाई के लिए आज एक विशेष अभियान चलाया गया है लेकिन यह एक दिन का अभियान नहीं है बल्कि साल 2014 से जब से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से यह सिलसिला चल रहा है और दिल्ली में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने यह विशेष अभियान चलाकर इस बात का प्रमाण दिया है कि यमुना सफाई को लेकर भाजपा संकल्पित है और हम यमुना को साफ करके दिखाएंगे।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने देखा है कि यमुना सफाई के नाम केजरीवाल सरकार में पर वर्षों तक केवल घोषणाएं होती रहीं, लेकिन अब समयबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ रहा है।
श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और नदी पुनर्जीवन को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ यमुना मिले और आने वाली पीढ़ियां इस धरोहर को गर्व के साथ देख सकें।
सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के पावन यमुना मैया की सफाई के संकल्प को पूरा करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में आज प्रात: यमुना के तटों के स्वच्छता अभियान में सराय काले खां के पास सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेकर हमने यमुना को साफ रखने के लिया संकल्प लिया।
सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की खंडित मूर्तियों को एकत्र करने हेतु कश्मीरी गेट पर अग्रसेन पार्क में स्थानीय निगम पार्षद श्री सुमन गुप्ता की देख रेख में एक स्थान बनाया गया है जहाँ दिल्ली के लोग खंडित मूर्तियां को इधर उधर न फेंक कर इस स्थान पर दे सकते हैं ।
राज्यसभा सांसद श्रीमति स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं पिछले 15 सालों से राजनीति में हूं लेकिन यह पहली बार है जब में राजनीतिक पार्टी के इस तरह का विशेष यमुना सफाई अभियान में शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 12 सालों से मैं उस पार्टी की सदस्य रही हूं जो सत्ता में थी लेकिन कभी हमने यमुना सफाई पर इतना गहन ना चिंतन किया और ना ही कभी इस तरह का प्रयास। आज मुझे खुशी है कि मैं उस पार्टी में शामिल हूं जो माँ यमुना को दिल्ली की जीवनरेखा मानती है और उसकी सफाई के लिए इतनी कटिबद्ध है।
दिल्ली सरकार के मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह ने कहा है की हम 5 साल में यह सुनिश्चित करेंगे की यमुना जिस दशा में दिल्ली में प्रवेश करती है उससे बेहतर स्थिती में आगे जाये।
-- मीडिया विभाग
9811040330
*Today, on Sunday, the Delhi Government and the BJP organisation jointly organised a Yamuna Cleanliness Shramdaan (voluntary labour) campaign*
*The Chief Minister performed Shramdaan for Yamuna cleanliness at Geeta Colony Ghat, while Delhi BJP President carried out Shramdaan at the ghat near Yamuna Bank Metro Station*
*Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta participated in the cleanliness drive near the Old Yamuna Bridge*
*Delhi MPs, Delhi Government Minister Parvesh Sahib Singh, District Development Committee Chairpersons, former State Presidents, current office bearers, District Presidents, NGOs and BJP workers also participated in the Yamuna cleanliness Shramdaan campaign*
“Yamuna is the lifeline of Delhi and is like a mother to all of us. Now, all of us have to dedicate 365 days towards keeping it clean.” — *Chief Minister Rekha Gupta*
“Delhi BJP’s commitment towards the cleanliness and rejuvenation of Yamuna; public participation will transform the future of Yamuna.” — *President Harsh Malhotra*
“Clean Yamuna, Healthy Delhi and a Better Future — this is our goal and commitment.” — *Harsh Malhotra*
“Yamuna is not just a river, but the foundation of Delhi’s faith, culture and life.” — *Virendra Sachdeva*
“Today’s participation shows that awareness and commitment among people for making Yamuna clean and rejuvenated is continuously increasing.” — *Parvesh Sahib Singh*
“I have been in politics for 15 years, but this is the first time I have participated in such a special Yamuna cleanliness campaign organised by a political party.” — *Rajya Sabha MP Swati Maliwal*
“In the name of Yamuna cleaning, the Kejriwal government only made announcements for years, but now work is moving forward in a time-bound manner.” — *Yogendra Chandolia*
“Our aim is to provide Delhi residents with a clean Yamuna so that future generations can proudly see this heritage.” — *Kamaljeet Sehrawat*
*MP Ramvir Singh Bidhuri administered the pledge of Yamuna cleanliness to hundreds of workers*
*MP Praveen Khandelwal announced the creation of a dedicated space at Agrasen Park, Kashmiri Gate, for collecting broken idols*
“We will ensure that within five years, Yamuna moves forward from Delhi in a better condition than the state in which it enters Delhi.” — *Ravinder Indraj Singh*New Delhi, 14 June: Under the leadership of Delhi Chief Minister Mrs. Rekha Gupta and with the efforts of Delhi BJP President Mr. Harsh Malhotra, the Delhi Government and BJP organisation jointly organised the Yamuna Cleanliness Shramdaan Campaign on Sunday, 14 June.
Delhi Chief Minister Mrs. Rekha Gupta participated in the cleanliness drive at the Yamuna Ghat near Geeta Colony along with local BJP workers and government employees. Garbage, broken idols and plants stuck along the riverbank were removed during the campaign. Delhi BJP Purvanchal Morcha President Mr. Santosh Ojha and Morcha workers also participated along with the Chief Minister.
Delhi BJP President Mr. Harsh Malhotra participated in the Yamuna cleanliness campaign organised at the Yamuna Ghat near Yamuna Bank Metro Station along with officials, NGO workers, South Delhi BJP President Mrs. Maya Singh Bisht, MLAs Mr. Kartar Singh Tanwar and Mr. Chandan Chaudhary, and cleaned around 500 yards of the ghat area through shramdaan.
Delhi BJP Organisation General Secretary Mr. Pawan Rana participated in the Yamuna cleanliness drive at the ITO Main Ghat along with State Office Minister Mr. Brijesh Rai, New Delhi District President Mr. Ravindra Chaudhary, MLAs Mr. Anil Sharma and Mr. Kuldeep Solanki, Yuva Morcha President Mr. Sagar Tyagi and several BJP workers. Nearly two truckloads of garbage were removed from the Yamuna ghat area.
Delhi Assembly Speaker Mr. Vijender Gupta participated in the Yamuna cleanliness shramdaan near the Old Yamuna Bridge along with MLA Mr. Sanjay Goyal, former Mayor Sardar Raja Iqbal Singh and local workers.
Delhi Government Minister Mr. Parvesh Sahib Singh conducted the cleanliness campaign at the Yamuna Ghat near ITO Hathi Ghat. MLA Mr. Om Prakash Sharma, Municipal Councillor Mr. Sandeep Kapoor and a large number of local BJP and NGO workers also participated in the shramdaan.
Delhi Government Minister Mr. Ravinder Indraj Singh cleaned the Yamuna riverbank along with MLA Mrs. Neelam Pehalwan, Najafgarh District President Mrs. Raj Sharma Gautam, senior leaders Mr. Raj Kumar Phalwaria, Mr. Satya Narayan Gautam and Mr. Manoj Tyagi.
Former Delhi BJP President Mr. Virendra Sachdeva cleaned nearly 1,000 yards of the Yamuna ghat area located at ITO upstream along with Shahdara District BJP President Mr. Deepak Gaba and party workers.
Delhi Jal Board Vice Chairman Mr. Satish Upadhyay participated at Sarai Kale Khan Ghat, PAC President Mr. Ajay Mahawar at Signature Bridge, Delhi Assembly Deputy Speaker Mr. Mohan Singh Bisht at 1.5 Pushta Yamuna Vihar, South Delhi Development Committee Chairperson Mrs. Shikha Rai at Zero Pushta Sonia Vihar, and Central Delhi Development Committee Chairman Mr. Harish Khurana along with MLA Mr. Rajkaran Khatri participated in the Yamuna cleanliness shramdaan near Nigambodh Ghat.
MP Mr. Praveen Khandelwal cleaned and removed around one truck of garbage from the Yamuna riverbank at Vasudev Ghat along with State Treasurer Mr. Satish Garg, MLA Mr. Raj Kumar Bhatia, MLA Mrs. Poonam Bhardwaj, Municipal Councillor Mr. Suman Kumar Gupta, Chandni Chowk District President Mr. Arvind Garg and Keshavpuram District President Mr. Ajay Khatana.
MP Mr. Ramvir Singh Bidhuri cleaned around 500 metres of the ghat area near Sarai Kale Khan along with MLA Mr. Gajendra Yadav, Mehrauli BJP District President Mr. Ravindra Solanki and Mehrauli district BJP workers.
Former Delhi BJP President and MP Mr. Manoj Tiwari organised the Yamuna cleanliness campaign at Sur Ghat, Wazirabad, along with North West District BJP President Mr. Vinod Sehrawat and party workers.
State General Secretary and MP Mr. Yogendra Chandolia contributed to the Yamuna cleanliness campaign at Nigambodh Yamuna Bazaar along with Karol Bagh District President Mr. Virendra Babbar and others.
State General Secretary and MP Mrs. Kamaljeet Sehrawat participated in the Yamuna cleanliness shramdaan at Wazirabad Yamuna Ghat, where MLA Mr. Shyam Sharma and Mr. Sandeep Sehrawat also participated.
Rajya Sabha MP Ms. Swati Maliwal carried out intensive cleanliness work at Kalindi Kunj along with Mayur Vihar BJP District President Mr. Vijender Dhama and party workers.
Former Delhi BJP President Mr. Adesh Gupta organised the Yamuna cleanliness campaign at Ram Ghat near Wazirabad along with Municipal Councillor Mrs. Anju Aman, officials and local workers. Former President Mr. Vijay Goel also conducted the cleanliness campaign at the Yamuna Ghat near Gandhi Nagar along with local BJP workers.
Delhi Chief Minister Mrs. Rekha Gupta said that Yamuna is the lifeline of Delhi and is like a mother to all of us. She said that now everyone must dedicate 365 days towards keeping the Yamuna clean.
Mrs. Rekha Gupta said that today, cleanliness campaigns were conducted by the Delhi Government at 28 locations along the banks of Maa Yamuna, in which a large number of BJP workers and social organisations participated. The campaign mainly focused on removing plastic waste and religious materials thrown into the river.
Mrs. Rekha Gupta thanked all Delhi residents who took time out and contributed through shramdaan for cleaning Maa Yamuna. She assured that the government is committed to Yamuna cleaning and making the river clean is its primary goal.
Delhi BJP President Mr. Harsh Malhotra, while speaking to the media after the Yamuna cleanliness drive near Yamuna Bank, said that Maa Yamuna is the identity, faith and lifeline of Delhi. For years, Yamuna pollution has remained a major challenge for Delhi, but now, under the guidance of Prime Minister Mr. Narendra Modi and through coordinated efforts of the Central and Delhi Governments, concrete and result-oriented steps are being taken for the rejuvenation of Yamuna.
He said that Yamuna cleaning is not just a project but a campaign connected with the emotions of crores of Delhi residents and environmental protection. Special focus is being given on increasing the capacity of sewage treatment plants, stopping polluted water from drains, waste management, cleanliness of riverbanks and public participation to make Yamuna clean, pure and pollution-free.
The Delhi BJP President said that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, river conservation has been given priority across the country. Just as the Namami Gange campaign provided a new direction for the revival of the Ganga river, a similar commitment has been taken for making Yamuna clean and vibrant.
He said that cleaning Yamuna is not only the responsibility of the government but also the duty of every Delhi resident. Only when public participation joins government efforts can Yamuna truly become clean and rejuvenated.
He added that Delhi BJP’s commitment is to provide future generations with a clean, beautiful and healthy Delhi. Respect for Yamuna, protection of the environment and creation of a clean Delhi remain the top priorities.
“Clean Yamuna, Healthy Delhi and a Better Future — this is our goal and commitment.”
Delhi Government Minister Mr. Parvesh Sahib Singh said that Yamuna is not merely a river but an integral part of Delhi’s cultural, spiritual and historical identity. Ensuring a clean and rejuvenated Yamuna for future generations is not only the responsibility of governments and institutions but a collective responsibility of all citizens.
He said that inspired by Prime Minister Mr. Narendra Modi’s vision and guidance of the ‘Yamuna Sankalp’, this campaign has now taken the form of a true people’s movement. Today’s participation reflects that awareness and commitment among people for making Yamuna clean and rejuvenated is continuously increasing.
Former Delhi BJP President Mr. Virendra Sachdeva said that Yamuna is not just a river but the foundation of Delhi’s faith, culture and life. He said that there has been a lot of discussion about Yamuna cleaning for a long time, but now the priority is to deliver results.
He said that concrete steps are being taken to control polluting drains, strengthen sewage treatment systems and restore the natural character of the river. The BJP government is working with full commitment to make Yamuna clean, beautiful and vibrant.
Former Delhi BJP President and MP Mr. Manoj Tiwari said that a special campaign has been organised today for cleaning Maa Yamuna, but this is not a one-day campaign. He said that this commitment has continued since 2014 when Prime Minister Mr. Narendra Modi assumed office. He added that by organising this special campaign, the Delhi Government under Chief Minister Mrs. Rekha Gupta has shown that BJP is committed towards Yamuna cleanliness and will work to make Yamuna clean.
State General Secretary and MP Mr. Yogendra Chandolia said that the people of Delhi have seen that in the name of Yamuna cleaning, the previous Kejriwal government only made announcements for years, but now work is progressing in a time-bound manner.
MP Mrs. Kamaljeet Sehrawat said that under the leadership of Prime Minister Mr. Narendra Modi, environmental protection and river rejuvenation are being given priority. She said that the goal is to provide Delhi residents with a clean Yamuna so that future generations can proudly see this heritage.
MP Mr. Ramvir Singh Bidhuri said that to fulfil the commitment of Prime Minister Mr. Narendra Modi towards cleaning the holy Yamuna, he participated in the Yamuna cleanliness campaign along with hundreds of workers near Sarai Kale Khan under the leadership of Chief Minister Mrs. Rekha Gupta and took a pledge to keep Yamuna clean.
MP Mr. Praveen Khandelwal said that a dedicated place has been created at Agrasen Park, Kashmiri Gate, under the supervision of local Municipal Councillor Mr. Suman Gupta, where people can submit broken idols instead of throwing them here and there.
Rajya Sabha MP Ms. Swati Maliwal said that she has been in politics for 15 years, but this is the first time she has participated in such a special Yamuna cleanliness campaign organised by a political party.
She said that for the last 12 years she was associated with a party that was in power in Delhi, but such detailed discussions and efforts regarding Yamuna cleanliness were never made. She expressed happiness that she is now associated with a party that considers Maa Yamuna the lifeline of Delhi and is committed to its cleanliness.
Delhi Government Minister Mr. Ravinder Indraj Singh said that within five years, they will ensure that Yamuna leaves Delhi in a better condition than the condition in which it enters Delhi
-- Media Department
9811040330