BJP DELHI PRESS RELEASE - 4: 17th June, 2026 (Hindi-English With photos)

1 view
Skip to first unread message

BJP DELHI

unread,
Jun 17, 2026, 7:35:48 AM (5 days ago) Jun 17
to Media-2023
दिल्ली भाजपा ने सोमनाथ भारती पर भ्रामक एवं पुरानी घटना को वर्तमान घटना बताकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया, एफ. आई.आर. दर्ज करने की करी मांग

सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाकर दिल्ली की कानून व्यवस्था और जनता में भय का माहौल बनाने का प्रयास कर दिल्ली सरकार को बदनाम करने की प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा — संकेत गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून :
अधिवक्ता एवं भाजपा नेता श्री संकेत गुप्ता और दिल्ली कांटोनमेंट बोर्ड के सदस्य श्री राजेश गोयल ने आज एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा हमने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्री सोमनाथ भारती के खिलाफ दिल्ली पुलिस आयुक्त को  शिकायत देकर एफ.आई.आर. दर्ज करने, सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता श्री शुभेन्दु शेखर अवस्थी भी उपस्थित थे।

श्री संकेत गुप्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि श्री सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर (एक्स) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक महिला द्वारा दिल्ली कैंट क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसके बाद जलाने की घटना का दावा किया गया है। शिकायत के अनुसार यह घटना अगस्त 2021 की पुरानी घटना है, लेकिन इसे इस तरह प्रस्तुत किया गया जैसे यह वर्तमान समय की घटना हो।

श्री संकेत गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की भ्रामक जानकारी समाज में भय, भ्रम और असंतोष पैदा कर सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पुरानी घटना को वर्तमान सरकार और प्रशासन से जोड़कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही सोमनाथ भारती ने ट्वीट कर लिखा है, “चार इंजन की सरकार के बावजूद अगर दिल्ली में ऐसी वीभत्स घटना हुई है तो इसकी जिम्मेवारी किसकी?”

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा गलत तथ्यों या भ्रामक सामग्री के माध्यम से जनता में डर फैलाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता।

श्री संकेत गुप्ता एवं श्री राजेश गोयल ने आज एक शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा इस पूरे विषय की जांच करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का अश्वासन दिया गया है।

-- मीडिया विभाग
9811040330


Delhi BJP accuses Somnath Bharti of misleading the public by portraying a misleading and old incident as a current incident, demands registration of FIR

Attempts to defame the Delhi Government by spreading misinformation on social media and creating fear among people regarding law and order will not be tolerated — Sanket Gupta

New Delhi, June 17:
Advocate and BJP leader Shri Sanket Gupta and Delhi Cantonment Board member Shri Rajesh Goyal today addressed a joint press conference and stated that they have submitted a complaint to the Commissioner of Delhi Police against former Aam Aadmi Party MLA Shri Somnath Bharti, demanding registration of an FIR, investigation into the social media post, and appropriate legal action. Delhi BJP spokesperson Shri Shubhendu Shekhar Awasthi was also present at the press conference.

In his complaint, Shri Sanket Gupta alleged that Shri Somnath Bharti shared a video on the social media platform Twitter (X), claiming that a 9-year-old girl was allegedly raped and later burnt in the Delhi Cantonment area. According to the complaint, the incident actually dates back to August 2021, but it was presented in a manner suggesting that it was a recent incident.

Shri Sanket Gupta said that such misleading information can create fear, confusion, and dissatisfaction among society.

He alleged that an attempt was made to mislead the public by linking an old incident with the present government and administration through social media. He further stated that Somnath Bharti posted on Twitter, saying, “Despite the four-engine government, if such a horrific incident has happened in Delhi, who is responsible for it?”

He said that Delhi Police is continuously working to maintain law and order and effective steps are being taken for the safety of women and children. Any attempt by any individual to spread fear among the public through false facts or misleading content cannot be accepted.

Shri Sanket Gupta and Shri Rajesh Goyal submitted a complaint to Delhi Police today, after which Delhi Police assured that the matter would be investigated and appropriate legal action would be taken.

-- Media Department
9811040330


English_Press_17_06_2026_3.doc
Complaint Copy.pdf
HINDI SCANNED.png
Hindi_Press_17_06_2026_4.doc
PIC.jpeg
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages