केन्द्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर दिल्ली भाजपा का घर घर सम्पर्क अभियान सम्पूर्ण
प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में मोदी सरकार एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर चलाए गये घर घर सम्पर्क अभियान एवं विशिष्ट जन सम्पर्क के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्त्ता लगभग 12.50 लाख परिवारों तक एवं 1348 विशिष्ट जनों तक पहुंचे -- राजकुमार भाटिया
आज पवन राणा जी, स्वाति मालीवाल, प्रवीन खंडेलवाल, मनोज तिवारी, वीरेन्द्र सचदेवा, विष्णु मित्तल, मोहन सिंह बिष्ट, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, सतीश उपाध्याय, अजय महावर सहित लगभग सभी विधायक, पार्षद, पदाधिकारी भी घर घर सम्पर्क अभियान से जुड़े
नई दिल्ली 20 जून : केन्द्र एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को लेकर दिल्ली भाजपा द्वारा चलाये जा रहे 3 दिवसीय *घर घर सम्पर्क अभियान* के अंतिम दिन आज प्रातः दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री श्री पवन राणा जी ने गांधी मार्किट, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर घर घर जा कर लोगों से चर्चा की।
दिल्ली भाजपा के सह कार्यालय मंत्री श्री अमित गुप्ता एवं अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।
राज्य सभा सांसद सुश्री स्वाति मालीवाल ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली गेट वार्ड की समिति 115 एवं 116 में घर घर जा मोदी सरकार एवं दिल्ली की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच रखा।
चाँदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने चाँदनी चौक विधानसभा के सिविल लाइन वार्ड में घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं विशिष्ट कवि श्री सुरेंद्र शर्मा के घर जाकर मोदी सरकार एवं दिल्ली सरकार की उपलब्धियों पर उनसे चर्चा की।
उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी ने बाबरपुर विधानसभा के गोरख पार्क में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया।
निवर्तमान अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने मयूर विहार फेज 1 में जनसंपर्क अभियान चला कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किये।
प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रीत विहार मंडल में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक घर घर जा कर वितृत किये।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया ने नरेला बखतावरपुर में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाया। विधायक श्री राजकरन खत्री और निगम पार्षद श्री सुमित चौहान भी सम्मिलित हुए।
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने विधायक श्री प्रदुमन राजपूत के साथ सागरपुर, द्वारका विधानसभा में घर घर सम्पर्क अभियान चलाया।
दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने शिवविहार के पोलिंग बूथ 63 पर पत्रक वितरित किये।
दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने ग्रीन पार्क मार्किट में जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाया।
दिल्ली सरकार की पब्लिक आकउंट कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय महावर ने यमुना विहार भजनपुरा में घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे।
केन्द्र की मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों के साथ ही दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच लेकर जाने वाली टोली के संयोजक विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राज कुमार भाटिया ने कहा है कि 3 दिवसीय घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत हमारे नेता एवं कार्यकर्ता लगभग 12.50 लाख परिवारों तक पहुंचे। इसके आलावा विशिष्ट जन अभियान के अंतर्गत हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 1348 प्रबुद्ध विशिष्ट जनों से सम्पर्क किया।
-- मीडिया विभाग
9811040330
Delhi BJP’s Door-to-Door Outreach Campaign Highlighting Achievements of the Central and Delhi Governments Concludes
Under the leadership of State President Harsh Malhotra, BJP workers reached out to nearly 12.50 lakh families and 1,348 eminent personalities during the door-to-door outreach campaign and special public outreach programme highlighting the achievements of the Modi Government and the Delhi Government — Raj Kumar Bhatia
Today, Pawan Rana, Swati Maliwal, Praveen Khandelwal, Manoj Tiwari, Virendra Sachdeva, Vishnu Mittal, Mohan Singh Bisht, Yogendra Chandolia, Kamaljeet Sehrawat, Satish Upadhyay, Ajay Mahawar, along with almost all MLAs, councillors and office bearers, participated in the door-to-door outreach campaign.
New Delhi, June 20: On the final day of the three-day Door-to-Door Outreach Campaign launched by Delhi BJP to highlight the achievements and schemes of the Central and Delhi Governments, Delhi BJP Organisational General Secretary Shri Pawan Rana visited homes in Gandhi Market, Deen Dayal Upadhyay Marg, and interacted with residents.
Delhi BJP Co-Office Secretary Shri Amit Gupta and other local party workers also participated in the programme.
Rajya Sabha MP Smt. Swati Maliwal, along with local workers, conducted the outreach campaign in Committees 115 and 116 of Delhi Gate Ward and informed people about the achievements of the Modi Government and the BJP Government in Delhi.
Chandni Chowk MP Shri Praveen Khandelwal visited the residence of renowned poet and eminent citizen Shri Surendra Sharma in the Civil Lines Ward of Chandni Chowk Assembly constituency as part of the outreach campaign and discussed the achievements of the Modi Government and Delhi Government with him.
North East Delhi MP Shri Manoj Tiwari conducted the public outreach campaign with local workers in Gaur Park, Babarpur Assembly constituency.
Former Delhi BJP President Shri Virendra Sachdeva carried out a public outreach campaign in Mayur Vihar Phase-1 and distributed pamphlets highlighting the achievements of the Central Government.
Delhi BJP General Secretary Shri Vishnu Mittal, along with local workers, distributed pamphlets on the achievements of Prime Minister Shri Narendra Modi’s Government by visiting homes in Preet Vihar Mandal.
Delhi BJP General Secretary and MP Shri Yogendra Chandolia continued the public outreach campaign with local workers in Narela Bakhtawarpur. MLA Shri Rajkaran Khatri and Municipal Councillor Shri Sumit Chauhan also participated.
Delhi BJP General Secretary and MP Smt. Kamaljeet Sehrawat, along with MLA Shri Praduman Rajput, conducted the door-to-door outreach campaign in Sagarpur, Dwarka Assembly constituency.
Delhi Assembly Deputy Speaker Shri Mohan Singh Bisht distributed pamphlets at polling booth number 63 in Shiv Vihar.
Delhi Jal Board Vice Chairman Shri Satish Upadhyay further carried forward the public outreach campaign at Green Park Market.
Chairman of the Delhi Government’s Public Accounts Committee Shri Ajay Mahawar distributed pamphlets highlighting the achievements of the Modi Government during the door-to-door outreach campaign in Yamuna Vihar and Bhajanpura.
The coordinator of the campaign team, MLA and Delhi BJP Vice President Shri Raj Kumar Bhatia, which is taking the achievements of the 12-year Modi Government at the Centre along with the achievements of the Delhi Government to the people, said that during the three-day door-to-door outreach campaign, BJP leaders and workers reached nearly 12.50 lakh families.
He further said that under the special outreach programme, Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra, MPs and other senior leaders interacted with 1,348 eminent and distinguished personalities.
— Media Department
9811040330