मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं — कमलजीत सहरावत
पश्चिमी दिल्ली में केंद्र सरकार के विकास कार्यों ने बदली तस्वीर, बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनसुविधाओं को मिली नई गति -- कमलजीत सहरावत
नई दिल्ली, 16 जून । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने आज प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
प्रेसवार्ता में श्री नरेंद्र मोदी को चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लम्बा सेवा कार्यकाल को रिकॉर्ड बनाने के लिए भी बधाई दी। इस मौके पर विधायक श्री श्याम शर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री संदीप सहरावत, जिला अध्यक्ष श्री चंद्रपाल बख्शी और श्रीमती राज शर्मा गौतम, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजकुमार फुलवरिया भी उपस्थित थे।
सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आधार बनाकर देश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। गरीबों को पक्का मकान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बैंकिंग से जुड़ाव, गैस कनेक्शन, शौचालय, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है। आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई है।
सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में पश्चिमी दिल्ली में भी केंद्र सरकार के प्रयासों से बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, सड़क और परिवहन सुविधाओं, मेट्रो विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया गया है।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी दिल्ली में द्वारका क्षेत्र के विकास, नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, सड़कों के सुधार, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, प्रमुख सड़कों और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी में सुधार से पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोगों को लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली सहित पूरे देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से हुआ है। नए एक्सप्रेसवे, बेहतर सड़क नेटवर्क, रेलवे आधुनिकीकरण और डिजिटल सेवाओं ने आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाया है।
सांसद ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के नागरिकों की सुविधाओं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में विकसित भारत के संकल्प के साथ विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का आंकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की यात्रा है, जो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
मीडिया विभाग
9811040330
Modi Government presents 12 years of achievements in the golden era of service, good governance and development before the people — Kamaljeet Sehrawat
Development works of the Central Government have transformed the landscape of West Delhi, giving new momentum to better connectivity, infrastructure and public facilities — Kamaljeet Sehrawat
New Delhi, June 16: On the occasion of the completion of 12 years of the Central Government led by Prime Minister Shri Narendra Modi, West Delhi MP Smt. Kamaljeet Sehrawat today held a press conference and presented detailed information about the historic achievements and welfare schemes of the government. She said that in the last 12 years, India has witnessed unprecedented progress in the fields of development, good governance, self-reliance and public welfare.
During the press conference, she also congratulated Shri Narendra Modi for achieving the record of serving as the elected Prime Minister for the longest period. The occasion was attended by MLA Shri Shyam Sharma, Shri Pawan Sharma, Shri Sandeep Sehrawat, District President Shri Chandrapal Bakshi, Smt. Raj Sharma Gautam and State Spokesperson Shri Rajkumar Phulwaria.
Smt. Kamaljeet Sehrawat said that the government of Prime Minister Shri Narendra Modi has worked to bring positive transformation in the lives of every section of society by following the principle of “Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas and Sabka Prayas.” Through schemes such as permanent houses for the poor, improved healthcare facilities, financial inclusion, gas connections, sanitation, drinking water and social security programmes, crores of people have received direct benefits.
She said that schemes like Pradhan Mantri Awas Yojana, Ayushman Bharat, Pradhan Mantri Ujjwala Yojana, Jan Dhan Yojana, PM Kisan Samman Nidhi, Jal Jeevan Mission, Mudra Yojana and Digital India have given a new direction to the country’s development. Today, India is rapidly emerging among the world’s leading economies and its role at the global level has become stronger than ever before.
Smt. Kamaljeet Sehrawat said that in the last 12 years, large-scale development works have also been carried out in West Delhi due to the efforts of the Central Government. Continuous efforts have been made towards improving connectivity, roads, transportation facilities, metro expansion, infrastructure development and strengthening public amenities in the region.
She stated that the development of the Dwarka area, new infrastructure projects, improvement of roads, better traffic management, expansion of public facilities and effective implementation of Central Government schemes have progressed rapidly in West Delhi. The expansion of the metro network in Delhi and improvements in major roads and expressway connectivity have benefited lakhs of residents of West Delhi.
She said that under the leadership of Prime Minister Modi, modern infrastructure has been developed at a rapid pace across Delhi and the entire country. New expressways, improved road networks, railway modernisation and digital services have made the lives of ordinary citizens easier.
The MP said that the Central Government remains continuously committed to improving facilities for the citizens of West Delhi and ensuring the overall development of the region. In the coming times, development works will be accelerated further with the vision of a developed India (Viksit Bharat).
She added that the 12 years of the Modi Government are not merely a record of achievements, but a journey of positive change in the lives of crores of Indians, taking India forward towards becoming a self-reliant and developed nation.
Media Department
9811040330