दिल्ली भाजपा का घर-घर महाजनसंपर्क अभियान सभी 256 मंडलों में लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा
भाजपा सांसद मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चंदोलिया, बांसुरी स्वराज सहित विधायक एवं प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों ने भी लिया हिस्सा
नई दिल्ली, 19 जून : दिल्ली भाजपा का आज लगातार दूसरे दिन घर-घर महा जनसंपर्क अभियान जारी रहा। दिल्ली के सभी 256 मंडलों में आयोजित महा जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से सांसद, विधायक और प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
दिल्ली भाजपा महामंत्री एवं सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे घर-घर जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज सुल्तानपुरी बी मंडल के बूथ संख्या 134 पर घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से संपर्क किया तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर भाजपा बाहरी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री रामचंद्र चावरिया सहित भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने आज घर-घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत हरिनगर विधानसभा में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए तथा नागरिकों के साथ संवाद कर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक श्री श्याम शर्मा जी भी साथ उपस्थित रहे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्व के सांसद श्री मनोज तिवारी ने आज घर-घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत गोकलपुर विधानसभा में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए तथा नागरिकों के साथ संवाद कर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद उपस्थित थे।
नई दिल्ली से भाजपा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने आज मोती नगर विधानसभा में घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया। इस अवसर पर विधायक श्री हरीश खुराना और जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बब्बर साथ में उपस्थित थे।
मीडिया विभाग
9811040330
Delhi BJP’s Door-to-Door Maha Jan Sampark Abhiyan Continues Across All 256 Mandals for the Second Consecutive Day
BJP MPs Manoj Tiwari, Kamaljeet Sehrawat, Yogendra Chandolia, Bansuri Swaraj, along with MLAs and senior state office bearers, also participated
New Delhi, June 19: The Delhi BJP’s door-to-door Maha Jan Sampark Abhiyan continued for the second consecutive day today. The campaign was organized across all 256 mandals of Delhi, with MPs, MLAs, and senior state office bearers actively participating.
Delhi BJP General Secretary and MP Shri Yogendra Chandolia, as part of the door-to-door public outreach campaign being conducted to mark 12 years of development, trust, and public welfare under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi, visited homes in Sultanpuri B Mandal, Booth No. 134, and interacted with residents. He shared information about the public welfare schemes and achievements of the Central Government. On this occasion, Delhi BJP Outer District President Shri Ramchandra Chawaria along with dedicated BJP workers were present.
Delhi BJP General Secretary and MP Smt. Kamaljeet Sehrawat, as part of the door-to-door outreach campaign, visited residents in Hari Nagar Assembly constituency and distributed pamphlets highlighting the 12 years of public welfare achievements of the government led by Prime Minister Shri Narendra Modi, along with the development initiatives of the Delhi Government led by Chief Minister Smt. Rekha Gupta. She interacted with citizens and informed them about various welfare schemes. MLA Shri Shyam Sharma was also present on the occasion.
Former Delhi BJP President and North East Delhi MP Shri Manoj Tiwari participated in the door-to-door outreach campaign in Gokalpur Assembly constituency. He distributed pamphlets related to the 12 years of public welfare achievements of the government led by Prime Minister Shri Narendra Modi and the development schemes of the Delhi Government led by Chief Minister Smt. Rekha Gupta. He also interacted with citizens and shared information about welfare initiatives. District President Master Vinod was present on the occasion.
New Delhi BJP MP Smt. Bansuri Swaraj conducted a door-to-door public outreach campaign in the Moti Nagar Assembly constituency and conveyed the historic achievements of 12 years of service, good governance, and public welfare under the leadership of the Central Government. MLA Shri Harish Khurana and District President Shri Virendra Babbar were also present.
Media Department
9811040330