BJP DELHI PRESS RELEASE - 1: 21st June, 2026 (Hindi-English With photos)

1 view
Skip to first unread message

BJP DELHI

unread,
Jun 21, 2026, 7:05:38 AM (19 hours ago) Jun 21
to Media-2023
दिल्ली भाजपा ने सभी 256 मंडलों में किया सामूहिक योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता असोला भाटी में एक सरकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में तो संगठन मंत्री पवन राणा जी दीनदयाल उपाध्याय उपवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योगा एक अंतर्राष्ट्रीय क्रीडा बन कर विश्व भर में करोड़ों लोगों को स्वास्थ लाभ एवं व्यवस्थित जीवन दे रहा है -- हर्ष मल्होत्रा

मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, प्रवीन खंडेलवाल, संजय मयूख, विष्णु मित्तल, वीरेन्द्र सचदेवा, सतीश उपाध्याय, आदेश गुप्ता, गजेन्द्र यादव, राजकुमार भाटिया भी सम्मिलित हुए

मंत्री परवेज साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह एवं रविन्द्र इंद्राज सिंह सरकारी एवं निजी कार्यक्रमों में जुड़े

बाँसुरी स्वराज ईस्ट किदवई नगर में तो स्वाति मालीवाल दिव्य योगाश्रम में सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं

योग भारत की प्राचीन परंपरा और संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है -- हर्ष मल्होत्रा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ पूरी मानवता के कल्याण की कामना की जाती है -- हर्ष मल्होत्रा

बदलते समाज एवं वर्क प्रेशर में नियमित योग ध्यान महिलाओं को मानसिक एवं शारिरिक दोनों रूप में मजबूत बनायेगा इस लिए महिलाएं इसे अपनायें -- बाँसुरी स्वराज एवं स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली 21 जून :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योगा एक अंतर्राष्ट्रीय क्रीडा बन कर विश्व भर में करोड़ों लोगों को स्वास्थ लाभ एवं व्यवस्थित जीवन दे रहा है।

सारा विश्व आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है और दिल्ली से न्यूयार्क तक योग की धूम है और इसी ऋंखला में दिल्ली भाजपा ने दिल्ली के सभी 256 संगठनात्मक मंडल क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा के लगभग सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं पार्षद आज योग ध्यान से जुड़े।

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने बताया की भाजपा के 256 कार्यक्रमों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सरकारी एवं निजी एन.जी.ओ. द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं विधायक श्री करतार सिंह के साथ एक सरकारी प्रोग्राम में नीली झील, असोला भाटी में सम्मिलित हुईं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री *श्री हर्ष मल्होत्रा* पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में शामिल हुए। यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरंजीत सिंह संधू के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने भी एकत्र जनों को योग दिवस शुभकामनाऐ एवं संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक श्री ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, दिल्ली की उपमहापौर डा. मोनिका पंत, भाजपा के शाहदरा जिलाध्यक्ष श्री दीपक गाबा भी उपस्थित रहे।

दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री दीनदयाल उपवन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। भाजपा के राष्ट्रीय संगठक श्री नागेंद्र सिंह, मीडिया सहप्रमुख श्री संजय मयूख भी दिल्ली भाजपा के सह कार्यालय मंत्री श्री अमित गुप्ता द्वारा संचालित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम पहाड़गंज में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

*सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज* ईस्ट किदवई नगर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं तो *राज्यसभा सांसद सुश्री स्वाति मालीवाल* दिव्य योगाश्रम, भामाशाह रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दोनों नेत्रियों ने कहा बदलते समाज एवं वर्क प्रेशर में नियमित योग ध्यान महिलाओं को मानसिक एवं शारिरिक दोनों रूप में मजबूत बनायेगा इस लिए महिलाएं इसे अपनायें।

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया डी.डी.ए. पार्क रोहिणी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सम्मिलित लोगों को शुभकामनाऐ दीं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ उस्मानपुर तीसरा पुश्ता पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और कहा की योग करना हर व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है।

दक्षिण दिल्ली सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा मदर डेयरी पार्क, महरौली में भी आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और युवाओं से कहा आप केवल जिम पर निर्भर ना रहकर योग अपनायें जो स्वास्थ शरीर का मार्ग है।

चाँदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल लाल किला मैदान में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में अनेक स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए और सभी देशवासियों को बधाई दी।

दिल्ली के लोकनिर्माण मंत्री श्री परवेज साहिब सिंह ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा लाल किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और कहा है की योगा स्वस्थ ही रखता बल्कि आज के दौड़ते जीवन में फिट भी रखता है।

प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल मादीपुर पश्चिम दिल्ली में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सम्मिलित लोगों को प्रदेश प्रवक्ता श्री राजकुमार फुलवारिया की उपस्थिति में शुभकामनाऐ दीं।

निवर्तमान अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रज्ञा सागर महाराज संस्थान के कनाट प्लेस में आयोजित कार्यक्रम में आज स्वंय योग किया और कहा की योग हमारे मस्तिष्क से पैर के अंगूठे तक को स्वास्थ रखने में सहयोग देता है।

मंत्री श्री आशीष सूद तालाब पार्क, बिंदापुर में योग दिवस कार्यक्रम में जुड़े और कहा की मैं गत 25 वर्ष से नियमित योग करता हूं और यह मुझे बहुत साकारात्मक उर्जा देती है।

दिल्ली सरकार के मंत्री *श्री कपिल मिश्रा* वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सोनिया विहार में सरकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में योग से जुड़ने की अपील की।

मंत्री श्री पंकज सिंह एवं श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में योग ध्यान किया।

दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय सफदरजंग क्लब में आयोजित योग शिविर में सम्मिलित हुए कहा की योग आज पूरे विश्व में लोकप्रिय है तो यह भारत की संस्कृति की विजय है।

गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल ने दिल्ली भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री अनीस अब्बासी, वरिष्ठ नेता श्री आतिफ रशीद और सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ताओं के साथ जामा मस्जिद प्रांगण के बाहर पार्क में योग किया और सभी से खासकर मुस्लिम महिलाओं से योग को अपने दिनचर्या का भाग बनाने की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता *श्री यासिर जिलानी* ओखला में कार्यकर्ताओं के साथ योग करने में सम्मिलित हुए।

विधायक एवं सम्पूर्ण पखवाड़ा कार्यक्रम संयोजक श्री राजकुमार भाटिया धीरपुर डी.डी.ए. पार्क में तो विधायक, योग दिवस कार्यक्रम संयोजक श्री गजेन्द्र यादव ने डी.डी.ए. पार्क महरौली में तो सह संयोजक विधायक श्री संजय गोयल ने झिलमिल में सामूहिक योग ध्यान किया और सभी को शुभकामनाऐ दीं।

महापौर श्री प्रवेश वाही अम्बेडकर स्टेडियम में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता बलजीत नगर में, दिल्ली नगर निगम में नेता सदन श्री जयभगवान यादव ने बेगमपुर में, पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने मुखर्जी नगर में और योग कार्यक्रम सह संयोजक श्री जितेन्द्र खत्री नें बांकनेर में योग दिवस कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर समाज में योग के महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से करोड़ों लोग योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मन, मस्तिष्क और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त, अनुशासित और सकारात्मक जीवन की ओर आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब जीवनशैली में तेजी से बदलाव आ रहा है, तब योग का महत्व और भी बढ़ गया है। प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ पूरी मानवता के कल्याण की कामना की जाती है। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

-- मीडिया विभाग
9811040330


Delhi BJP Organizes Collective Yoga Day Programs Across All 256 Mandals

Chief Minister Mrs. Rekha Gupta participated in an official program at Asola Bhatti

Delhi BJP President Harsh Malhotra attended the program at Yamuna Sports Complex, while Organization General Secretary Pawan Rana participated in the program held at Deen Dayal Upadhyay Upvan

Due to Prime Minister Narendra Modi’s efforts, yoga has today become an international movement, providing health benefits and a disciplined lifestyle to millions of people across the world — Harsh Malhotra

Manoj Tiwari, Ramvir Singh Bidhuri, Yogendra Chandolia, Praveen Khandelwal, Sanjay Mayukh, Vishnu Mittal, Virendra Sachdeva, Satish Upadhyay, Adesh Gupta and Gajendra Yadav also participated

Ministers Parvez Sahib Singh, Manjinder Singh Sirsa, Ashish Sood, Kapil Mishra, Pankaj Singh and Ravindra Indraj Singh joined various government and private programs

Bansuri Swaraj participated in East Kidwai Nagar, while Swati Maliwal attended the collective Yoga Day program at Divya Yogashram

Yoga is an invaluable gift of India’s ancient tradition and culture, which has now been embraced by the entire world — Harsh Malhotra

International Yoga Day reflects India’s vision where, with the spirit of “Vasudhaiva Kutumbakam”, the welfare of the entire humanity is envisioned — Harsh Malhotra

In today’s changing society and increasing work pressure, regular yoga and meditation can strengthen women both mentally and physically; women should adopt it — Bansuri Swaraj and Swati Maliwal

New Delhi, June 21:
Due to the efforts of Prime Minister Shri Narendra Modi, yoga has today become an international movement, providing health benefits and a balanced lifestyle to millions of people around the world.

The entire world celebrated International Yoga Day on June 21, and yoga was celebrated with enthusiasm from Delhi to New York. As part of this initiative, Delhi BJP organized programs across all 256 organizational mandals of Delhi. BJP workers, office bearers, MPs, MLAs and councillors participated in yoga and meditation activities.

Delhi BJP Vice President and MLA Shri Gajendra Yadav informed that along with the 256 BJP-organized programs, party workers also participated in yoga programs organized by various government departments and private NGOs.

Delhi Chief Minister Mrs. Rekha Gupta, Minister Sardar Manjinder Singh Sirsa, MP Shri Ramvir Singh Bidhuri and MLA Shri Kartar Singh participated in an official program at Neeli Jheel, Asola Bhatti.

Delhi BJP President and Union Minister of State Shri Harsh Malhotra participated in the Yoga Day program at Yamuna Sports Complex in East Delhi. Along with Delhi Lieutenant Governor Sardar Taranjit Singh Sandhu, Shri Harsh Malhotra conveyed Yoga Day greetings and shared his message with the participants. MLA Shri Om Prakash Sharma, former Union Minister Dr. Harsh Vardhan, Delhi Deputy Mayor Dr. Monica Pant and Shahdara District BJP President Shri Deepak Gaba were also present.

Delhi BJP Organization General Secretary participated in the Yoga Day program organized at Deen Dayal Upadhyay Upvan. BJP National Organizer Shri Nagendra Singh and Media Co-incharge Shri Sanjay Mayukh were also present at the program conducted by Delhi BJP Co-office Secretary Shri Amit Gupta.

BJP National General Secretary Shri Dushyant Gautam participated in the Yoga Day program organized at Paharganj.

MP Ms. Bansuri Swaraj participated in the Yoga Day program at East Kidwai Nagar, while Rajya Sabha MP Ms. Swati Maliwal attended the program organized at Divya Yogashram, Bhamashah Road. Both leaders said that in today’s changing society and work pressure, regular yoga and meditation can make women stronger mentally and physically, and women should adopt it.

State General Secretary and MP Shri Yogendra Chandolia participated in the Yoga Day program at DDA Park, Rohini and extended greetings to the participants.

Former State President and MP Shri Manoj Tiwari participated in the program organized at Usmanpur Third Pushta along with local workers and said that yoga is a guarantee of good health for every person.

South Delhi MP Shri Ramvir Singh Bidhuri participated in the Yoga Day program organized by local workers at Mother Dairy Park, Mehrauli and urged youth not to depend only on gyms but adopt yoga, which is a path towards a healthy body.

Chandni Chowk MP Shri Praveen Khandelwal participated in a large program organized at Red Fort Ground along with local workers and congratulated all citizens.

Delhi Public Works Minister Shri Parvez Sahib Singh participated in the program organized by Brahma Kumaris at Red Fort Ground and said that yoga not only keeps a person healthy but also keeps them fit in today’s fast-paced life.

State General Secretary Shri Vishnu Mittal participated in the Yoga Day program organized in Madipur, West Delhi and extended greetings to participants in the presence of State Spokesperson Shri Rajkumar Phulwaria.

Former State President Shri Virendra Sachdeva performed yoga at the program organized by Pragya Sagar Maharaj Institute in Connaught Place and said that yoga helps keep our entire body healthy, from the mind to the toes.

Minister Shri Ashish Sood joined the Yoga Day program at Talab Park, Bindapur and said that he has been practicing yoga regularly for the last 25 years and it provides him positive energy.

Delhi Government Minister Shri Kapil Mishra participated in the official program at Water Sports Complex, Sonia Vihar and appealed to people to connect with yoga in large numbers.

Minister Shri Pankaj Singh and Shri Ravindra Indraj Singh practiced yoga and meditation in their respective assembly constituencies.

Delhi Jal Board Vice Chairman Shri Satish Upadhyay participated in the yoga camp organized at Safdarjung Club and said that yoga becoming popular worldwide is a victory of India’s culture.

Gandhi Smriti Vice Chairman Shri Vijay Goel performed yoga with Delhi BJP Minority Morcha President Shri Anees Abbasi, senior leader Shri Atif Rashid and hundreds of Muslim workers at the park outside Jama Masjid premises and appealed to everyone, especially Muslim women, to make yoga a part of their daily routine. State Spokesperson Shri Yasir Jilani also participated in yoga with workers in Okhla.

MLA and Sampoorna Pakhwada Program Coordinator Shri Rajkumar Bhatia participated at Dhirpur DDA Park, MLA and Yoga Day Program Coordinator Shri Gajendra Yadav at DDA Park Mehrauli, and Co-coordinator MLA Shri Sanjay Goyal conducted collective yoga meditation at Jhilmil and extended greetings to everyone.

Mayor Shri Pravesh Wahi participated at Ambedkar Stadium, former State President Shri Adesh Gupta at Baljit Nagar, Leader of House in Delhi Municipal Corporation Shri Jaibhagwan Yadav at Begumpur, former Mayor Sardar Raja Iqbal Singh at Mukherjee Nagar and Yoga Program Co-coordinator Shri Jitendra Khatri at Bankner, discussing the importance of yoga in society.

On this occasion at Yamuna Sports Complex, Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra said that yoga is an invaluable gift of India’s ancient tradition and culture, which has been adopted by the entire world today. Due to Prime Minister Shri Narendra Modi’s efforts, yoga has received global recognition, and every year through International Yoga Day, millions of people understand its importance and make it a part of their lives.

Mr. Malhotra said that yoga is not only a process of keeping the body healthy but also a medium to establish balance between the mind, intellect and soul. Regular yoga practice helps a person move towards a stress-free, disciplined and positive life.

He said that at a time when lifestyles are changing rapidly, the importance of yoga has increased further. Every citizen should include yoga in their daily routine for a healthy and disease-free life.

The State BJP President said that under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi, India has worked to take yoga to every section of society. International Yoga Day reflects India’s vision of wishing for the welfare of the entire humanity with the spirit of “Vasudhaiva Kutumbakam”. He appealed to all Delhi residents to make yoga a regular part of their lives and contribute towards building a healthy society.

— Media Department
9811040330


PIC13.jpeg
English_Press_21_06_2026_1.doc
PIC2.jpeg
PIC1.jpeg
PIC5.jpeg
PIC7.jpeg
HINDI SCANNED-1.png
PIC11.jpeg
PIC12.jpeg
PIC8.jpeg
Hindi_Press_21_06_2026_1.doc
HINDI SCANNED.png
PIC3.jpeg
PIC10.jpeg
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages