सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने समाज शास्त्री विशिष्ट जन ग्रुप को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों से अवगत कराया और समाज एवं अर्थ व्यवस्था सुधार के लिए उनके सार्थक सुझाव भी लिए
नई दिल्ली 19 जून : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 साल विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा विगत दिनों से समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से सम्पर्क का अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत आज भी भाजपा के विधायकों, पार्षदों एवं पार्टी नेताओं ने अपने अपने कार्य क्षेत्रों में सामान्य घर घर जन सम्पर्क के साथ ही प्रबुद्ध विशिष्ट नागरिक जनसम्पर्क भी पूर्ण किया।
प्रबुद्ध विशिष्ट नागरिक जनसम्पर्क के अंतिम दिन आज चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सदस्य सचिव प्रो. धनंजय सिंह एवं अनेक प्रख्यात समाज शास्त्रियों एवं अर्थ शास्त्रियों के ग्रुप से भेंट की। इस अवसर भाजपा नेता प्रोफेसर श्री अभिषेक टंडन भी उपस्थित रहे।
सांसद श्री खंडेलवाल ने समाज शास्त्री विशिष्ट जन ग्रुप को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों से अवगत कराया और समाज एवं अर्थ व्यवस्था सुधार के लिए उनके सार्थक सुझाव भी लिए।
-- मीडिया विभाग
9811040330
MP Praveen Khandelwal apprised the distinguished group of sociologists about the achievements of Prime Minister Shri Narendra Modi and also received their valuable suggestions for social and economic reforms
New Delhi, June 19: On the occasion of completion of 12 years of the Government led by Prime Minister Shri Narendra Modi, marked by development, trust and public welfare, Delhi BJP has been conducting an outreach campaign with eminent citizens from various sections of society. As part of this initiative, BJP MLAs, councillors and party leaders today continued their public outreach programmes in their respective areas, including door-to-door contact with citizens as well as meetings with distinguished personalities.
On the concluding day of the distinguished citizen outreach programme, Chandni Chowk MP Shri Praveen Khandelwal met with the Member Secretary of the Indian Council of Social Science Research (ICSSR), Prof. Dhananjay Singh, along with a group of eminent sociologists and economists. BJP leader Professor Shri Abhishek Tandon was also present on the occasion.
MP Shri Khandelwal apprised the distinguished group of sociologists about the achievements of Prime Minister Shri Narendra Modi’s government and also sought their valuable suggestions for bringing improvements in society and the economy.
— Media Department
9811040330