BJP DELHI PRESS RELEASE - 2: 18th June, 2026 (Hindi-English With photos)

1 view
Skip to first unread message

BJP DELHI

unread,
Jun 18, 2026, 8:24:44 AM (4 days ago) Jun 18
to Media-2023
दिल्ली की मुख्यमंत्री, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, विधानसभाध्यक्ष, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों, महापौर, उपमहापौर, एन.डी.एम.सी. सदस्यों के आलावा प्रदेश महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने जनकल्याण शिविरों का लोकार्पण किय

इन जनकल्याण शिविरों से मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार अपने साथ ही केन्द्र सरकार की बहुत सी योजनाओं एवं सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार ले आई है और जनता आज उन्हे आशीर्वाद दे रही है -- हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली 18 जून :
दिल्ली सरकार ने आज से दिल्ली में 42 जनकल्याण शिविर आयोजित किये हैं। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने स्वयं शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9.15 बजे पहले जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया जिसके बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने विश्वास नगर विधानसभा में जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया। दिल्ली विधानसभाध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा में जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया।

दिल्ली के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों, महापौर, उपमहापौर, एन.डी.एम.सी. सदस्यों के आलावा प्रदेश महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने जनकल्याण शिविरों का लोकार्पण किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने आज विश्वास नगर विधानसभा में दिल्ली सरकार के द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री अभय वर्मा एवं श्री संजय गोयल, दिल्ली की उपमहापौर डा. मोनिका पंत, भाजपा के शाहदरा जिलाध्यक्ष श्री दीपक गाबा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जनकल्याण शिविर का लोकार्पण करने के पश्चात श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि -- यह जनकल्याण शिविर आयोजन दिल्ली की भाजपा सरकार  की अनूठी पहल है - इन जनकल्याण शिविरों से मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार अपने साथ ही केन्द्र सरकार की बहुत सी योजनाओं एवं सुविधाओं को सीधे जनता के द्वार ले आई है और जनता आज उन्हे आशीर्वाद दे रही है।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार के देश के 140 करोड़ जनता के हितों के लिए काम किया है और किसी ना किसी योजना के तहत देश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है चाहे वह युवा हो, महिला हो, किसान हो या गरीब वर्ग हो। इसी प्रकार से दिल्ली में श्रीमती रेखा गुप्ता की सरकार के भी सवा साल हो चुके हैं और इन 15 महीनों में विकास के साथ साथ और भी वे काम जो पिछले 20 वर्गों से रुके हुए थे, यमुना सफाई के  साथ ही आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड बनने तक के जनहित के कार्य किए गए हैं। ।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि जनता तक सरकार सीधे पहुंच रही है और उसके लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन पूरी दिल्ली में 41 स्थानों पर आयोजित किए गए हैं। जनकल्याण के शिविर में जनता की जो भी समस्या होगी उसका निवारण किया जाएगा और साथ ही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता के साथ ही हमारे निगम पार्षद, विधायक और सरकारी कर्मचारी भी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन से लेकर दिल्ली में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड से लेकर 22 योजनाओं का समाधान किया जाएगा।

दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने विधायक श्री रविकांत एवं मयूर विहार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा की उपस्थिती में त्रिलोकपुरी विधानसभा के जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया।

दिल्ली की सह प्रभारी राज्यसभा सांसद श्रीमती अलका गुर्जर ने गवर्मेंट सिनियर सेकेन्ड्री स्कूल सेक्टर-5, रामकृष्ण पुरम में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने एस.के.वी.स्कूल सागरपुर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।

सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज ने आज राजेन्द्र नगर विधानसभा के जनकल्याण शिविर का विधायक श्री उमंग बजाज की उपस्थिती में उद्घाटन किया।

राज्यसभा सांसद सुश्री स्वाति मालीवाल एवं विधायक श्री सूर्यप्रकाश खत्री ने तिमारपुर विधानसभा में जनकल्याण शिविर का लोकार्पण किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम ने करोल बाग में जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। सांसद श्री मनोज तिवारी ने जी एस बी वी स्कूल बुराड़ी में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया ने विधायक श्री गजेन्द्र सिंह दराल के साथ कंझावला स्थित जीएसकेवी स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। सांसद श्री रामबीर सिंह बिधूड़ी साकेत भवन तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने सह-कार्यालय मंत्री श्री अमित गुप्ता के साथ डीडीयू मार्ग स्थित सीएम श्री स्कूल राउस एवेन्यू में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल ने सर्वोदय कन्या विद्यालय गोकलपुर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।

दिल्ली सरकार में मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह ने बंगाली मार्केट स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, श्री आशीष सूद ने जनकपुरी स्थित सीएम श्री स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने चांद नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, डॉ पंकज सिंह ने हस्तसाल स्थित गवर्ममेंट गर्ल्स सिनियर सेकन्ड्री स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, श्री रविन्द्र इंद्रराज ने प्रहलादपुर गांव स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, श्री कपिल मिश्रा ने करावल नगर में वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।

एनडीएमसी के चेयरमैन श्री कुलजीत चहल ने लोधी कॉलोनी स्थित नवयुग स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, एनडीएमसी के सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह ने तिमारपुर स्थित सीएम श्री स्कूल सर्वोदय विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।

दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही नजफगढ स्टेडियम में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया और दिल्ली की उपमहापौर डॉ मोनिका पंत ने पालम कॉलोनी सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। नगर निगम में नेता सदन श्री जय भगवान यादव ने रानी बाग स्थिति कम्यूनिटी हॉल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। स्थायी समिति की चेयरमैन श्रीमती सत्या शर्मा ने गोयलादीनपुर रोड स्थित कम्यूनिटी हॉल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्धाटन किया।

विधानसभा उपाध्यक्ष  श्री मोहन सिंह बिष्ट ने लोनी रोड स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। विधायक श्री सतीश उपाध्याय ने कम्यूनिटी सेंटर मालवीय नगर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, विधायक श्री अजय महावर ने बृजपुरी स्थित जीबीएसएसएस स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। विधायक श्री अभय वर्मा ने गीता कॉलोनी स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। विधायक सरदार अरविंदर सिंह लवली ने सीसी कॉलोनी स्थित कम्यूनिटी हॉल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। विधायक राजकुमार भाटिया ने निरंकारी पार्क स्थित सर सीवी रमण इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इन्स्टिच्यूट में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। विधायक श्री दीपक चौधरी ने लिबासपुर स्थित सीएम श्री स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने महरौली स्थित सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, विधायक श्री पवन शर्मा ने गवर्मेमंट सर्वोदय कन्या विद्यालय सुल्तानपुरी में आयोजित जलकन्याण शिविर का उद्घाटन किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह  छतरपुर अम्बेडकर कॉलोनी स्थित आचार्य तुलसी सरस्वती बाल विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनय रावत ने ज्वालापुर स्थित सीएम श्री स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता कांगड़ा ने नरेला स्थित कम्यूनिटी हॉल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने लाजपत नगर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने सावित्री नगर स्थित एमसीडी प्राइमरी स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सनलाइट कॉलोनी में आयोजि जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, पूर्व मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी दिल्ली कैंट स्थित सीबी सिनियर सेकैन्ड्री स्कूल में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोलय ने गुलाबी बाग स्थित सर्वोदय कोएड विद्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।

-- मीडिया विभाग
9811040330


Delhi Chief Minister, Delhi BJP President, Speaker of the Legislative Assembly, Lok Sabha and Rajya Sabha Members of Parliament, Ministers of the Delhi Government, MLAs, Mayor, Deputy Mayor, NDMC Members, along with State General Secretaries and other office bearers inaugurated Jan Kalyan Shivirs

“These Jan Kalyan Shivirs have brought several schemes and facilities of both the Delhi Government under Chief Minister Smt. Rekha Gupta as well as the Central Government directly to the doorstep of the people, and today the public is blessing this initiative.” — Harsh Malhotra

New Delhi, June 18:
The Delhi Government today started 42 Jan Kalyan Shivirs across Delhi. Chief Minister Smt. Rekha Gupta herself inaugurated the first Jan Kalyan Shivir at the Shalimar Bagh Assembly constituency at 9:15 AM, after which Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra inaugurated a Jan Kalyan Shivir in the Vishwas Nagar Assembly constituency. Delhi Legislative Assembly Speaker Shri Vijender Gupta inaugurated a Jan Kalyan Shivir in the Rohini Assembly constituency.

All Lok Sabha and Rajya Sabha Members of Parliament from Delhi, Ministers of the Delhi Government, MLAs, Mayor, Deputy Mayor, NDMC Members, along with State General Secretaries and other office bearers, inaugurated Jan Kalyan Shivirs at various locations.

Delhi BJP President and Union Minister of State Shri Harsh Malhotra inaugurated the Jan Kalyan Shivir organized by the Delhi Government in Vishwas Nagar Assembly constituency today.

On this occasion, MLA Shri Om Prakash Sharma, Shri Abhay Verma and Shri Sanjay Goel, Delhi Deputy Mayor Dr. Monica Pant, BJP Shahdara District President Shri Deepak Gaba and senior officials were present.

After inaugurating the Jan Kalyan Shivir, Shri Harsh Malhotra said that the organization of these Shivirs is a unique initiative of the BJP Government in Delhi. Through these Jan Kalyan Shivirs, the government led by Chief Minister Smt. Rekha Gupta has brought many schemes and facilities of both the Delhi Government and the Central Government directly to the people, and the public is blessing this effort today.

Shri Harsh Malhotra said that during the last 12 years, the government led by Prime Minister Shri Narendra Modi has worked for the welfare of the 140 crore citizens of the country and ensured benefits reach every section of society through various schemes, whether youth, women, farmers or the poor. Similarly, the government of Smt. Rekha Gupta in Delhi has completed around 15 months, and during this period, along with development works, several pending issues of the last 20 years have also been addressed, including Yamuna cleaning, Ayushman cards and ration cards, along with other public welfare initiatives.

Shri Malhotra said that the government is reaching people directly, and for this purpose, three-day Jan Kalyan Shivirs have been organized at 41 locations across Delhi. All public grievances will be resolved through these camps, and efforts will also be made to ensure that government schemes reach every citizen. BJP workers, along with municipal councillors, MLAs and government employees, are working for this purpose. He said that solutions related to widow pension, Ayushman cards, ration cards and 22 different schemes will be provided.

Former Delhi BJP President Shri Virendra Sachdeva inaugurated the Jan Kalyan Shivir in Trilokpuri Assembly constituency in the presence of MLA Shri Ravikant and Mayur Vihar BJP District President Shri Vijender Dhama.

Delhi BJP Co-Incharge and Rajya Sabha MP Smt. Alka Gurjar inaugurated the Jan Kalyan Shivir organized at Government Senior Secondary School, Sector-5, R.K. Puram.

State General Secretary and MP Smt. Kamaljeet Sehrawat inaugurated the Jan Kalyan Shivir organized at SKV School, Sagarpur.

MP Ms. Bansuri Swaraj inaugurated the Jan Kalyan Shivir in Rajinder Nagar Assembly constituency in the presence of MLA Shri Umang Bajaj.

Rajya Sabha MP Ms. Swati Maliwal and MLA Shri Suryaprakash Khatri inaugurated the Jan Kalyan Shivir in Timarpur Assembly constituency.

BJP National General Secretary Shri Dushyant Gautam inaugurated the Jan Kalyan Shivir in Karol Bagh. MP Shri Manoj Tiwari inaugurated the Jan Kalyan Shivir organized at GSBV School, Burari. State General Secretary and MP Shri Yogendra Chandolia, along with MLA Shri Gajendra Singh Daral, inaugurated the Jan Kalyan Shivir organized at GSKV School, Kanjhawala. MP Shri Ramvir Singh Bidhuri inaugurated the Jan Kalyan Shivir organized at Saket Bhawan, Tughlakabad Institutional Area. MP Shri Praveen Khandelwal, along with Co-Office Secretary Shri Amit Gupta, inaugurated the Jan Kalyan Shivir organized at CM Shri School, Rouse Avenue, DDU Marg. State General Secretary Shri Vishnu Mittal inaugurated the Jan Kalyan Shivir organized at Sarvodaya Kanya Vidyalaya, Gokulpur.

Delhi Government Minister Shri Parvesh Sahib Singh inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Community Centre, Bengali Market. Shri Ashish Sood inaugurated the Jan Kalyan Shivir at CM Shri School, Janakpuri. Sardar Manjinder Singh Sirsa inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Sarvodaya Kanya Vidyalaya, Chand Nagar. Dr. Pankaj Singh inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Government Girls Senior Secondary School, Hastsal. Shri Ravindra Indraj inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Sarvodaya Kanya Vidyalaya, Prahladpur Village. Shri Kapil Mishra inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Veer Savarkar Complex, Karawal Nagar.

NDMC Chairman Shri Kuljeet Chahal inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Navayug School, Lodhi Colony. NDMC Member Shri Dinesh Pratap Singh inaugurated the Jan Kalyan Shivir at CM Shri School Sarvodaya Vidyalaya, Timarpur.

Delhi Mayor Shri Pravesh Wahi inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Najafgarh Stadium, while Delhi Deputy Mayor Dr. Monica Pant inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Sarvodaya Kanya Vidyalaya, Palam Colony. Leader of the House in MCD Shri Jai Bhagwan Yadav inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Community Hall, Rani Bagh. Standing Committee Chairperson Smt. Satya Sharma inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Community Hall, Goyla Dinhpur Road.

Assembly Deputy Speaker Shri Mohan Singh Bisht inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Sarvodaya Kanya Vidyalaya, Loni Road. MLA Shri Satish Upadhyay inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Community Centre, Malviya Nagar. MLA Shri Ajay Mahawar inaugurated the Jan Kalyan Shivir at GBSSS School, Brijpuri. MLA Shri Abhay Verma inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Community Centre, Geeta Colony. MLA Sardar Arvinder Singh Lovely inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Community Hall, CC Colony. MLA Raj Kumar Bhatia inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Sir C.V. Raman Industrial Training Institute, Nirankari Park. MLA Shri Deepak Chaudhary inaugurated the Jan Kalyan Shivir at CM Shri School, Libaspur. MLA Shri Gajendra Yadav inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Sarvodaya Co-ed Senior Secondary School, Mehrauli. MLA Shri Pawan Sharma inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Government Sarvodaya Kanya Vidyalaya, Sultanpuri.

State Vice President Smt. Yogita Singh inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Acharya Tulsi Saraswati Bal Vidyalaya, Chhatarpur Ambedkar Colony. State Vice President Shri Vinay Rawat inaugurated the Jan Kalyan Shivir at CM Shri School, Jwalapur. State Vice President Smt. Sunita Kangra inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Community Hall, Narela.

Former MP Shri Ramesh Bidhuri inaugurated the Jan Kalyan Shivir in Lajpat Nagar. Former Delhi BJP President Shri Adesh Gupta inaugurated the Jan Kalyan Shivir at MCD Primary School, Savitri Nagar. Former Union Minister Dr. Harsh Vardhan inaugurated the Jan Kalyan Shivir organized in Sunlight Colony. Former Minister Smt. Meenakshi Lekhi inaugurated the Jan Kalyan Shivir at CB Senior Secondary School, Delhi Cantonment. Former Union Minister Shri Vijay Goel inaugurated the Jan Kalyan Shivir at Sarvodaya Co-ed School, Gulabi Bagh.

— Media Department
9811040330


Hindi_Press_18_06_2026_2.doc
PIC4.jpeg
HINDI SCANNED.png
PIC1.jpeg
PIC5.jpeg
PIC.jpeg
HINDI SCANNED-1.png
English_Press_18_06_2026_2.doc
PIC6.jpeg
PIC2.jpeg
PIC3.jpeg
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages