प्रधानमंत्री के तौर पर माननीय नरेन्द्र मोदी जी के अहर्निश, अविराम और अथक सेवा के 4399 दिन पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अनेक नेताओं ने मंदिर, गुरुद्वारे एवं दरगाह जा कर प्रधान मंत्री की दीर्घायु एवं लम्बे नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की
हर्ष मल्होत्रा, रेखा गुप्ता, बैजयंत जय पांडा, अरुण सिंह, सुनील बंसल, दुष्यंत गौतम, योगेन्द्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीन खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज एवं स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं लम्बे नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की
राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में अरदास की
सांसद गुलाम अली खटाना एवं यासिर जिलानी ने हजरत निजामुद्दीन ओलिया की दरगाह पर दुआ की
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह और महापौर प्रवेश वाही भी ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं लम्बे नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की
दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख ने प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लम्बे सफल कार्यकाल हेतू वृंदावनधाम स्थित बांके बिहारी मंदिर में दीपदान किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक गरीब की चिंता की और हर घर में प्रकाश, उज्जवला, आयुष्यान, आवास और जल जैसे मुलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का काम किया है, देश सदैव आभारी रहेगा – श्री नितिन नवीन
2013-14 का वातावरण था वह युवाओं के लिए एक निराशाजनक दौर था लेकिन आज का युवा पूरी तरह से उत्साह के साथ देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है – श्री नितिन नवीन
बिना कोई अवकाश लिए प्रधानमंत्री जी ने देश की उन्नति, मान-सम्मान के लिए काम किया इसलिए आज देश का हर नागरिक दिल से उनका धन्यवाद करना चाहता है – रेखा गुप्ता
प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है और यह सिर्फ एक कथनी नहीं थी बल्कि 200 से अधिक गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करके उन्होंने इसको साबित करने का भी काम किया है – हर्ष मल्होत्रानई दिल्ली 10 जून : नई दिल्ली 10 जून : प्रधानमंत्री के तौर पर माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के अहर्निश, अविराम और अथक सेवा के 4399 दिन पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अनेक नेताओं ने मंदिर, गुरुद्वारे एवं दरगाह जा कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं लम्बे नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की।
आज 10 जून से चुने हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यकाल भारत के किसी भी चुने हुए प्रधानमंत्री का सबसे लम्बा कार्यकाल बन गया है।
इस अवसर पर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित माँ जगदंबिका के प्रसिद्ध शक्ति पीठ समान माता झंडेवालान देवी के मंदिर में पूजा अर्चना भजन किए।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन आज प्रातः दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज, करोलबाग जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बब्बर एवं स्थानीय निगम पार्षद श्री मनीष चड्ढा के साथ झंडेवालान मंदिर पहुंचे और वहां प्रार्थना की।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने श्री राम मंदिर, किशनगंज गौशाला में आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घकालिक कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद एवं दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री योगेन्द्र चांदोलिया और अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री बैजयंत जय पांडा ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरव प्राप्त कर रहे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए आज नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे तथा प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन के लिए प्रार्थना की।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने बिरला मंदिर नई दिल्ली में पूजा अर्चना करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लम्बे नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक एवं दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज प्रातः मयूर विहार फेज 1 स्थित श्री गणेश मंदिर में प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु एवं प्रधान मंत्री के रूप में लम्बे नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरव प्राप्त कर रहे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए आज नई दिल्ली के 108 फुटा हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री विष्णु मित्तल भी उपस्थित रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह एवं राज्यसभा सांसद सुश्री स्वाति मालीवाल ने नई दिल्ली स्थित महर्षि बाल्मीकि मंदिर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लम्बे एवं सफल कार्यकाल के लिए प्रार्थना की।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरूण चुघ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के 12 ऐतिहासिक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज नई दिल्ली में पावन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका और देश की सुख-शांति, समृद्धि तथा निरंतर प्रगति के लिए अरदास की। उनके साथ दिल्ली भाजपा के मंत्री सरदार इमप्रीत सिंह बख्शी ने भी गुरुद्वारा साहब में माथा टेका।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम ने घडौली स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ख़ुशहाल भारत के लिए प्रार्थना की।
उत्तर पूर्व दिल्ली से सांसद श्री मनोज तिवारी ने शिव मंदिर कर्दमपुरी, बाबरपुर दिल्ली में शंकर भगवान के निमित्त पूजा अर्चना एवं यज्ञ करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु एवं लम्बे सफल नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की।
माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लम्बा कार्यकाल पूरा करने पर आज 10 जून को दक्षिण दिल्ली से सांसद *श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी* ने शिव मंदिर, घिटौरनी दिल्ली में शंकर भगवान के निमित्त पूजा अर्चना एवं यज्ञ करके प्रधान मंत्री की दीर्घायु एवं लम्बे सफल नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की।
सांसद एवं दिल्ली भाजपा की महामंत्री श्रीमती कमलजीत सहरावत ने आज स्थानीय महिला मंडल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिव मंदिर, अंबरहाई गांव, द्वारका में आयोजित संकीर्तन मे सम्मिलित होकर प्रधान मंत्री के दीर्घकालिक नेतृत्व के लिए प्रार्थना की।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक श्री सतीश उपाध्याय ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मालवीय नगर के सनातन धर्म मंदिर में प्रधान मंत्री के सफल कार्यकाल के लिए पूजा एवं यज्ञ किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सबसे लम्बे कार्यकाल का चुना हुआ प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान स्थापित करने पर केन्द्रीय मंत्री *डा. जितेन्द्र सिंह* एवं दिल्ली सरकार के मंत्री *श्री प्रवेश साहिब सिंह* ने आज कनाट प्लेस हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कीर्तन के पश्चात भंडारा वितरण किया।
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने ब्राह्मण समाज मंदिर, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली में पूजा अर्चना की करके उनकी दीर्घायु एवं लम्बे सफल नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की। उनके साथ वरिष्ठ नेता श्री रमेश खन्ना एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी पूजा में सम्मिलित हुए।
दिल्ली सरकार के मंत्री श्री आशीष सूद ने आर्य समाज मंदिर जनकपुरी, श्री कपिल मिश्रा ने हनुमान मंदिर कनाट प्लेस में, श्री इन्द्रराज सिंह ने इस्कॉन मंदिर रोहिणी में और श्री पंकज सिंह ने छठ पूजा हनुमान मंदिर कुंवर सिंह नगर में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सफलता के लिए प्रार्थना की।
दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने बाला जी मंदिर प्रशांत विहार में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल के लिए प्रार्थना की।
दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लम्बे सफल कार्यकाल हेतू वृंदावनधाम स्थित बांके बिहारी मंदिर में दीपदान किया।
दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता श्री यासिर जिलानी ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ हजरत निजामुद्दीन ओलिया की दरगाह पर चादर चढ़ा कर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सफल एवं लम्बे कार्यकाल के लिए दुआ की।
राज्यसभा सांसद श्री गुलाम अली खटाना ने भी दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ निजामुद्दीन दरगाह में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लम्बे कार्यकाल के लिए दुआ की।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं, यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है और इस बात का प्रमाण भी है कि वह देश ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ जनता का आशीर्वाद और विश्वास माननीय प्रधानमंत्री जी को मिला है आज उसी का परिणाम हम सबके सामने हैं और अगर भारत को हम विश्व गुरु देखना चाहते हैं तो उसमें सबसे अहम योगदान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का है।
श्री नितिन नवीन ने कहा कि जिस प्रकार से एक गरीब का बेटा एक गरीब की चिंता की और हर घर में प्रकाश, उज्जवला, आयुष्यान, आवास और जल जैसे मुलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का काम किया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में 25 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से बाहर आने के साथ ही 12 सालों में कई कीर्तिमान स्थापित किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो गरीबी रेखा से नीचे थे उनको देश के मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। 2013-14 का वातावरण था वह युवाओं के लिए एक निराशाजनक दौर था लेकिन आज का युवा पूरी तरह से उत्साह के साथ देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ महिलाओं की सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वभिमान की बात होती है तो दूसरी तरफ उनकी हिस्सेदारी की भी चिंता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।
श्री नितिन नवीन ने कहा कि किसान, मजदूर और रेहड़ी पटरी समाज के सभी वर्गों की चिंता प्रधानमंत्री जी ने किया है और उनका जीवन हमारे लिए काफी प्रेरणास्त्रोत है उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है इसलिए हम उनकी दीर्घायु की कामना करने के लिए आज मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि देश के करोड़ जनता आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं क्योंकि मोदी जी ने लगातार देश सेवा में अपना जीवन अर्पित किया और आज वे देश के प्रधानमंत्री के रुप में काम करने वाले सबसे लंबी अवधी के प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना कोई अवकाश लिए उन्होंने देश की उन्नति, मान-सम्मान के लिए काम किया और देश का हर नागरिक दिल से धन्यवाद करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते मोदी जी की हर योजना महिलाओं को ध्यान में रखकर लाई जाती है वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने करोड़ों शौचालय बनाकर देश की बेटियों को सम्मान देने का काम किया है। उज्जवला योजना, ड्रोन दीदी योजना, मुद्रा योजना जैसी योजनाओं से उन्होंने महिलाओं का सहारा बनने का काम किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रुप में सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने का रिकॉर्ड बनाया है और आज 140 करोड़ देशवासियों द्वारा उनके दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना, हवन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में उन्होंने देश की जो सेवा की है और खासकर समाज का हर वर्ग चाहे वह युवा हो, महिला हो या फिर किसान हो सभी लाभांवित हुए हैं।
श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के रुप में कार्यभार संभाली थी तभी उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है और यह सिर्फ एक कथनी नहीं थी बल्कि 200 से अधिक गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करके उन्होंने इसको साबित करने का भी काम किया है। उज्जवला योजना के माध्यम से 12 करोड़ महिलाओं को सिलेंडर मिला, 12 करोड़ से अधिक सार्वजनिक शौचालय और 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रुप में देश की सेवा करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं इसलिए आज पूरा देश उनकी दीर्घायु की कामना के लिए पूजा अर्चना कर रहा है क्योंकि यह 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के साल साबित हुए हैं।
-- मीडिया विभाग
9811040330
On the completion of 4,399 days of tireless, uninterrupted, and dedicated service by Hon’ble Narendra Modi Ji as Prime Minister, BJP President Nitin Navin and several senior leaders visited temples, gurudwaras, and dargahs to pray for the Prime Minister’s long life and continued leadership.
Harsh Malhotra, Rekha Gupta, Baijayant Jay Panda, Arun Singh, Sunil Bansal, Dushyant Gautam, Yogendra Chandolia, Kamaljeet Sehrawat, Manoj Tiwari, Ramvir Singh Bidhuri, Praveen Khandelwal, Bansuri Swaraj, and Swati Maliwal offered prayers for the Prime Minister’s long life and enduring leadership.
National General Secretary Tarun Chugh offered Ardas at Gurudwara Bangla Sahib.
MPs Ghulam Ali Khatana and Yasir Jilani offered prayers at the Dargah of Hazrat Nizamuddin Auliya.
Delhi Government Ministers Parvesh Sahib Singh, Ashish Sood, Manjinder Singh Sirsa, Ravinder Indraraj, Kapil Mishra, Pankaj Singh, and Mayor Parvesh Wahi also prayed for the Prime Minister’s long life and continued leadership.
Delhi BJP Media Head lit ceremonial lamps at Banke Bihari Temple in Vrindavan Dham for the Prime Minister’s long and successful tenure.
Prime Minister Narendra Modi Ji cared for the poor and ensured every household received basic necessities such as electricity, Ujjwala gas connections, healthcare, housing, and water. The nation will always remain grateful – Nitin Navin
The atmosphere in 2013-14 was one of despair for the youth, but today’s youth are enthusiastically contributing to the nation’s development – Nitin Navin
Without taking any leave, the Prime Minister has worked tirelessly for the nation’s progress and dignity; therefore, every citizen wishes to thank him from the heart – Rekha Gupta
The Prime Minister had said that our government is dedicated to the poor. This was not merely a statement; he proved it by implementing more than 200 welfare schemes for the underprivileged – Harsh Malhotra
New Delhi, June 10: On the completion of 4,399 days of tireless, uninterrupted, and dedicated service by Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi, BJP President Nitin Navin and several senior leaders visited temples, gurudwaras, and dargahs to pray for his long life and continued leadership.
As of June 10, Prime Minister Narendra Modi’s tenure has become the longest continuous tenure served by any democratically elected Prime Minister of India.
On this occasion, BJP National President Shri Nitin Navin offered prayers and devotional worship at the revered Mata Jhandewalan Devi Temple in New Delhi.
Accompanied by Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra, Organization General Secretary Shri Pawan Rana, MP Ms. Bansuri Swaraj, Karol Bagh District President Shri Virendra Babbar, and local councillor Shri Manish Chadha, Shri Nitin Navin visited the temple and offered prayers.
Delhi Chief Minister Smt. Rekha Gupta participated in a Sundarkand Path organized at Shri Ram Mandir, Kishanganj Gaushala, and prayed for Prime Minister Narendra Modi’s long tenure. MP and Delhi BJP General Secretary Shri Yogendra Chandolia and several local party workers were also present.
BJP National Vice President and MP Shri Baijayant Jay Panda attended a special prayer ceremony and Maha Aarti at Shri Shiv Shakti Temple in R.K. Puram, New Delhi, praying for Prime Minister Narendra Modi’s good health, long life, and continued service to the nation. MLA Shri Anil Sharma, party workers, and well-wishers were also present.
Former BJP National President and Union Health Minister Shri Jagat Prakash Nadda offered prayers at Birla Mandir, New Delhi, for the Prime Minister’s long leadership tenure.
Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Shri Brajesh Pathak and former Delhi BJP President Shri Virendra Sachdeva offered prayers at Shri Ganesh Temple, Mayur Vihar Phase-1, for the Prime Minister’s long life and continued leadership.
BJP National General Secretary Shri Sunil Bansal participated in special prayers and Maha Aarti at the 108-Foot Hanuman Temple in New Delhi, praying for the Prime Minister’s health, longevity, and continued service to the nation. Delhi BJP General Secretary Shri Vishnu Mittal was also present.
BJP National General Secretary Shri Arun Singh and Rajya Sabha MP Ms. Swati Maliwal offered prayers at Maharishi Valmiki Temple in New Delhi for the Prime Minister’s long and successful tenure.
BJP National General Secretary Shri Tarun Chugh paid obeisance at Gurudwara Shri Bangla Sahib to mark twelve historic years of service, good governance, welfare of the poor, and nation-building under Prime Minister Narendra Modi’s leadership. Delhi BJP Minister Sardar Imprit Singh Bakhshi accompanied him.
BJP National General Secretary Shri Dushyant Gautam prayed for a prosperous India under Prime Minister Modi’s leadership at Siddh Hanuman Temple in Gharauli.
North East Delhi MP Shri Manoj Tiwari performed worship and a Yajna at Shiv Temple, Kardampuri, Babarpur, praying for the Prime Minister’s long life and successful leadership.
South Delhi MP Shri Ramvir Singh Bidhuri offered prayers and performed a Yajna at Shiv Temple, Ghitorni, praying for the Prime Minister’s long life and successful tenure.
MP and Delhi BJP General Secretary Smt. Kamaljeet Sehrawat participated in a devotional gathering at Shiv Temple, Amberhai Village, Dwarka, organized by local women and BJP workers, and prayed for the Prime Minister’s continued leadership.
Former Delhi BJP President and MLA Shri Satish Upadhyay, along with local workers, conducted prayers and a Yajna at Sanatan Dharma Mandir, Malviya Nagar, for the Prime Minister’s successful tenure.
Union Minister Dr. Jitendra Singh and Delhi Minister Shri Parvesh Sahib Singh organized prayers, devotional singing, and food distribution at Hanuman Temple, Connaught Place, to mark Prime Minister Modi becoming the longest-serving elected Prime Minister.
Delhi Environment Minister Sardar Manjinder Singh Sirsa offered prayers at Brahmin Samaj Temple, Rajouri Garden, New Delhi, praying for the Prime Minister’s long life and successful leadership. Senior leader Shri Ramesh Khanna and local workers also participated.
Delhi Ministers Shri Ashish Sood, Shri Kapil Mishra, Shri Indraraj Singh, and Shri Pankaj Singh offered prayers for the Prime Minister’s success at Arya Samaj Mandir Janakpuri, Hanuman Mandir Connaught Place, ISKCON Temple Rohini, and Chhath Puja Hanuman Temple Kunwar Singh Nagar, respectively.
Delhi Mayor Shri Parvesh Wahi prayed at Balaji Temple, Prashant Vihar, for the Prime Minister’s long life and successful tenure.
Delhi BJP Media Head Shri Praveen Shankar Kapoor lit ceremonial lamps at Banke Bihari Temple in Vrindavan Dham for the Prime Minister’s long and successful tenure.
Senior Delhi BJP leader and spokesperson Shri Yasir Jilani, along with party workers, offered a ceremonial chadar at Hazrat Nizamuddin Auliya Dargah and prayed for the Prime Minister’s successful and long tenure.
Rajya Sabha MP Shri Ghulam Ali Khatana also offered prayers at Nizamuddin Dargah along with Delhi Minority Morcha workers for the Prime Minister’s continued leadership.
Speaking on the occasion, BJP President Shri Nitin Navin said that Prime Minister Narendra Modi has become the longest-serving Prime Minister in India’s history, which is a matter of pride and privilege for the nation. He said this achievement reflects not only Modi Ji’s popularity in India but also his stature as one of the world’s most admired leaders. The blessings and trust of 1.4 billion Indians have made this possible, and his leadership remains central to India’s journey toward becoming a global leader.
Shri Nitin Navin further stated that Prime Minister Modi, being the son of a poor family, understood the concerns of the poor and worked to provide basic necessities such as electricity, LPG connections, healthcare, housing, and drinking water to every household. Under his leadership, India has lifted 250 million people out of poverty and achieved numerous milestones over the past twelve years.
He added that those who were once outside the mainstream were brought into the fold of development. While 2013-14 was a period of despair for young people, today’s youth are actively and enthusiastically participating in nation-building. He also highlighted the Prime Minister’s commitment to women’s empowerment, safety, dignity, and participation in development.
Nitin Navin said that Prime Minister Modi has cared for farmers, labourers, street vendors, and all sections of society. His life serves as a great source of inspiration, which is why prayers are being offered today for his long life.
Chief Minister Rekha Gupta stated that not only public representatives but also millions of citizens across the country are praying for Prime Minister Modi, who has dedicated his life to national service and has now become the longest-serving elected Prime Minister of India. She said that without taking any leave, he has continuously worked for the nation’s progress, prestige, and honour.
As a woman, she said, she especially appreciates the Prime Minister’s focus on women in policymaking. Through the construction of millions of toilets, he has helped ensure dignity for women. Schemes such as Ujjwala Yojana, Drone Didi Yojana, and Mudra Yojana have strengthened and empowered women across the country.
Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra said that it is a matter of great pride that Prime Minister Narendra Modi has set the record for the longest tenure by an elected Prime Minister. Across the country, prayers and religious ceremonies are being held for his long life. He noted that over the past twelve years, every section of society—youth, women, farmers, and others—has benefited from his leadership.
Harsh Malhotra further stated that when Narendra Modi assumed office in 2014, he declared that his government would be dedicated to the poor. This commitment was demonstrated through the implementation of more than 200 welfare schemes. Through Ujjwala Yojana, over 120 million women received LPG connections, more than 120 million toilets were built, and over 250 million people were lifted out of poverty.
Former Delhi BJP President Shri Virendra Sachdeva said that Prime Minister Narendra Modi has completed twelve years of service to the nation, and therefore the entire country is praying for his long life. These twelve years, he said, have been years of trust, development, and public welfare.
— Media Department
9811040330