BJP DELHI PRESS RELEASE - 3: 17th June, 2026 (Hindi-English With photos)

1 view
Skip to first unread message

BJP DELHI

unread,
Jun 17, 2026, 7:29:48 AM (5 days ago) Jun 17
to Media-2023
दिल्ली भाजपा ने सभी 256 मंडलों में चलाया स्वच्छता अभियान - बाजारों के साथ ही मंदिर परिसरों में नेताओं ने किया स्वच्छता श्रमदान

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मी एवं अन्य निजी सफाई कर्मी सराहनीय सेवा कार्य कर रहे हैं और दिल्ली की गलियों सड़कों को साफ रखने के लिए हम सबको कूड़ा इधर उधर ना फेंकने का संकल्प लेना होगा -- हर्ष मल्होत्रा

स्वच्छता एक निरंतर चलने वाला कार्य है जो नासिर्फ हमें काम करने का एवं रहने का अच्छा वातावरण देता है बल्कि हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रखता है -- पवन राणा

 जिस तरह हम अपने मंदिर एवं निजी प्रतिष्ठानों को स्वच्छ रखते हैं वैसे ही हमें दिल्ली की सभी सड़कों को भी स्वच्छ रखना है -- दुष्यंत गौतम

विजेन्द्र गुप्ता, मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, पंकज सिंह, कपिल मिश्रा, सतीश उपाध्याय, प्रवेश वाही सहित अनेक भाजपा नेता, विधायक, पार्षद  एवं पदाधिकारी स्वच्छता श्रमदान में हुए शामिल


नई दिल्ली 17 जून :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 सफल सेवा वर्ष पूर्ण होने पर आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सभी 256 संगठन मंडल क्षेत्रों में बाजारों के साथ ही मंदिर परिसरों में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर नियमित स्वच्छता के महत्व पर बल दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के आलावा संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, अनेक सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद, जिला एवं मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी की।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने विधायक श्री अभय वर्मा एवं श्री रविन्द्र नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता कांगड़ा, निगम पार्षद श्री रामकिशोर शर्मा एवं शाहदरा जिलाध्यक्ष श्री दीपक गाबा के साथ स्वच्छता अभियान की सांकेतिक शुरुआत की और कहा कि स्वच्छता एक निरंतर चलने वाला कार्य है।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों एवं अन्य निजी सफाई कर्मियों के सेवा कार्य की सराहना की और कहा कि दिल्ली की गलियों सड़कों को साफ रखने के लिए हम सबको कूड़ा इधर उधर ना फेंकने का संकल्प लेना होगा।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जब 2014 में पहली बार शपथ दिलाई तो उन्होंने स्वच्छता की बात कही और आज यह एक आंदोलन बन गया है। सेवा ही संगठन के तहत स्वच्छता अभियान पूरे दिल्ली में चलाया जा रहा है और हमने 3500 ऐसे पॉइंट्स नोट किए हैं जहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर अनिल गुप्ता, लक्ष्मीनगर विधानसभा प्रभारी श्री कैलाश जैन आदि भी उपस्थित रहे।

दिल्ली भाजपा *संगठन महामंत्री श्री पवन राणा* ने कनाट प्लेस के हनुमान मंदिर के बाहरी परिसर में प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और कहा स्वच्छता एक निरंतर चलने वाला कार्य है जो नासिर्फ हमें काम करने का एवं रहने का अच्छा वातावरण देता है बल्कि हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रखता है।

इस अवसर श्री पवन राणा एवं श्री विष्णु मित्तल के साथ वरिष्ठ नेता श्री बृजेश राय, श्री सुनील यादव, श्री यासिर जिलानी, श्री रविन्द्र चौधरी एवं श्री राम खिलाड़ी यादव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री *श्री दुष्यंत गौतम* ने स्थानीय निगम पार्षद श्री मनीष चड्ढा के साथ माता झंडेवालान मंदिर परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया और कहा जिस तरह हम अपने मंदिर एवं निजी प्रतिष्ठानों को स्वच्छ रखते हैं वैसे ही हमें दिल्ली की सभी सड़कों को भी स्वच्छ रखना है।

दिल्ली विधानसभाध्यक्ष *श्री विजेन्द्र गुप्ता* आज लाल किला के पास श्री जैन मंदिर आयोजित स्वच्छता श्रमदान अभियान में दिल्ली की उपमहापौर डा. मोनिका पंत के साथ सम्मिलित हुए।

दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं सांसद *श्री योगेन्द्र चांदोलिया* ने आज भाजपा के महा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रोहिणी के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया। उनके साथ निगम पार्षद श्री नरेन्द्र सिंह, सुश्री पूनम सैनी एवं श्री धर्मवीर शर्मा भी स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए।

दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं सांसद *श्रीमती कमलजीत सहरावत* एवं दिल्ली सरकार में *मंत्री डा. पंकज सिंह* ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ नजफगढ़ स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में स्वच्छता कार्य किया।

*सांसद श्री मनोज तिवारी* ने आज स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र के अशोक नगर मेन रोड़ पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस इस अवसर पर कहा कि यह स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से हम कर रहे है, उन्ही को समर्पित है  और हम सबको इसमे भागीदारी निरंतर निभानी होगी। निगम पार्षद श्री संदीप कपूर एवं नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी अभियान में सम्मिलित हुए।

प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के निरंतर सेवाकाल की कीर्तिमान के अवसर पर '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' महाअभियान के अंतर्गत आज दक्षिण दिल्ली से सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कालकाजी के बी ब्लॉक में हंसराज सेठी मार्ग पर आज स्वच्छता अभियान चलाया और तदुपरांत वृक्षारोपण किया।

श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं दिल्ली सरकार के विकास मंत्री श्री कपिल मिश्रा स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। नगर निगम सेंट्रल जोन की अध्यक्ष निगम पार्षद श्रीमती योगिता सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीमती माया सिंह बिष्ट और मंडल अध्यक्ष श्रीमती विनीता नवल के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता भी अभियान में हुए सम्मिलित।

महापौर श्री प्रवेश वाही पश्चिम दिल्ली के गुरू नानक नगर में स्वंय स्वच्छता कर्मी के रूप में उतरे और कूड़े का एक ढेर साफ करवाया।

दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष *श्री सतीश उपाध्याय* ने छतरपुर से विधायक श्री करतार सिंह तंवर के साथ छतरपुर मंदिर एवं धर्मशाला में विशेष स्वच्छता उत्सव श्रमदान किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज नांगिया पार्क शक्ति नगर में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया और तत्पश्चात वहां एक पार्क में वृक्षारोपण भी किया।

मीडिया विभाग
9811040330


Delhi BJP conducts cleanliness drive across all 256 Mandals — Leaders perform cleanliness service activities in markets as well as temple premises

Municipal Corporation of Delhi sanitation workers and other private sanitation workers are doing commendable service, and to keep the streets and roads of Delhi clean, all of us must take a pledge not to throw garbage indiscriminately — Harsh Malhotra

Cleanliness is a continuous process that not only provides us with a better environment to work and live in but also helps maintain good health — Pawan Rana

Just as we keep our temples and private establishments clean, we must ensure that all roads and streets of Delhi remain clean as well — Dushyant Gautam

Vijender Gupta, Manoj Tiwari, Ramvir Singh Bidhuri, Yogender Chandolia, Kamaljeet Sehrawat, Manjinder Singh Sirsa, Ashish Sood, Pankaj Singh, Kapil Mishra, Satish Upadhyay, Pravesh Wahi and several BJP leaders, MLAs, councillors and office bearers participated in the cleanliness drive.

New Delhi, June 17:
On the completion of 12 successful years of service under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi’s government, Delhi BJP leaders and workers, under the leadership of Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra, participated in cleanliness drives organised across all 256 organisational Mandals of Delhi. Cleanliness service activities were conducted in markets as well as temple premises, highlighting the importance of maintaining regular cleanliness.

Along with Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra, Organisation General Secretary Shri Pawan Rana, National General Secretary Shri Dushyant Gautam, several MPs, Delhi Government ministers, MLAs, councillors, district and Mandal presidents and office bearers participated in the cleanliness campaign.

Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra, along with MLA Shri Abhay Verma, Shri Ravinder Negi, State Vice President Smt. Sunita Kangra, Municipal Councillor Shri Ram Kishore Sharma and Shahdara District President Shri Deepak Gaba, formally started the cleanliness drive and said that cleanliness is a continuous responsibility.

Shri Harsh Malhotra appreciated the efforts of MCD sanitation workers and other private sanitation workers and said that to keep Delhi’s streets and roads clean, everyone must take a pledge not to throw garbage around.

Mr. Malhotra said that when Prime Minister Shri Narendra Modi took oath for the first time in 2014, he emphasised cleanliness, and today it has become a people’s movement. Under the “Seva Hi Sangathan” initiative, cleanliness campaigns are being conducted across Delhi, and 3,500 points have been identified where cleanliness drives will be carried out.

Delhi BJP Organisation General Secretary Shri Pawan Rana conducted a cleanliness drive at the outer premises of Hanuman Temple in Connaught Place along with State General Secretary Shri Vishnu Mittal and other workers. He said cleanliness is a continuous activity that not only provides a better working and living environment but also improves our health.

National General Secretary of BJP Shri Dushyant Gautam performed cleanliness service at Mata Jhandewalan Temple premises along with Municipal Councillor Shri Manish Chadha and said that just as we keep our temples and private establishments clean, we must also keep all roads of Delhi clean.

Delhi Assembly Speaker Shri Vijender Gupta participated in the cleanliness service campaign at Shri Jain Temple near Red Fort along with Delhi Deputy Mayor Dr. Monica Pant.

Delhi BJP General Secretary and MP Shri Yogender Chandolia started the cleanliness campaign at Rohini Super Speciality Hospital premises under BJP’s mega cleanliness drive. Municipal Councillors Shri Narendra Singh, Ms. Poonam Saini and Shri Dharamveer Sharma also participated.

Delhi BJP General Secretary and MP Smt. Kamaljeet Sehrawat along with Delhi Government Minister Dr. Pankaj Singh carried out cleanliness activities at Shri Sai Baba Temple in Najafgarh with local workers.

MP Shri Manoj Tiwari conducted a cleanliness campaign on Ashok Nagar Main Road in North East Delhi parliamentary constituency with local workers. He said the campaign is being carried out inspired by Prime Minister Shri Narendra Modi and dedicated to him, and everyone must continue contributing to it.

On the occasion of Prime Minister Shri Narendra Modi’s 12 years of continuous service, under the campaign “12 Years of Trust, Development and Public Welfare”, South Delhi MP Shri Ramvir Singh Bidhuri conducted a cleanliness drive at Hansraj Sethi Marg in B Block, Kalkaji, followed by a tree plantation programme.

Shri Ramvir Singh Bidhuri and Delhi Government Development Minister Shri Kapil Mishra participated in the cleanliness campaign. MCD Central Zone Chairperson Councillor Smt. Yogita Singh, District President Smt. Maya Singh Bisht, Mandal President Smt. Vinita Naval and hundreds of workers also participated.

Mayor Shri Pravesh Wahi personally participated as a sanitation worker in Gurunanak Nagar, West Delhi, and helped clean a garbage dump.

Delhi Jal Board Vice Chairman Shri Satish Upadhyay, along with Chhatarpur MLA Shri Kartar Singh Tanwar, conducted a special cleanliness service programme at Chhatarpur Temple and Dharamshala. A large number of party workers participated.

Delhi Government Minister Sardar Manjinder Singh Sirsa participated in a cleanliness drive at Nangia Park, Shakti Nagar, with local workers and later carried out tree plantation in the park.

-- Media Department
9811040330


PIC1.jpeg
PIC 12.jpeg
HINDI SCANNED-1.png
PIC5.jpeg
PIC13.jpeg
PIC10.jpeg
PICA.jpeg
PIC6.jpeg
PIC8.jpeg
PIC2.jpeg
PIC7.jpeg
PIC9.jpeg
PIC3.jpeg
PIC15.jpeg
PIC4.jpeg
PIC11.jpeg
HINDI SCANNED.png
PIC.jpeg
Hindi_Press_17_06_2026_3.doc
English_Press_17_06_2026_3.doc
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages