BJP DELHI PRESS RELEASE - 2: 21st June, 2026 (Hindi-English With photos)

1 view
Skip to first unread message

BJP DELHI

unread,
Jun 21, 2026, 7:17:42 AM (19 hours ago) Jun 21
to Media-2023
डॉक्टर अम्बेडकर के विचारों को प्रचारित करने हेतु पंचतीर्थ यात्रा के दौरान दिल्ली आगमन पर पंजाब से आये 141 श्रद्धालुओं का दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पंचतीर्थ 4 के दर्शन करवाने एवं अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर भ्रमण के बाद भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में किया गया भव्य स्वागत

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद भोला सिंह, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, सफाई कर्मी आयोग सदस्य श्री कर्म सिंह कर्मा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने 141 श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार किया

"बाबा तेरा मिशन अधूरा नरेन्द्र मोदी करेंगे पूरा" जैसे नारों से सभागार गूंज उठा

डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के विचारों और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है — हर्ष मल्होत्रा

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर केवल एक समाज के नहीं बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं और आज इस बात की बेहद खुशी है की अनुसूचित जाति समाज उनके मूल्यों को, कर्तव्यों को और उनके विचारों को भली भांति समझता है-- हर्ष मल्होत्रा

संविधान का दुरुपयोग अगर किसी ने वास्तव में किया  तो वह कांग्रेस ने किया था क्योंकि उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दो दो बार संसद में जाने से रोका --- भोला सिंह

इतने सालों तक डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार ने कभी उन्हें भारत रत्न देने का नहीं सोचा लेकिन भाजपा की सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया --- भोला सिंह

नई दिल्ली, 20 जून : 
दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की विरासत को समझने, उनके पाँच ऐतिहासिक तीर्थों का दर्शन करने के लिए 141 श्रद्धालुओं का जो जत्था पंजाब से मध्य प्रदेश में महू, महाराष्ट्र में नागपुर एवं मुम्बई होते हुए कल सांय दिल्ली पहुंचा उन्हे आज पंचतीर्थ 4 के दर्शन करवाने एवं डा. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर भ्रमण के बाद उनका भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।

जिन 141 श्रद्धालुओं ने आज दिल्ली में आगमन किया है उनमे प्रमुख रूप से श्री एस.आर. लककड़, श्री मनोज चंदेल, श्री रिवुंदर सिंह, स्वर्णजीत, नरेन्द्र कौर, सुमन, दीदी भारती, पूजा आदि शामिल हैं।  

कल देर शाम दिल्ली पहुंचने पर पंजाब से 3 बसों में आये 141 पंचतीर्थ यात्रियों का दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहनलाल गिहारा एवं टीम ने भव्य स्वागत किया और रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की।

आज प्रातः सभी 141 श्रद्धालु अलीपुर रोड़ स्थित पंचतीर्थ 4 के दर्शनार्थ गये जहां बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन का बड़ा भाग बीता था जहां राष्ट्रीय सफाई कर्मी आयोग के सदस्य श्री कर्म सिंह कर्मा एवं मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल गिहारा आदि ने उनका अभिनंदन किया और दिल्ली सरकार में मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह की ओर से एक स्मृति डायरी भेंट की गई।

लगभग 12 बजे श्रद्धालु जत्था जनपथ स्थित डा. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंचा जहां एन.डी.एम.सी. सदस्य श्री अनिल बाल्मीकि ने जत्थे के सदस्यों का स्वागत किया।

दोपहर में जत्था भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचा जहां सांसद श्री भोला सिंह ने 141 श्रद्धालुओं का स्वागत करके उनको पूरा कार्यालय दिखाया।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय के सभागार में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा के साथ सभी 141 श्रद्धालुओं को बाबा साहेब अम्बेडकर के जीवन से जुड़े लंडन स्थित 5वें पंचतीर्थ स्थल के विडिओ दर्शन करवाए गये जिसे महाराष्ट्र सरकार ने एक नीलामी में खरीद कर 800 करोड़ रुपए की लागत से एक पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय निर्मल भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कार्यालय में अभिनंदन एवं मध्य प्रदेश स्थित महू, महाराष्ट्र के नागपुर एवं मुम्बई और दिल्ली अलीपुर रोड़ स्थित पंचतीर्थों के दर्शनों की स्मृति मन में संजोये 141 को श्रद्धालुओं का "बाबा तेरा मिशन अधूरा नरेन्द्र मोदी करेंगे पूरा" जैसे नारों के बीच श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री भोला सिंह आदि ने उन्हे वापस पंजाब के लिए विदा किया।

स्वागत के लिए श्री मोहन लाल गिहारा के  अलावा मोर्चे से जुड़े अधिवक्ता श्री लाजपत राय, श्री मनोज कुमार और श्री रूपेश मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर केवल एक समाज के नहीं बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं और आज इस बात की बेहद खुशी है की अनुसूचित जाति समाज उनके मूल्यों को, कर्तव्यों को और उनके विचारों को भली भांति समझता है।

उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। डॉ. अम्बेडकर द्वारा दिए गए संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अनुसूचित समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। डॉ. अम्बेडकर के पंचतीर्थ स्थलों का विकास, उनके विचारों का प्रचार-प्रसार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले और अनुसूचित समाज के युवाओं, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त हों। डॉ. अम्बेडकर ने जिस समतामूलक भारत का सपना देखा था, उसे आज श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार पूरा करने का काम कर रही है।

श्री भोला सिंह ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में जो पंच तीर्थ का जो विकास किया उसके किए मैं अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा उनका आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के महान विभूतियों को जो सम्मान दिया है वह पहले नहीं हुआ।  संविधान का दुरुपयोग अगर किसी ने वास्तव में किया  तो वह कांग्रेस ने किया था क्योंकि उन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को दो दो जाने से रोका लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जब जीतकर संसद पहुँचे तो उन्होंने पहले सदन को नमस्ते किया और फिर संविधान को नमन किया क्योंकि उन्होंने कहा था कि अगर डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने संविधान नहीं लिखा होता तो आज हम संसद नहीं पहुँचे।

श्री भोला सिंह ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम पर दिल्ली में इंटरनेशनल सेंटर बनवाने का काम किया और साथ ही संत रविदास जी के सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार ने भव्य स्मारक बनवाने का काम किया। इतने सालों तक डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार ने कभी उन्हें भारत रत्न देने का नहीं सोचा लेकिन भाजपा की सरकार ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति स्थापित हुई और भव्य मंदिर बना लेकिन  जो एयरपोर्ट बना वह महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर बनाया गया। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अगर सबसे ज्यादा मिला है तो 70 फीसदी एससी एसटी समाज के लोगों को मिला है।

-- मीडिया विभाग
9811040330


Delhi BJP SC Morcha warmly welcomes 141 pilgrims from Punjab at BJP National Office after Panchteerth visit and visit to Dr. Ambedkar International Centre to spread Dr. Ambedkar’s thoughts and ideals

Delhi BJP President Harsh Malhotra, MP Bhola Singh, National General Secretary of SC Morcha Sanjay Nirmal, National Commission for Safai Karamcharis Member Shri Karam Singh Karma and SC Morcha President Mohan Lal Gihara welcomed the 141 pilgrims

"Baba Tera Mission Adhura, Narendra Modi Karenge Poora" slogans echoed through the auditorium

Our resolve is to take forward the thoughts of Babasaheb Dr. Ambedkar and the values of the Constitution — Harsh Malhotra

Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar is not only an inspiration for one community but for the entire nation, and it is a matter of great happiness that the Scheduled Caste community understands his values, responsibilities and thoughts very well — Harsh Malhotra

If anyone truly misused the Constitution, it was the Congress, as they prevented Dr. Bhimrao Ambedkar from entering Parliament twice — Bhola Singh

The Congress government, which did politics in the name of Dr. Bhimrao Ambedkar for years, never thought of honouring him with the Bharat Ratna, whereas the BJP government gave him the Bharat Ratna — Bhola Singh

New Delhi, June 20: 
Delhi BJP Scheduled Caste Morcha today organised a grand welcome for 141 pilgrims who arrived in Delhi yesterday evening from Punjab as part of the Panchteerth Yatra to understand the legacy of Bharat Ratna Babasaheb Dr. B.R. Ambedkar and visit his five historic pilgrimage sites. The pilgrims had travelled through Mhow in Madhya Pradesh, Nagpur and Mumbai in Maharashtra before reaching Delhi.

The pilgrims were taken for the darshan of Panchteerth site 4 and a visit to the Dr. Ambedkar International Centre, after which they were felicitated at the BJP National Office.

Among the 141 pilgrims who arrived in Delhi were Shri S.R. Lakakd, Shri Manoj Chandel, Shri Rivunder Singh, Swarnjeet, Narendra Kaur, Suman, Didi Bharti, Pooja and others.

Upon their arrival in Delhi late yesterday evening in three buses from Punjab, the 141 Panchteerth pilgrims were warmly welcomed by Delhi BJP SC Morcha President Shri Mohan Lal Gihara and his team. Arrangements for dinner and overnight stay were also made.

This morning, all 141 pilgrims visited Panchteerth site 4 located on Alipur Road, where Babasaheb Ambedkar spent a significant part of his life. They were welcomed by National Commission for Safai Karamcharis Member Shri Karam Singh Karma and SC Morcha President Shri Mohan Lal Gihara. A commemorative diary was also presented on behalf of Delhi Government Minister Shri Ravindra Indraj Singh.

Around 12 noon, the pilgrims reached Dr. Ambedkar International Centre at Janpath, where NDMC Member Shri Anil Valmiki welcomed the group.

In the afternoon, the group reached the BJP National Office, where MP Shri Bhola Singh welcomed all 141 pilgrims and showed them around the office.

At the BJP National Office auditorium, Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra, along with all 141 pilgrims, witnessed a video presentation on the fifth Panchteerth site related to Babasaheb Ambedkar, located in London. The site was purchased by the Maharashtra Government through an auction and developed as a Panchteerth at a cost of ₹800 crore. BJP SC Morcha National General Secretary Shri Sanjay Nirmal was also present.

After the felicitation ceremony, and carrying memories of visiting Panchteerth sites in Mhow (Madhya Pradesh), Nagpur and Mumbai (Maharashtra), and Alipur Road in Delhi, the 141 pilgrims were sent back to Punjab by Shri Harsh Malhotra, Shri Bhola Singh and other leaders amid slogans of "Baba Tera Mission Adhura, Narendra Modi Karenge Poora."

Those present during the welcome included advocate Shri Lajpat Rai, Shri Manoj Kumar, Shri Rupesh Mehra and other SC Morcha workers along with Shri Mohan Lal Gihara.

Delhi BJP President and Union Minister of State Shri Harsh Malhotra said that Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar is not only an inspiration for one community but for the entire nation. He expressed happiness that the Scheduled Caste community understands and follows his values, duties and thoughts.

He said Dr. Ambedkar dedicated his entire life to social justice, equality, education and the fight for rights. The Constitution given by Dr. Ambedkar provided every citizen of the country equal rights and an opportunity to progress with dignity.

Shri Harsh Malhotra said the Central Government is continuously working for the upliftment, dignity and empowerment of the Scheduled Caste community. Development of Panchteerth sites, promotion of Dr. Ambedkar’s thoughts and ensuring that welfare schemes reach the last person of society are important steps in this direction.

He said BJP’s commitment is to provide equal opportunities to every section of society and ensure that Scheduled Caste youth, women and needy families receive opportunities for education, employment and self-reliance. The dream of an equal India envisioned by Dr. Ambedkar is being fulfilled by the government of Prime Minister Shri Narendra Modi.

Shri Bhola Singh said this is a very positive beginning and thanked Prime Minister Shri Narendra Modi for the development of Panchteerth sites over the last 12 years. He said the respect given to great personalities of the Scheduled Caste community through the SC Morcha was unprecedented.

He alleged that Congress misused the Constitution and stopped Dr. B.R. Ambedkar from entering Parliament twice, while Prime Minister Narendra Modi, after entering Parliament, first bowed before the Constitution and paid respect to it, acknowledging Dr. Ambedkar’s contribution.

Shri Bhola Singh said that an International Centre has been built in Delhi in the name of Dr. Ambedkar and the Uttar Pradesh Government has also built a grand memorial in honour of Sant Ravidas Ji. He said the Congress government, despite doing politics in Dr. Ambedkar’s name for years, never considered awarding him the Bharat Ratna, whereas the BJP government honoured him with the Bharat Ratna.

He further said that while a grand temple of Lord Shri Ram was built in Ayodhya, the airport there was named after Maharishi Valmiki Ji. He added that the benefits of welfare schemes of the Modi Government have reached a large number of people from the SC/ST communities.

— Media Department
9811040330


Hindi_Press_21_06_2026_2.doc
PIC3.jpeg
PIC11.jpeg
PIC.jpeg
English_Press_21_06_2026_2.doc
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages