दिल्ली भाजपा का 3 दिवसीय घर-घर संपर्क अभियान प्रारम्भ
प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने फर्श बाजार,भोलानाथ भोलानाथ नगर से की अभियान की शुरुआत, स्थानीय नागरिकों से किया संवाद
श्री हर्ष मल्होत्रा ने वर्षों से भोला नाथ नगर में जूते-चप्पल बनाने वाले भाई गोविंद से प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना पर चर्चा की और अपने सहायक को उन्हे ऋण दिलवाने में सहयोग को कहा
नई दिल्ली, 18 जून : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिल्ली भाजपा द्वारा सभी मंडलों में चलाए जा रहे 3 दिवसीय विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज से अभियान में भाजपा सांसद, विधायक, पार्षदों के आलावा प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने शाहदरा जिले के फर्श बाजार, भोलानाथ नगर क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत की और स्थानीय नागरिकों के घर-घर जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ ही दिल्ली की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का एक पत्रक पहुंचाकर उन पर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व महापौर श्री निर्मल जैन भी उपस्थिति थे।
इस सम्पर्क अभियान के दौरान श्री हर्ष मल्होत्रा ने दशकों से भोलानाथ नगर में बैठ कर रोज़ी-रोटी कमाने वाल एक जूता चप्पल ठीक करने वाले भाई गोविंद से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी से उस पर चर्चा की।
भाई गोविंद (9278021670) ने इसमे आगे रूचि दिखाई तो श्री हर्ष मल्होत्रा ने अपने सहायक अमन पाडेय को उन्हे इसे पूरा समझा कर वह चाहें तो इसका आगे लाभ दिलवाने की जिम्मेदारी सौंपी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज दिल्ली के बुराड़ी में दिल्ली भाजपा के तीन दिवसीय घर-घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत लोगों तक केन्द्र की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार एवं दिल्ली भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का एक पत्रक पहुंचाकर उन पर चर्चा की।
पश्चिमी दिल्ली से सांसद एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती कमलजीत सहरावत ने आज नजफगढ़, नांगली वार्ड में दिल्ली भाजपा के 3 दिवसीय घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत लोगों तक केन्द्र की प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार एवं दिल्ली की भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का पत्रक पहुंचा कर उन पर चर्चा की। इस मौके पर मटियाला विधायक श्री संदीप सहारवत स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन श्रीमती सत्या शर्मा भी शामिल थे।
दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री विष्णु मित्तल ने आज पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर गांव में दिल्ली भाजपा के 3 दिवसीय घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत लोगों तक केन्द्र की प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार एवं दिल्ली की भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का पत्रक पहुंचा कर उन पर चर्चा की। पूर्व विधायक श्री नसीब सिंह एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारियों ने भी अभियान में भागीदारी की।
श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनसेवा के वर्ष रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से हम जनता के बीच जाकर उन्हें केन्द्र सरकार और दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के कार्यों की जानकारी दे रहे हैं और उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर क्षेत्र में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
मीडिया विभाग
9811040330
Delhi BJP’s 3-Day Door-to-Door Public Outreach Campaign Begins
State President Harsh Malhotra Launches Campaign from Farsh Bazaar, Bhola Nath Nagar; Interacts with Local Residents
Shri Harsh Malhotra Discusses PM SVANidhi Scheme with Shoe Repairer Govind, Directs His Assistant to Help Him Avail the Loan Facility
New Delhi, June 18: On the occasion of completion of 12 years of the government led by Prime Minister Shri Narendra Modi, Delhi BJP has started a special 3-day public outreach campaign across all mandals. BJP MPs, MLAs, councillors, along with state, district and mandal office bearers are participating in the campaign.
Delhi BJP President Shri Harsh Malhotra launched the campaign today from Farsh Bazaar, Bhola Nath Nagar area of Shahdara district. He visited homes of local residents and distributed a leaflet highlighting the welfare schemes and achievements of the Prime Minister Shri Narendra Modi-led government as well as the achievements and schemes of the BJP government in Delhi. He also discussed these initiatives with the people. Former Mayor Shri Nirmal Jain was also present on the occasion.
During the outreach campaign, Shri Harsh Malhotra interacted with Shri Govind, a beneficiary of the Prime Minister SVANidhi scheme, who has been earning his livelihood for decades by repairing shoes and slippers in Bhola Nath Nagar.
When Shri Govind (9278021670) showed interest in the scheme, Shri Harsh Malhotra assigned his assistant Aman Pandey the responsibility of explaining the scheme to him in detail and helping him avail its benefits if he wishes to proceed.
Former State President Shri Manoj Tiwari today participated in Delhi BJP’s three-day door-to-door outreach campaign in Burari, Delhi. He reached out to people and discussed the achievements and welfare schemes of the Central Government led by Prime Minister Shri Narendra Modi and the Delhi BJP government by distributing the campaign leaflet.
West Delhi MP and State General Secretary Smt. Kamaljeet Sehrawat conducted the three-day door-to-door outreach campaign in Nangli Ward, Najafgarh, and distributed leaflets among people highlighting the achievements and schemes of the Prime Minister Shri Narendra Modi-led Central Government and the Delhi BJP government. Matiala MLA Shri Sandeep Sehrawat and Standing Committee Chairperson Smt. Satya Sharma were also present.
Delhi BJP General Secretary Shri Vishnu Mittal today participated in the three-day door-to-door outreach campaign in Ghazipur village of East Delhi. He distributed leaflets among people and discussed the achievements and welfare schemes of the Central Government led by Prime Minister Shri Narendra Modi and the Delhi BJP government. Former MLA Shri Naseeb Singh and other local office bearers also participated in the campaign.
Shri Harsh Malhotra said that the 12 years of the Prime Minister Shri Narendra Modi-led government have been years of trust, development and public service. The benefits of Central Government schemes are reaching the last person of society. Through the door-to-door outreach campaign, we are reaching out to people, informing them about the work of the Central Government and the government led by Delhi Chief Minister Smt. Rekha Gupta, while also receiving their experiences and suggestions.
He said that the objective of the BJP is not only to provide information about schemes but also to establish direct communication with the people. He added that party workers will reach every area of Delhi, connect with people door-to-door and take the achievements of the Modi government to every citizen.
Media Department
9811040330