‘राजस्‍थान पुलिस ने मेरे खिलाफ रची साजिश’ नई दिल्‍ली. विवादास्‍पद लेखक सलमान रुश्‍दी ने रविवार को कहा कि राजस्‍थान पुलिस ने उन्‍हें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल से दूर रखने की साजिश रची। रुश्‍दी ने ट्विट कर राजस्‍थान पुलिस पर यह आरोप लगाया। रुश्‍दी न

0 views
Skip to first unread message

Om B

unread,
Jan 22, 2012, 1:40:46 AM1/22/12
to bharatswabhimantrust
‘राजस्‍थान पुलिस ने मेरे खिलाफ रची साजिश’

नई दिल्‍ली. विवादास्‍पद लेखक सलमान रुश्‍दी ने रविवार को कहा कि
राजस्‍थान पुलिस ने उन्‍हें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल से दूर रखने की साजिश
रची। रुश्‍दी ने ट्विट कर राजस्‍थान पुलिस पर यह आरोप लगाया।

रुश्‍दी ने कहा है कि राजस्‍थान पुलिस ने मुझे फेस्टिवल से दूर रखने की
साजिश रची। मैं इसकी जांच की है और मेरा विश्‍वास है कि मुझसे झूठ बोला
गया। मैं बेहद गुस्‍से में हूं।’

प्रतिबंधित पुस्तक 'द सैटनिक वर्सेस' के लेखक रुश्दी के मुताबिक पुलिस ने
दावा किया कि उसे मुंबई अंडरवर्ल्ड से फोन आया है कि यदि रुश्दी आयोजन
में हिस्सा लेंगे, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

राजस्थान पुलिस ने रुश्दी के उस आरोप पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया
है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह कहानी राजस्थान पुलिस ने गढ़ी कि
रुश्दी की हत्या करने के लिए मुंबई अंडरवर्ल्ड के भाड़े के हत्यारों को
सुपारी दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने कहा है कि रुश्दी को खतरे के बारे में उसे खुफिया
जानकारी मिली थी।

रुश्दी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि उन्होंने जयपुर साहित्योत्सव में
हिस्सा लेने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है, क्योंकि खुफिया सूत्रों
ने उनसे कहा है कि मुंबई अंडरवर्ल्ड के भाड़े के हत्यारे उनकी हत्या करने
की फिराक में हैं।


http://www.bhaskar.com/article/NAT-rushdie-blames-on-rajasthan-police-2778357.html?HT2=

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages