बाबा जय गुरुदेव के महाप्रयाण के बाद से बड़ी संख्या में अनुयायियों का मथुरा स्थित आश्रम में पहुंचना जारी है।
बाबा का पार्थिव शरीर को भक्तों के दर्शन के लिए आश्रम में रखा गया है। बाबा के अंतिम दर्शन करने वालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी शामिल थे।
आध्यात्म के बल पर लोगों को ईश्वर की अनुभूति कराने वाले बाबा जयगुरुदेव ने शुक्रवार को शरीर त्याग दिया। बाबा पिछले 12 दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे।
मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव से शाम को चिकित्सकों के एक दल की देखरेख में उन्हें मथुरा स्थित आश्रम लाया गया। यहां रात्रि में 10:30 बजे बाबा ने अंतिम सांस ली। बाबा के दिवंगत होने की सूचना मिलते ही समूचे आश्रम परिसर में आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार प्रात: बाबा के पार्थिव शरीर को दर्शनों के लिए रखा जाएगा।
छह मई को हालत बिगड़ने पर बाबा गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉ. नरेश त्रेहान के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल ने बाबा का गहन उपचार किया। प्रारंभ में बाबा की हालत में सुधार भी महसूस किया गया।
बाबा की इच्छा पर गुड़गांव स्थित हॉस्पिटल के चिकित्सकों के दल की देखरेख में शुक्रवार दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर उन्हें मथुरा स्थित आश्रम लाया गया। रात्रि साढ़े दस बजे आश्रम के संचालकों ने जैसे ही इस बात की घोषणा की कि बाबा जयगुरुदेव का देहांत हो गया है, बाबा के अनुयायी आंसू रोक नहीं पाए।
अब इनका काम "भारत स्वाभिमान " कर रहा है और सफल भी होगा. यह महँ हस्ती भारतीयों को "शाकाहारी " बनाना चाहती थी और गौ हत्या हर हाल में बंद करना इनका उद्देश्य रहा.
मिडिया के भंदुए, तुम पर लानत है.....
जय भारत,
अयोध्या से संजय