३ जून के आन्दोलन कि रूपरेखा-
आन्दोलन का प्रारंभ -आजाद हिंद ग्राम से-
- बोर्डर के टिकरी कलां के ऐतेहासिक गाँव आजाद हिंद ग्राम (जहाँ पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोसे २ दिन तक रुके थे तथा आज़ादी के संघर्ष को गति प्रदान की थी) से आन्दोलन की शुरुआत होगी,कार्यक्रम की शुरुआत में प्रातः 7 बजे से पूज्य श्री का काफिला आजाद हिंद ग्राम से राजघाट के लिए प्रस्थान करेगा. आजाद हिंद ग्राम में पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, श्रद्धेय आचार्य बाल-कृषण जी महाराज, श्रधेय गुरु जी आचार्य प्रधुम्न जी, पूज्य गुरूजी आचार्य बलदेव जी महाराज व मुख्य केंद्रीय प्रभारी बहन सुमन जी उपस्थित रहेंगी.
दिल्ली की प्रमुख सीमाओं पर-
दिल्ली के प्रवेश द्वार गाजिआबाद व हरियाणा के मुख्य पांचो बोर्डर पर कार्यक्रम की शुरुआत के बाद पूज्य आचार्य बाल-कृषण जी महाराज व उनके साथ आन्दोलन व संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुख्य केंद्रीय प्रभारी बहन सुमन जी व भाई सच्चिदानंद जी उत्तर प्रदेश के बोर्डर (१-लोनी बोर्डर- गाजिआबाद,२-भोपरा बोर्डर-मोहन नगर,३-सीमापुरी बोर्डर- शाहदरा,४- गाजीपुर-हापुड़ बोर्डर , )पर तथा हरियाणा के (१-सिंध बोर्डर-सोनीपत,२-सिरोल बोर्डर- गुडगाँव,३-बदरपुर बोर्डर- फरीदाबाद,४-टिकरी बोर्डर- बहादुरगढ़,५-कापसहेड़ा बोर्डर.) एक - एक बोर्डर पर भाई चंदर-देव जी , भाई त्रिलोक जी, भाई अमित जी, भाई सत्यप्रकाश भारत जी एवं भाई कृषणवीर शर्मा जी इत्यादि श्रधेय आचार्य जी के नेतृत्व में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश,हिमाचल प्रदेश इत्यादि से आने वाले आन्दोलनकारी देशभक्त कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन श्रद्धेय आचार्य बाल-कृषण जी महाराज हरियाणा के सभी तथा उत्तर प्रदेश के सभी बोर्डर पर आकर मार्गदर्शन करेंगे,
राजघाट पर कार्यक्रम-
-राजघाट पर कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य केंद्रीय प्रभारी भाई डॉ जयदीप जी करेंगे, सुबह 6 बजे से ही देशभक्त कार्यकर्ता वहा पर शांतिपूर्वक पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें. राजघाट पर लगभग प्रातः 8 बजे श्रधेय स्वामी जी महाराज उपस्थित होंगे.
जंतर मंतर पर कार्यक्रम-
-जंतर मंतर पर कार्यक्रम प्रातः ६ बजे से ही मुख्य केंद्रीय प्रभारी भाई राकेश जी के नेतृत्व में प्रारंभ हो जायेगा, जिसमें आन्दोलनकारी भाई डॉ. राकेश रफीक जी, सेवावर्ती भाई हरिशरण जी एवं ओज, तेज़, राष्ट्रभक्ति व वीररस के कवि डॉ. हरिओम पंवार जी, युवा ओजस्वी कवि श्री मनवीर मधुर जी व श्री गजेन्द्र सोलंकी जी तथा दुसरे कलाकारों द्वारा आन्दोलन से सम्बंधित नाटक, कविता, रागिनी व भजन प्रस्तुत किये जायेंगे, पूज्य स्वामी जी महाराज लगभग १० बजे जंतर मंतर पहुचेंगे.
विशेष-
सभी कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखें-
- हमला चाहे जैसा होगा.
- हाथ हमारा नहीं उठेगा,
-दिल्ली कि सीमाओं पर जहाँ प्रशासन रोके वही संगठित रूप से रूककर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करें, इसकी सूचना अपने राज्य प्रभारी को स म स या फ़ोन से देंवे, रोकने पर मीडिया को सूचित करें, आप जंहा पर बैठे होंगे वही पर आपको पूज्य आचार्य जी महाराज आशीर्वाद व मार्गदर्शन देने के लिए आयेंगे.
-हमें अपने आन्दोलन को अहिंसक व शांतिपूर्ण रखना है, यदि हमारे आन्दोलन में कोई अराजक तत्त्व घुस आया है तो जो अशांति, अराजकता व हिंसा फैलाना चाहता है तो ऐसे तत्वों की पहचान कर तुरंत रोकें, ध्यान रखें की हमें पुलिस के साथ संघर्ष नहीं करना है,बल्कि हमारा लक्ष्य काला धन लाना , भ्रष्टाचार मिटाना तथा देश को बचाना है
.इस मकसद में हम तभी कामयाब हो सकते है जब हमारा आन्दोलन पूरी तरह से अहिंसक व शांतिपूर्ण होगा.
-पार्किंग-
--बसे जंतर मंतर पर साधको को उतारकर अगर स्थान है तो वहीँ पर जंतर मंतर रोड केरला भवन के सामने या जयसिंह रोड ( साइड वाली पट्टी )पर पार्क करें,
--जंतर मंतर व जयसिंह रोड पर स्थान भरने के बाद बसें माता सुंदरी रोड ( नजदीक महाराजा रणजीत सिंह मार्ग) पर पार्क करें ( जैसा साथ संलग्न मैप में दिखाया गया है)
-- राजघाट पर (मुख्य मार्ग कि साइड वाली लेन में ) पार्किंग करें.
--अपनी बस के नंबर इत्यादि का ध्यान रखें, ( बस पर जिले का नाम भी लिखकर रखें)
भवदीय
राकेश कुमार
मुख्य केंद्रीय प्रभारी,
--
with
Love and Gratitude!
kashyap
Time has come to awake to save our great country!