भ्रष्टाचार के आरोपों में सीबीआई जज निलंबित

0 views
Skip to first unread message

MahanDeshBharat

unread,
Jun 1, 2012, 10:16:11 AM6/1/12
to


भ्रष्टाचार के आरोपों में सीबीआई जज निलंबित


Inline image 1

हैदराबाद/एजेंसी
Story Update : Friday, June 01, 2012    1:46 PM
CBI Judge suspended in corruption charges

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर ने भ्रष्टाचार के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक विशेष न्यायाधीश को निलंबित कर दिया है।

आरोप है कि सीबीआई के अतिरिक्त जज टी. पट्टाभी रामाराव ने ओएमसी अवैध खनन मामले में मुख्य आरोपी व कर्नाटक के पूर्व मंत्री गली जनार्दन रेड्डी को जमानत देने के एवज में कथित तौपर पांच करोड़ रुपए लिए थे। रामाराव ने 12 मई को रेड्डी को जमानत दी थी, लेकिन वह अवैध खनन के एक और मामले में बेंगलुरू जेल में बंद रहे।

अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई की ओर से शिकायत दाखिल करने के बाद गुरुवार को मुख्य न्यायमूर्ति ने जज के खिलाफ यह कार्रवाई की। सीबीआई ने पाया कि रिश्वत का पैसा जज के परिजनों के बैंक लॉकरों में छुपाकर रखा गया है।


--

आपने स्वयं और अपने परिवार के लिए सब कुछ किया, देश के लिए भी कुछ करिये,

क्या यह देश सिर्फ उन्ही लोगो का है जो सीमाओं पर मर जाते हैं??? सोचिये...... 


image.png
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages