om,
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और भारतीय शेयर बजार के बीच कनेक्शन, सुनकर थोड़ा अटपटा लगता है। लेकिन एक रिसर्च पर यकीन किया जाए तो इन दोनों के बीच गहरा संबंध है। आस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री रसेल स्मिथ और विनोद मिश्रा ने अपने ताजा अध्ययन में पाया है कि क्रिकेट मैच में भारत के प्रदर्शन का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई देता है.
रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात ये है कि भारत की जीत का भले ही शेयर बाजारों को कोई खास फायदा न हो लेकिन टीम इंडिया के हारने पर भारतीय शेयर बाजार में अपेक्षाकृत ज्यादा गिरावट का रुझान देखने को मिलता है। खासतौर से इनमें तब और गिरावट देखने को मिलती है, जब टीम में सचिन तेंदुलकर के होने पर भी टीम इंडिया जीत नहीं पाती है
स्मिथ और विनोद मिश्रा के मुताबिक इस बात पर कोई भी यकीन नहीं कर सकता कि खेलों और बाजारों में कोई संबंध हो सकता है, पर व्यावहारिक तौर पर ये जुड़े हुए हैं। दरअसल, बड़े खेल आयोजन दर्शकों और निवेशकों की धारणा यानी सेंटीमेंट पर असर डालते हैं। जिसका नतीजा बाजारों में उतार चढ़ाव के तौर पर दिखता है
jai hind
Ashwini