विषय : दिल्ली में दिनांक ८/०६/२०१३ को श्री लालकृष्ण अडवाणी के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के सम्बन्ध में ..

8 views
Skip to first unread message

BEING HINDU CLUB

unread,
Jun 11, 2013, 2:17:08 AM6/11/13
to being...@googlegroups.com
सेवा में,
माननीय नरेन्द्र भाई मोदी 
मुख्यमंत्री गुजरात 


विषय : दिल्ली में दिनांक ८/०६/२०१३ को श्री लालकृष्ण अडवाणी के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के सम्बन्ध में ..

श्रीमान ,
दिनांक ८/०६/२०१३ को माननीय लालकृष्ण अडवाणी के आवास के बाहर 
BEING HINDU एवं HINDU SENA संगठन के कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व अनुरोध करने हेतु एकत्र हुए.मिडिया में आ रही कुछ अफवाहों के अनुसार  इस अनुरोध के लिए एकत्रीकरण को  अडवाणी जी के घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के रूप में दिखाया गया. इस पत्र के माध्यम से हम अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहते हैं की हमारे अनुरोध के लिए एकत्रीकरण का उद्देश्य माननीय अडवाणी जी से आशीर्वाद के लिए अनुरोध मात्र भर था. 

वर्तमान हिन्दुस्थान के राजनितिक,आर्थिक,सामरिक,सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए एकमात्र उम्मीद की किरण ये है की हिन्दुस्थान का राष्ट्रिय स्तर पर नेतृत्व आप जैसे विचारशील ,उर्जावान और स्पष्टवादी व्यक्तित्व के हाथों में हो. अपनी इस आकांक्षा को गोवा अधिवेशन मे प्रश्नचिन्ह लगते देखने के बाद स्वाभाविक रूप से हम अपने परिवार के वरिष्ठतम सदस्य माननीय लाल कृष्ण अडवाणी के पास अनुरोध और आशीर्वाद की उम्मीद लिए एकत्रित हुए थे और भाजपा जैसी लोकतान्त्रिक पार्टी से ही हम इस बात की उम्मीद कर सकते हैं की वो हमे अधिकार देती है अपने बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेने का अनुरोध करने का या उन तक अपनी बात रखने का.
मैं 
BEING HINDU  के प्रतिनिधि की रूप में इस पत्र के माध्यम से आप को भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने पर बधाइयाँ प्रेषित करते हुए यह स्पष्टीकरण देना चाहता हूँ की हम सभी माननीय अडवाणी का सम्मान करते हैं और अनुरोध के लिए एकत्रीकरण के दौरान किसी ने माननीय अडवाणी जी के विरोध में कोई भी नारेबाजी या प्रदर्शन नहीं किया. 

शुभेच्छु

For BEING HINDU

आशुतोष नाथ तिवारी  
09718847528

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages