प्रिय प्रदीप भैया एवं राजू भैया,
नमस्ते!
दीदी जी के साथ बैठक में तय हुआ है कि बिहार के बच्चों को ₹5000 की छात्रवृत्ति इसी माह जून भेजी जाएगी। प्रदीप भैया, कृपया एक बार निम्न बच्चों के नामों को देख लीजिये :
| नाम | कक्षा | हॉस्टल/स्थान |
|---|---|---|
| मिथुन | 10 | पटना हॉस्टल |
| बबलू | 10 | काकोल हॉस्टल |
| छोटी | 9 | चिरैया गाँव |
| नितीश | 10 | पटना हॉस्टल |
| कल्पना | 9 | नवादा हॉस्टल |
| लक्ष्मी | 9 | नवादा हॉस्टल |
राजू भैया, मिथुन और बबलू को पिछले वर्ष भी छात्रवृत्ति भेजी गई थी, इसलिए उनके बैंक खाते का विवरण आपके पास उपलब्ध होगा।
छोटी, नितीश, कल्पना और लक्ष्मी नए बच्चे हैं। प्रदीप भैया, कृपया इनके बैंक खाते की पासबुक की स्पष्ट फोटो मंगवाकर ईमेल के माध्यम से भेज दें। कृपया बैंक विवरण व्हाट्सऐप पर न भेजें।
धन्यवाद।
संगीता
(अपना स्कूल)