प्रिय मंजू दीदी, प्रदीप भाई, मुकेश भाई एवं कुलदीप भाई,
नमस्ते!
यदि आप सभी उचित समझें, तो आपस में चर्चा करके 15 जून को टेंट खोलने का कार्य कर लें, तो अच्छा रहेगा। इस समय मजदूर साथी भी आपकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
यदि किसी शिक्षक साथी या अन्य सदस्य की आवश्यकता हो, तो उन्हें भी सहयोग के लिए बुलाया जा सकता है।
टेंट खोलने के बाद उसे धोने एवं सुखाने का कार्य, पिछले वर्ष की तरह, तातियागंज सेंटर पर किया जाना है।
वैसे भी आज काफी अधिक वर्षा हुई है, इसलिए समय रहते यह कार्य कर लेना उचित रहेगा।
धन्यवाद।
संगीता
अपना स्कूल