Urgent (About success story)

0 views
Skip to first unread message

Apna Skool

<apnaskool.knp@gmail.com>
unread,
Jun 10, 2026, 9:07:34 AM (9 days ago) Jun 10
to apnaskoolteacher, Vijaya Ramachandran, Brijnarayan Sharma, Mukesh Kumar, Raksha Bajpai, Nazma Khan

प्रिय शिक्षक गण,

नमस्ते!

आप सभी से अनुरोध है कि अपने-अपने सेंटर से किसी एक बच्चे की Success Story लिखकर कल तक ईमेल के माध्यम से भेजें। कृपया इसकी एक प्रति बड़ी दीदी को भी अवश्य भेजें।

हमारे प्रत्येक सेंटर से प्रतिवर्ष कई बच्चे हॉस्टल में अध्ययन हेतु जा रहे हैं। उन्हीं में से किसी एक बच्चे की प्रेरणादायक सफलता की कहानी लिखकर भेजी जा सकती है। दीदी जी के निर्देशानुसार इन Success Stories को इस वर्ष के Newsletter में प्रकाशित किया जाएगा।

जो शिक्षक  Success Story नहीं भेज रहे हैं, वे कृपया लिखित रूप में यह भी बताएं कि वे इसे क्यों नहीं भेज पा रहे हैं। यदि कोई शिक्षक Success Story नहीं भेजता है, तो उसकी जवाबदेही संबंधित शिक्षक की होगी।

एक पुरानी Success Story इस ईमेल के साथ संलग्न की गई है। कृपया उसे देख सकते है जिससे आपको Success Story तैयार करने में मदद मिलेगी।

आप सभी से समय पर सहयोग की अपेक्षा है।

धन्यवाद।

संगीता
अपना स्कूल


--
Ajay.pdf

Apna Skool

<apnaskool.knp@gmail.com>
unread,
Jun 17, 2026, 7:24:43 AM (2 days ago) Jun 17
to apnaskoolteacher, Vijaya Ramachandran, Brijnarayan Sharma, Mukesh Kumar, Raksha Bajpai, Nazma Khan

प्रिय शिक्षक गण,

नमस्ते!

इस मासिक बैठक में सभी शिक्षकों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने केंद्र से किसी एक बच्चे की सक्सेस स्टोरी लिखकर अवश्य जमा करें। यह आवश्यक नहीं है कि बच्चा बड़ी कक्षा में पढ़ रहा हो। यदि किसी छोटे बच्चे के जीवन, व्यवहार, सीखने या आत्मविश्वास में सकारात्मक परिवर्तन आया है, तो उसकी कहानी भी लिखी जा सकती है।

इस संबंध में ईमेल भेजे हुए एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक केवल साधना दीदी ने ही सक्सेस स्टोरी भेजी है। अन्य किसी केंद्र से कोई सक्सेस स्टोरी प्राप्त नहीं हुई है।

कृपया अपनी सक्सेस स्टोरी मीटिंग में अवश्य लेकर आएँ। यदि कोई शिक्षक सक्सेस स्टोरी लिखकर नहीं लाता है, तो उसे बैठक के दौरान बैठकर ही इसे लिखना होगा। प्रत्येक शिक्षक के लिए कम-से-कम एक सक्सेस स्टोरी जमा करना अनिवार्य है।

धन्यवाद।

सादर,
अपना स्कूल

Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages