मै यह नहीं कहता हु कि देश का हर आदिवासी युवा अपने सामाज के लिए २४ घंटे का समय निकाले,
में यह नहीं कहता हु कि देश के आदिवासी युवा पढ़लिखकर अपने गाँवों के तरफ मुड़कर हमेशा देखे,
मै यह नहीं कहता हु कि हर आदिवासी युवा अपने लोगो के लिए हमेशा आवाज उठाये,
में यह नहीं कहता हु कि आप फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर में हीरो और हिरोइनो कि पिक्चर मत लगाओ
मै यह नहीं कहता हु देश का हर पड़ा लिखा आदिवासी युवा आदिवासी हमेशा अपनी भाषा मै बात करे और आदिवासी वेषभूशा को हमेशा पहने
में यह नहीं कहता हु कि राजनीति ना करो,नेताओ का समर्थन ना करो, राजनितिक पार्टिओ के पीछे मत भागो
मै यह नहीं कहता कि आप जयस कि पोस्ट पर हमेशा कमेंट करो, लाइक करो शेयर करो,
मै आप सभी आदिवासी युवा शक्ति से सिर्फ इतना कहना चाहता हु कि आप थोड़ा सा समय अपने सामाज के लिए निकाले ताकि गुमराह होते आदिवासी युवाओ को सही दिशा mil सके
मै आप सभी आदिवासी युवा शक्ति से सिर्फ इतना कहना चाहता हु सरकारी नौकरी लगाने के बाद अपने गाँव के कम से कम एक मोहल्ले के आदिवासी युवाओ को पड़ाने मै मदत करे
मै आप सभी आदिवासी युवा शक्ति से सिर्फ इतना कहना चाहता हु कि जब आपके गाँवों मै हजारो आदिवासी बच्चे कुपोषण से मर रहे हो ,हजारो आदिवासी बेरोजगार होकर काम कि तलाश मै दर दर भटक रहे हो तब उनके लिए आवाज उठाये तब उनकी आवाज बने
मै आप सभी आदिवासी युवा शक्ति से सिर्फ इतना कहना चाहता हु कि जब कि किसी महान आदिवासी योद्धा बिरसा मुंडा या टंट्या मामा का जन्म दिवस हो तो कम से कम एक दिन के लिए उनके सम्मान मै अपनी प्रोफाइल पिक्चर उनकी पिक्चर से बना ले ताकि देश और दुनिया को आदिवासी योद्धाओ के बारे पता चल सके
मै आप सभी आदिवासी युवा शक्ति से सिर्फ इतना कहना चाहता हु कि आप उन आदिवासी युवाओ का समर्थन करे जो आदिवासिओ के लिए आवाज उठाते है, आदिवासिओ के संवैधानिक अधिकारो को पाने के लिए लोकसभा और विधानसभा मै पॅहुच कर आवाज उठाते है,उनके लिए लड़े ऐसे आदिवासी युवाओ का समर्थन करे ना कि आदिवासिओ कि दलाली करने वाले सांसदो और विधायको का समर्थन करे
मै सिर्फ आप सभी आदिवासी युवा शक्ति से सिर्फ इतना कहना चाहता हु कि आप कि आप सभी आदिवासी युवा अपनी भाषा ,संस्कृति और इतिहास पर गर्व करे, आप अपने इतिहास को खोजे ,अपनी भाषा, संस्कृति और अपने अपने लोगो को बचाने के लिए संघर्ष करे
मै सिर्फ आप सभी आदिवासी युवा शक्ति से सिर्फ इतना कहना चाहता हु कि आप सिर्फ उन राजनितिक पार्टिओ का समर्थन करे जिनका शीर्ष नेतृत्व आदिवासिओ के हाथ मै हो जो राजनितिक पार्टिया आदिवासिओ के जल जंगल और जमीन कि बात करती हो ,जो राजनितिक पार्टिया कुपोषण और भूख से मरते बच्चो को बचाने कि बात करती हो
मै सिर्फ आप सभी आदिवासी युवा शक्ति से सिर्फ इतना कहना चाहता हु कि जो भी पोस्ट देश के आदिवासिओ कि हकीकत को बया करती हो उसका समर्थन करने का जिगरा पैदा करो उन पोस्ट को पुरे देश के आदिवासी युवाओ को बताने का काम करे ताकि पुरे देश के आदिवासी युवाओ को देश के आदिवासिओ कि हकीकत पता चले और पुरे देश के आदिवासी युवा एकजुट हो सके