दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की शार्टलिस्ट
• पैसे के दम पर अथवा भाई-भतीजावाद के तहत टिकट बांटने की कांग्रेस-बीजेपी की राजनीति को आम आदमी पार्टी की चुनौती.
• पहली शॉर्टलिस्ट में IIT इंजीनियर से लेकर वकील, पत्रकार, पूर्व सैनिक अधिकारी, आर.डब्ल्यू.ए. पदाधिकारी, नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और कांग्रेस या बीजेपी में कार्यकर्ता रहे आवेदक शामिल
• शॉर्टलिस्ट में शामिल आवेदकों के बारे में जनता की राय के बाद होगा फैसला, ईमानदार और साफ़ छवि वाले लोगों को ही टिकट,
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया है। शेष सभी सीटों के लिए चयन प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है और अगले कुछ सप्ताह में इसे भी अंतिम रूप दे दिया जायेगा।
आम आदमी पार्टी देश में स्वच्छ राजनीति की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया इसी बदलाव की शुरुआत है. अभी तक देश की तमाम बड़ी पार्टियों में टिकट देने का काम या तो पार्टी हाई कमान करता है या फिर पार्टी फंड या सीनियर नेताओं को मोटा पैसा चढ़ाकर टिकट मिलता है. आम आदमी पार्टी ने इस तरह की राजनीति को चुनौती देते हुए, उम्मीदवार चयन की ऐसी प्रक्रिया शुरू की है जिसमें न तो पैसा काम आ सकता है और न भाई भतीजावाद.
--
Thanks Regards,Prashant Bharti,