ग्राम बेंजी समूह का शुभारम्भ

1 view
Skip to first unread message

ePandit | ई-पण्डित

unread,
Jan 10, 2010, 10:07:18 AM1/10/10
to Village Benji
- ॐ -
॥ श्री गणेशाय नमः ॥
॥ महर्षि अगस्त्य विजयते॥
॥ तुंगेश्वराय नमः ॥
॥ दक्षिणकालिकायै नमः ॥
॥ नृसिंहाय नमः ॥
॥ क्षेत्रपालाय नमः ॥
॥ जय बद्री विशाल ॥ 

सभी बेंजवाल बन्धु एवं बान्धवियों को प्रणाम। यह समूह (मेलिंग लिस्ट) ग्राम बेंजी एवं तत्संबंधी किसी भी विषय पर चर्चा के लिये बनाया गया है। समूह के बारे में आप यहाँ पढ़ सकते हैं। समूह के नियम यहाँ पढ़ें। 

यह समूह बनाये काफी समय हो चुका था, प्रतीक्षा थी कि सदस्यों का आँकड़ा दहाई पार कर जाये, अब २० सदस्य हो चुके हैं तो शुरु किया जा सकता है। आप सब से अनुरोध है कि आप अपने परिचित बेंजवाल बन्धुओं को इस समूह से जोड़ें। समूह से किसी को जोड़ने के लिये समूह के वेब पते पर जाकर आमंत्रित कर सकते हैं।

कृपया समूह पर हिन्दी में लिखें। यदि आप जीमेल प्रयोग करते हैं तो इसमें हिन्दी लिखने का टूल अन्तर्निर्मित होता है (formatting toolbar में सबसे पहले, bold वाले बटन के पास), यदि कोई और मेल सेवा प्रयोग करते हैं तो गूगल आइऍमई नामक हिन्दी लिखने का औजार प्रयोग कर सकते हैं। यह टूल, आप जो भी रोमन में लिखते हैं, उसे खुद ही हिन्दी में बदल देता है। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर मुझसे सम्पर्क किया जा सकता है।

सादर -- 

Shrish Benjwal (श्रीश बेंजवाल)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.

ePandit: http://epandit.shrish.in
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages