शब्दों का संसार

90 views
Skip to first unread message

Manish Modi

unread,
Mar 20, 2021, 2:44:01 PM3/20/21
to ROZ EK SHER
शब्दों का संसार

शब्द रचे जाते हैं
शब्द गढ़े जाते हैं
शब्द मढ़े जाते हैं
शब्द लिखे जाते हैं
शब्द पढ़े जाते हैं
शब्द बोले जाते हैं
शब्द तोले जाते हैं
शब्द टटोले जाते हैं
शब्द खंगाले जाते हैं

इस लिये 

शब्द बनते हैं
शब्द सँवरते हैं
शब्द सुधरते हैं
शब्द निखरते हैं
शब्द हँसाते हैं
शब्द मनाते हैं
शब्द रुलाते हैं
शब्द मुस्कुराते हैं
शब्द खिलखिलाते हैं
शब्द गुदगुदाते हैं
शब्द मुखर हो जाते हैं
शब्द प्रखर हो जाते हैं
शब्द मधुर हो जाते हैं

फिर भी

शब्द चुभते हैं
शब्द बिकते हैं
शब्द रूठते हैं
शब्द घाव देते हैं
शब्द ताव देते हैं
शब्द लड़ते हैं
शब्द झगड़ते हैं
शब्द बिगड़ते हैं
शब्द बिखरते हैं
शब्द सिहरते हैं

लेकिन 

शब्द मरते नहीं
शब्द थकते नहीं
शब्द रुकते नहीं
शब्द चुकते नहीं

अतएव

शब्दों से खेलें  नहीं
बिन सोचे बोलें नहीं
शब्दों को मान दें
शब्दों को सम्मान दें
शब्दों पर ध्यान दें
शब्दों को पहचान दें
ऊँची लम्बी उड़ान दे
शब्दों को आत्मसात करें
उनसे उनकी बात करें
शब्दों का आविष्कार करें
ध्यान से सुनें 
गहन सार्थक विचार करें
उन्हें ध्यान से समझें, फिर उत्तर दें

क्योंकि

शब्द अनमोल हैं
ज़ुबाँ से निकले बोल हैं
शब्दों में धार होती है
शब्दों में मार होती है
शब्दों की महिमा अपार होती
शब्दों का विशाल भण्डार होता है

और यह सच है कि
शब्दों का अपना एक संसार होता है। 


Virus-free. www.avast.com
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages