मित्रों,
उबुंटू और लिनक्स मिंट के ग्नोम और केडीई के लिये अलग-अलग सीडी/डीवीडी हैं। एक विकल्प यह भी पढ़ने को मिलता है कि ग्नोम वाली लिनक्स इंस्टालेशन में ही केडीई इंटरफेस भी इंस्टाल किया जा सकता है।
यह बतायें कि ग्नोम वाली लिनक्स मिंट (या किसी और वितरण) में ही केडीई इंस्टाल करने से क्या कुछ गड़बड़ या घालमेल होता है। ग्नोम वाली में ही केडीई इंस्टाल करने पर वह फ्रैश केडीई वाली सीडी से इंस्टाल वाली से किस प्रकार भिन्न होगी?