मित्रों मैंने कुछ तरक्की की, अब मैं फाइल टैबलेट से सर्वर पर तो अपलोड कर सकता हूँ लेकिन डाउनलोड नहीं।
मैंने अपने पीसी तथा टैबलेट का आइपी ऍड्रैस स्टैटिक किया (पीसी - 137.137.137.10, टैबलेट - 137.137.137.1), पीसी पर बने असली यूजर अकाऊँट का उपयोग किया। क्लाइंट में अबसोल्यूट की बजाय रिलेटिव पाथ डाला तो कनैक्ट होने लगा। मैंने टैबलेट से फाइल सर्वर पर अपलोड कर देखी, हो गया।
लेकिन अब भी टैबलेट में AndFTP में सर्वर की फाइलें नहीं दिखाता जबकि मैंने सर्वर की सैंटिग में list समेत सारी परमीशन तथा पीसी की ऍफटीपी डायरैक्ट्री पर भी सारी परमीशन भी इनेबल कर रखी हैं।
--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.ePandit:
http://epandit.shrish.in/