मित्रों एक कम्प्यूटर में बॉस लिनक्स है जिसमें पहले से ओपनऑफिस संस्थापित है, मैं उसे हटाकर लिब्रेऑफिस डालना चाहता हूँ।
तो ये बतायें कि:-
- क्या बिना ओपनऑफिस हटाये भी लिब्रेऑफिस डाला जा सकता है? वैसे मैं फिर भी हटाकर ही डालना चाहूँगा।
- सॉफ्टवेयर सैंटर में ओपनऑफिस खोजा तो बहुत सारे मॉड्यूल टाइप मिले। क्या सबको एक-एक कर ही हटाना होगा या फिर समूचे ऑफिस सुइट को एक बार में ही अनइंस्टाल करने का कोई आसान तरीका है?
- बॉस लिनक्स में उबुंटू की तरह .deb पैकेज सॉफ्टवेयर सैंटर में नहीं खुलता, डबल क्लिक करने पर यह एक कंप्रैशन यूटिलिटी में खुल जाता है। राइट क्लिक में g-debi जैसे नाम का कोई पैकेज मैनेजर है जिसके साथ यह इंस्टाल हो जाता है। बॉस में .deb पैकेज इंस्टाल करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.
ePandit: http://epandit.shrish.in/
--
हिन्दी लिनक्स प्रयोक्ता समूह http://groups.google.com/group/LUG-Hindi
आसान तरीका तो कमांड लाइन का है - बस एक कमांड रूट यूजर से और हो गया :)
On 21-10-2011 12:17, ePandit | ई-पण्डित wrote: