मित्रों, एक प्रयोग करने के लिये मुझे ग्रब (Grub) की बूटेबल पैन ड्राइव चाहिये थी। पैन ड्राइव को फॉर्मेट करने तथा उसमें ग्रब इंस्टाल करने का तरीका निम्न लेख में मिला।
http://www.pendrivelinux.com/boot-multiple-iso-from-usb-via-grub2-using-linux/
मैंने इसमें बताये गये चरण I (Format your USB Flash Drive to use a Single Partition) तथी चरण II (Create a Fat32 Filesystem on the USB Flash Drive) को तो टर्मिनल की बजाय उबुंटू की Disk Utility से किया। Fat32 में फॉर्मेट करके बूटेबल मार्क किया। इसके बाद चरण III (Install Grub2 on the USB Flash Drive) का पहला और दूसरा बिन्दु तो करने की जरूरत नहीं थी, पैन ड्राइव खुद ही माउंट हो चुकी थी। अब मैंने पैन ड्राइव में ग्रब इंस्टाल करने हेतु टर्मिनल पर निम्न कमांड दी।
# grub-install --force --no-floppy --root-directory=/media/SHRISH /dev/sdb
(पैन ड्राइव /media/SHRISH पर माउंट थी तथा /dev/sdb पर थी)
ऐसा करने पर पैन ड्राइव में कई फाइलें तो आ गयीं पर उससे पीसी बूट नहीं हुआ। फिर मैंने अगला बिन्दु 5 (wget
pendrivelinux.com/downloads/multibootlinux/grub.cfg) भी करके देख लिया (यद्यपि वह मल्टीबूट बनाने के लिये कॉन्फिग्रेशन फाइल है) पर तब भी यह बूटेबल नहीं बनी।
कृपया बतायें कि ग्रब युक्त बूटेबल पैन ड्राइव बनाने का क्या तरीका है,
प्रयोग हेतु पैन ड्राइव Fat32 से ही फॉर्मेट होनी चाहिये।
--
Shrish Benjwal Sharma (श्रीश बेंजवाल शर्मा)~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
If u can't beat them, join them.ePandit:
http://epandit.shrish.in/