६०९४. वो एक रब छाया हुआ इंसान की हर चाह में – १६ जुलाई २०१७

2 views
Skip to first unread message

Dr.M.C. Gupta

unread,
Jul 15, 2017, 9:22:37 AM7/15/17
to Hindienglishpoetry, hindibharat, काव्यांजलि

६०९४. वो एक रब छाया हुआ इंसान की हर चाह में१६ जुलाई २०१७


 

वो एक रब छाया हुआ इंसान की हर चाह में

पाता वही है चैन जो जीता है उसकी छाँह में

 

है घर नहीं रब का कोई, है कोई इक मंज़र नहीं

मस्जिद में वो रहता नहीं, रहता नहीं दरगाह में 

 

वो चाहता सबको ही है, राजा हो चाहे रंक हो

हर शख़्स है यकसाँ उसे, वो मुफ़लिसों में, शाह में


मत ढूँढ रब से दूर हो कर आदमी का आसरा

कोई न साथी बन सका ता-ज़िंदगी इस राह में

 

हर कण में है मौला ख़लिश, हर ज़र्रा उसके दम से है

वो बादशाह के हुक्म में, वो दीन की है आह में.

 

बहर --- २२१२  २२१२  २२१२  २२१२

 

महेश चन्द्र गुप्त ’ख़लिश’

१६ जून २०१७

 

 

 

 


--
(Ex)Prof. M C Gupta
MD (Medicine), MPH, LL.M.,
Advocate & Medico-legal Consultant
www.writing.com/authors/mcgupta44

Dr.M.C. Gupta

unread,
Jul 19, 2017, 5:10:24 AM7/19/17
to hindibharat, Hindienglishpoetry, काव्यांजलि

राकेश जी, आर सी सोनी जी,


आप दोनों की सराहना से अभिभूत हुआ. 

आप ने मेरा मनोबल बढ़ाया. बहुत धन्यवाद. 

--ख़लिश


On 16 July 2017 at 03:09, Rakesh Khandelwal rake...@yahoo.com [HINDI-BHARAT] <HINDI-...@yahoogroups.com> wrote:
 

आदरणीय खलिशजी,

सुन्दर कहा है आपने. विशेष:-

है घर नहीं रब का कोई, है कोई इक मंज़र नहीं

मस्जिद में वो रहता नहीं, रहता नहीं दरगाह में 

 

वो चाहता सबको ही है, राजा हो चाहे रंक हो

हर शख़्स है यकसाँ उसे, वो मुफ़लिसों में, शाह में

सादर
राकेश खंडेलवाल

__._,_.___

Posted by: Rakesh Khandelwal <rake...@yahoo.com>
Reply via web post Reply to sender Reply to group Start a New Topic Messages in this topic ()

Have you tried the highest rated email app?
With 4.5 stars in iTunes, the Yahoo Mail app is the highest rated email app on the market. What are you waiting for? Now you can access all your inboxes (Gmail, Outlook, AOL and more) in one place. Never delete an email again with 1000GB of free cloud storage.



.

__,_._,___
Reply all
Reply to author
Forward
0 new messages